..................... Boman Irani having fun while shooting Rohit Shetty Diwale - Hindi Filmibeat

'दिलवाले' के सेट पर ये कौन कर रहा है मस्ती!

[बॉलीवुड न्यूज] रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग जारी है। बता दें, इस फिल्म के साथ एक बार फिर हमें शाहरूख खान- काजोल की पॉपुलर जोड़ी देखने को मिलेगी। बहरहाल, फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

boman irani

खैर, फिल्म में एक एक्टर ऐसे हैं, जिन्हें शूटिंग में काफी मजा आ रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं बोमन ईरानी की। जो 'दिलवाले' के सेट पर इन दिनों काफी मौज उड़ा रहे हैं। बोमन ने शूटिंग के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'रोहित शेट्टी की 'दिलवाले' के सेट पर शाहरुख, काजोल और दूसरे सब लोग मिलकर काफी मजे करते हैं।'

उन्होंने कहा कि, 'रोहित के साथ काम करने में मजा आता है। मैंने इतने मजे की उम्मीद नहीं की थी। 'दिलवाले' की शूटिंग में हम काफी मजे कर रहे हैं।'

बता दें, बोमन इससे पहले शाहरुख के साथ 'डॉन' और 'हैप्पी न्यू ईयर' में काम कर चुके हैं। जबकि इस फिल्म में शाहरूख के साथ काजोल, वरुण धवन और कृति सेनन भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X