अजय देवगन की फिल्म मे डे में इस सुपरस्टार की हुई एंट्री, ये होगा किरदार- जबरदस्त डिटेल
अभिनेता बोमन ईरानी ने अजय देवगन की फिल्म मे डे फिल्म का हिस्सा बने हैं। वह भी अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म मेडे का पार्ट होंगे। इस फिल्म में बोमन ईरानी एयरलाइन ऑनर की भूमिका में नजर आएँगे। मेडे की शूटिंग शुरू हो चुकी है। जल्द ही बोमन भी अपने हिस्से की शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म 29 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी। मेडे फिल्म एक्शन थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है जिसे खुद अजय देवगन ही डायरेक्ट कर रहे हैं।
बोमन ईरानी के बारे में बताया जा रहा है कि वह एयरलाइन के मालिक का किरदार प्ले करेंगे। वैसे तो इस फिल्म की शूटिंग जारी है लेकिन वह अपने हिस्से की शूटिंग के लिए जल्द ही अन्य स्टारकास्ट से सेट पर मिलेंगे। कुछ दिन पहले ही अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह ने इस फिल्म के लिए शूट शुरू किया है। इस फिल्म को प्रोड्यूस और डायरेक्ट अजय देवगन के द्वारा ही किया जा रहा है। जिसमें अंगिरा धर और अकांक्षा सिंह भी नजर आएंगी।
कंगना रनौत का बड़ा ऐलान, भारत की पहली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का निभाएंगी रोल, धमाकेदार डिटेल्स


Click it and Unblock the Notifications