...तो क्या दो Part में रिलीज़ हो सकती है बॉम्बे वेलवेट?

बॉम्बे वेलवेट का मतलब ही हो गया है मुश्किलों से भरी फिल्म। कभी कोई कमी तो कभी कोई। पहले तो खबर आई कि अनुराग कश्यप फिल्म को लेकर संतुष्ट नहीं है और इसके ग्राफिक्स और वीएफएक्स पर फिर से काम होगा। इसके बाद रणबीर कपूर को लेकर फिर से एक प्रमोशनल वीडियो शूट किया गया। इतने के बाद भी परेशानी खत्म नहीं हुई है और हो सकता है कि फिल्म को दो पार्ट में रिलीज़ करना पड़े।

जी हां, सूत्रों की मानें तो बॉम्बे वेलवेट की एडिटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म का रन टाइम है चार घंटे। आजकल तो तीन घंटे की फिल्में भी दर्शक नहीं देखते और फिल्मों का आइडियल टाइम ढाई घंटे ही हो गया है। वहीं कुछ फिल्में तो 2 घंटे में ही अपना असर छोड़ रही हैं। ऐसे में चार घंटे की बॉम्बे वेलवेट कहीं दर्शकों को ऊब दे गई तो!
PICS: BOMBAY VELVET में अनुष्का का लुक

बस यही है फिल्म के लिए नई मुश्किल। वैसे भी इसी के चलते रवीना टंडन ने फिल्म छोड़ दी थी क्योंकि उन्हें फिल्म किधर जा रही है कुछ समझ नहीं आ रहा था। इससे उनके सीन छांटने के बाद भी फिल्म कितनी छोटी होगी पता नहीं।

अब फिल्म में किसके सीन छांट दिये जाएंगे ये तो आप भी गेस कर सकते हैं। फिल्म में रणबीर कपूर और करण जौहर मुख्य भूमिका में है और अनुष्का रणबीर की 'हीरोइन' हैं। वहीं फिल्म में केके मेनन का भी एक 'अहम' किरदार है। कुछ समझ आया???
क्या बॉम्बे वेलवेट का नाम बदलकर हो जाएगा 'वेलवेट'!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X