खुश रहें, स्वस्थ रहें, आबाद रहें बिग बी : बॉलीवुड
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर भारतीय फिल्मोद्योग के कलाकारों ने उन्हें अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों के लिए शुभकामनाएं दीं। बिग बी सोमवार को 68 वर्ष के हो गए। अमिताभ को फिल्मोद्योग से जुड़े हुए चार दशक से ज्यादा समय हो गया है। बिपाशा बसु, रितेश देखमुख और उदय चोपड़ा जैसे कलाकारों ने उन्हें ट्विटर पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपने संदेश में अमिताभ को मुबारकबाद देते हुए कामना की है कि वह आगे भी अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व से लोगों को प्रेरित करते रहें। रितेश देशमुख ने अपने बधाई संदेश में अमिताभ को अपना सबसे पसंदीदा सह-अभिनेता बताया है।
सोफी चौधरी ने अमिताभ को अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की दुआएं दी हैं। विशाल दादलानी ने भी उन्हें अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की शुभकामनाएं दी हैं। शेखर रविजानी ने अपने संदेश में अमिताभ के प्रति प्यार और सम्मान व्यक्त किया है। अमिताभ ने लोगों के इन बधाई संदेशों के जवाब में उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।
amitabh bachchan अमिताभ बच्चन जन्मदिन टि्वटर बिपाशा बसु बॉलीवुड bipasha basu birthday bollywood twitter


Click it and Unblock the Notifications
