विद्या आप खुश रहें, मस्त रहें आबाद रहें: बॉलीवुड
भले ही विद्या-सिद्धार्थ ने अपनी शादी में बॉलीवुड को नहीं बुलाया हो लेकिन बॉलीवुड ने नवयुगल दंपत्ति ने विद्या-सिद्धार्थ को आने वाली जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। हिंदी सिनेमा की जानी-मानी हस्तियों ने ट्विटर पर विद्या-सिद्धार्थ को विश किया है।
निर्माता निर्देशक मधुर भंडारकर ने ट्विट किया है कि विद्या-सिद्धार्थ आप हमेशा खुश रहें और आबाद रहे, आपको मेरी ओर से ढेरों शुभकामनाएं।
तो वहीं अभनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ट्विट किया है, विद्या-सिद्धार्थ आप वाकई में बहुत प्यारे हो, साथ में बहुत सुंदर लग रहे हो, आपकी आने वाली जिंदगी बेहद ही सुंदर हो, ढेरो शुभकामनाएं।
अभिनेत्री पायल रोहतगी ने ट्विटर पर लिखा है विद्या-सिद्धार्थ आपको आपकी शादी बहुत-बहुत मुबारक हो। आपका जीवन सुखमय हो।
आपको बता दें कि 14 दिसंबर यानी शुक्रवार को विद्या-सिद्धार्थ ने 4.45 बजे मुंबई के एक मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद चेन्नई में विद्या-सिद्धार्थ ने अपनी शादी की रिसेप्शन किया जिसमें विद्या-सिद्धार्थ के परिवार वाले और करीबी मित्र ही शामिल हुए। आपको बता दें कि विद्या-सिद्धार्थ की शादी बेहद ही लो प्रोफाइल रही, शादी में अभिनेत्री रेखा को छोड़कर कोई भी बॉलीवुड की बड़ी हस्ती शामिल नहीं हुई है। खैर कहा जा रहा है कि विद्या, शादी के बाद भी फिल्में करती रहेंगी।
गौरतलब है कि यूटीवी मोशन के अरबपति हेड सिद्धार्थ राय कपूर के साथ विद्या काफी समय से डेटिंग कर रही थीं। जहां सिद्धार्थ की विद्या तीसरी पत्नी हैं वहीं विद्या की यह पहली शादी है।

Click it and Unblock the Notifications












