68 के हुए बच्चन पुत्र 'अमिताभ'

AMITABH-BACHCHAN
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का आज जन्म दिन है। पूरा राष्ट्र आज उन्हें बधाईयां देने में जुटा हुआ है। 68 साल के अमिताभ ने अपने अभिनय से अपनी उम्र को भी अपने कद के आगे बौना साबित कर दिया है। उनके व्यक्तित्व में जीवन के वो सारे कलर्स हैं, जिन्हें पाने के लिए इंसान को सालों साल लग जाते हैं, या पूरी उम्र।

वो एक बेमिसाल एक्टर, अच्छे विलेन, आदर्श पति, आइडल पिता, सम्मानीय ससुर, उत्कृष्ठ प्रस्तोता और एक बहुत अच्छे भारतीय हैं। 6 फुट 2 इंच के इस इंसान ने अपने कैरियर में कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें तीन राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और बारह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार शामिल है । उनके नाम सर्वाधिक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फिल्मफेयर अवार्ड का रिकार्ड है।

अगर उनके सार्थक अभिनय की बात करने लग जायेंगे कि तो शायद एक सदी बीत जाये। बस इतना कहा जा सकता है कि अमिताभ बेमिसाल, बेहतरीन और लाजवाब है। आपको बता दें कि अमिताभ आज अपना बर्थडे अपने परिवार के साथ मनायेंगे और सबसे बड़ी बात ये है कि आज ही से उनकी केबीसी की चौथी पारी शुरू हो रही है।

जीं हां बिग बी का लोकप्रिय शो कौन बनेगा करोड़पति-4 आज से ही ऑन एयर होने जा रहा है। तो देखना ना भूले अपने इस महानायक को आज रात 9 बजे सोनी चैनल पर। वैसे हमारी पूरी टीम भी अमिताभ को उनके जन्मदिन पर ढ़ेरो शुभकामनाएं देती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X