सलमान खान और संजय लीला भंसाली के बीच सालों पुराना मतभेद- खूब हुई थी तीखी बयानबाज़ी!
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही सलमान खान स्टारर फिल्म 'इंशाल्लाह' अब आगे बढ़ चुकी है। हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान और भंसाली के बीच क्रिएटिव मतभेद आने की वजह से फिल्म को फिलहाल टाल दिया गया है। बहरहाल, सलमान और भंसाली के बीच का यह मतभेद आज का नहीं, बल्कि सालों पुराना है। शायद फिल्म 'खामोशी' के वक्त से ही।
रिपोर्ट्स के अनुसार, खामोशी के वक्त भी सेट पर काफी तनाव भरा माहौल होता था। बतौर निर्देशक यह भंसाली की पहली फिल्म थी। हालांकि तमाम मतभेद के बावजूद फिल्म बनी और इसके बाद सलमान- भंसाली के बीच अच्छी दोस्ती भी हो गई। इसके बाद भी भंसाली ने सलमान के साथ काम किया.. लेकिन इन दोनों के बीच हमेशा ही किएटिव मतभेद बना रहा।
इन सब बयानबाज़ी और तनाव के बाद आखिरकार सलमान खान और संजय लीला भंसाली 20 सालों के बाद इंशाल्लाह के जरीए फिर साथ आ रहे थे। लेकिन अफसोस अब यह प्रोजेक्ट भी अधर में लटक चुका है। इंशाल्लाह को लेकर सलमान ने कहा, मैं और भंसाली भले ही साथ काम ना कर रहे हों लेकिन हम हमेशा दोस्त रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











