Bollywood Highlights- ओटीटी प्ले अवॉर्ड्स पर सितारों ने किया धमाका, रणवीर-दीपिका पर करण जौहर का रिएक्शन

bollywood live updates

Bollywood Live Updates 30 October- नई सुबह के साथ हम फिर से हाजिर है आपको अपडेट रखने के लिए.. इस पेज पर मनोरंजन जगत की सारी खबरें मिलेंगी। सबसे पहले बात करते हैं ओटीटी प्ले अवॉर्ड्स की जहां पर सितारों के लुक्स ने धमाका कर दिया।

सई मांजरेकर, कार्तिक आर्यन और सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारे इस दौरान नजर आए थे। सई काफी सेक्सी लग रहीं थीं और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान ढेरों सितारों सितारों ने शिरकत की।

इसके अलावा बात करें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की तो दोनों कॉफी विद करण शो के बाद बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं। दीपिका ने इस दौरान कहा था कि रणवीर से रिलेशनशिप के दौरान वो कई और लड़कों के साथ टच में थीं।

इसके बाद उनके ट्रोल किया जा रहा था। अब करण जौहर ने इस ट्रोलिंग पर जवाब दिया है। उनका कहना है, "ट्रोलिंग आपको कहीं नहीं ले जाती। आप कहीं नहीं पहुंच रहे हैं।''

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Oct 30, 2023 7:52 PM

    जिया शंकर के सेक्सी लुक ने मचाई तबाही

    एक्ट्रेस जिया शंकर ने अपनी बोल्डनेस एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया है। जिया शंकर के एक से बढ़कर एक बोल्ड लुक्स सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। इसी बीच हसीना का इस बार अब तक का सबसे सेक्सी लुक सामने आया है। जिया शंकर का ये लुक बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक से सामने आया है।

  • Oct 30, 2023 6:55 PM

    अनुराग कश्यप की Kennedy को MAMI फिल्म फेस्टिव में मिला स्टैंडिंग ओवेशन, 2 मिनट में बिक गई थी 2000 टिकट

    अनुराग कश्यप निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कैनेडी' ने ग्लोबल ऑडियंस को इम्प्रेस करने के बाद अब देश में भी अपना जलवा दिखाया है। सनी लियोन और राहुल भट्ट स्टारर यह फिल्म हाल ही में मुंबई में आयोजित मामी फिल्म फेस्टिवल 2023 में दिखाई गई और जहां ऑडियंस ने स्टैंडिंग ओवेशन और तालियों के साथ फिल्म का स्वागत किया।

  • Oct 30, 2023 6:23 PM

    पापा बिशन सिंह बेदी का अंतिम संस्कार कर लौटे अंगद बेदी तो नहीं रूके नेहा धूपिया के आंसू

    बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया और अंगद बेदी का परिवार इन दिनों मुश्किल वक्त का सामना कर रहा है। बिशन सिंह बेदी के निधन से बेदी फैमिली गमजदा है। पापा का अंतिम संस्कार कर और अस्ति विसर्जन कर अंगद बेदी मुंबई वापस लौटे तो नेहा धूपिया उन्हें रीसीव करने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंची और इस दौरान ये हसीना काफी भावुक दिखाई दे रही थी।

  • Oct 30, 2023 6:11 PM

    Koffee With Karan 8: करण जौहर के शो में सनी देओल ने गदर 2 के कलेक्शन की खोली पोल

    Koffee With Karan 8: इन दिनों करण जौहर अपने चैट शो कॉफी विद करण सीजन 8 को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। शो में इस बार गेस्ट बनकर सनी देओल और बॉबी देओल आए है। इसी बीच बात-चीत के दौरान सनी देओल ने अपनी फिल्म गदर 2 के कलेक्शन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सोशल मीडिया पर चैट शो का प्रोमो वायरल हो रहा है।

  • Oct 30, 2023 5:52 PM

    Bigg Boss 17: समर्थ ने दी अभिषेक को मारने की धमकी, ईशा को लेकर आपस में भिड़े पुराने और नए आशिक

    Bigg Boss 17 Update: जैसे-जैसे बिग बॉस 17 आगे बढ़ रहा है, हर हफ्ता ड्रामा और विवाद लेकर आ रहा है। वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान, दर्शकों ने शो में एक नया मोड़ देखा क्योंकि ईशा मालवीया और अभिषेक कुमार अपने मुद्दों को सुलझाते हुए एक नई शुरुआत करते नजर आ रहे थे लेकिन कहानी में मोड़ तब आया जब बिग बॉस ने समर्थ जुरेल को शो में बुलाया।

    Bigg Boss 17: समर्थ ने दी अभिषेक को मारने की धमकी, ईशा को लेकर आपस में भिड़े पुराने और नए आशिक
  • Oct 30, 2023 4:56 PM

    Bigg Boss 17: ईशा का पीछा छोड़ ही नहीं रहे अभिषेक, नए बॉयफ्रेंड को देख कलेजे में लोट गए सांप, कहा- 'तू कैसे...'

    Bigg Boss 17 Update: रिएलिटी शो बिग बॉस 17 ने अभिषेक कुमार, ईशा मालवीया और समर्थ जुरेल निभाए गए कॉम्पलीकेटेड रिश्ते को उजागर किया। जब एक्स कपल प्रेमी ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार बिग बॉस 17 के घर के अंदर अच्छा समय बिता रहे थे, तब होस्ट सलमान खान ने एक ही दिन में अभिषेक को माफ करने के लिए ईशा की आलोचना की थी।

    Bigg Boss 17: ईशा का पीछा छोड़ ही नहीं रहे अभिषेक, नए बॉयफ्रेंड को देख कलेजे में लोट गए सांप, कहा- 'तू कैसे...'
  • Oct 30, 2023 3:52 PM

    Bigg Boss 17: इस हफ्ते नॉमिनेट होने वाले हैं ये चार कंटेस्टेंट, एक तो है सलमान खान की मोस्ट फेवरेट

    Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 अब तीसरे सप्ताह में पहुंच गया है और शो में कुछ हाई-एंड ड्रामा देखने को मिल रहा है। वीकेंड का वार एपिसोड में गेम में कई ट्विस्ट देखने को मिले। चाहे वह पहला एलिमिनेशन हो जिसमें सोनिया बंसल को शो से बाहर कर दिया गया हो या दो वाइल्ड कार्ड प्रतियोगियों (मनस्वी ममगई और समर्थ जुरेल) की एंट्री हो।

    Bigg Boss 17: इस हफ्ते नॉमिनेट होने वाले हैं ये चार कंटेस्टेंट, एक तो है सलमान खान की मोस्ट फेवरेट
  • Oct 30, 2023 3:02 PM

    कॉफी विद करण के दूसरे एपिसोड में नजर आएंगे देओल ब्रदर्स

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ विवादास्पद शुरुआत के बाद, कॉफ़ी विद करण के दूसरे एपिसोड में स्टार भाई सनी और बॉबी देओल सोफे पर नजर आएंगे। जारी किए गए एक नए प्रोमो में, हम करण जौहर को इस साल भाइयों की सफलताओं के बारे में बात करते हुए देखते हैं। करण जौहर सनी के रूप में गदर 2 बॉक्स ऑफिस नंबरों के लिए सनी देओल को भी चिढ़ाते हैं, और दोनों भाई रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में पिता धर्मेंद्र के प्रसिद्ध किस के बारे में भी बात करते हैं।

  • Oct 30, 2023 2:06 PM

    रणवीर सिंह का फिल्म का पहला लुक आया सामने

    रणवीर सिंह सिंघम 3 में सिम्बा के रूप में वापसी करेंगे और सोमवार को उन्होंने फिल्म से अपना पहला लुक साझा किया। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित, रणवीर पांच साल बाद एक पुलिस अधिकारी, संग्राम "सिम्बा" भालेराव के रूप में दिखाई देंगे। उन्होंने पहली बार कैरेक्टर पर एक एकल फिल्म में भूमिका निभाई, जिसका नाम सिम्बा था, जो 2018 में रिलीज़ हुई थी। रणवीर ने लिखा, “सबसे नटखट, सबसे निराला!!! आला रे आला, सिम्बा आला!!!” सिंघम 3 के निर्देशक रोहित शेट्टी ने भी वही पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन दिया, “हम सबका पसंदीदा!!! कुख्यात SIMMBA वापस आ गया है! #सिंघमअगेन।” सिंघम 3, 15 अगस्त 2024 को रिलीज़ होने वाली है।

  • Oct 30, 2023 1:32 PM

    Bigg Boss 17: विक्की जैन की चाल को ऐश्वर्या शर्मा ने डीकोड, फिर दिया ऐसा डोज कि देखती रह गईं अंकिता लोखंडे

    Bigg Boss 17 Update: मशहूर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' में आए दिन कोई ना कोई मोड़ सामने आते ही रहते हैं। इन दिनों विक्की और अंकिता का रिश्ता एक बेहद खराब मोड़ पर जा रहा है और इस बात को लेकर सलमान खान ने भी विक्की को काफी खरी-खोटी सुनाई है और ऐश्वर्या ने भी विक्की की क्लास लगा दी।

    Bigg Boss 17: विक्की जैन की चाल को ऐश्वर्या शर्मा ने डीकोड, फिर दिया ऐसा डोज कि देखती रह गईं अंकिता लोखंडे
  • Oct 30, 2023 12:28 PM

    12वीं फेल ने तीन दिन में कमाए छह करोड़

    विक्रांत मैसी की 12वीं फेल ने वीकेंड में थोड़ी बढ़त देखी और रविवार को 2.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही इसका तीन दिन का कुल कलेक्शन अब 6.42 करोड़ रुपये हो गया है। विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म विक्रांत मैसी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो चंबल से 12वीं फेल यूपीएससी उम्मीदवार हैं। इस फिल्म को सकारात्मक समीक्षाएं मिली हैं। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 1.1 करोड़ रुपये की कमाई की और शनिवार को 2.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

  • Oct 30, 2023 12:26 PM

    साक्षी मलिक ने हॉट तस्वीरों से बढ़ाया पारा

    साक्षी मलिक इस वक्त सोशल मीडिया पर कई तरह से चर्चा में रहती हैं। इस वक्त उनकी तस्वीरें सामने आईं हैं जो कि बेहद हॉट हैं। साक्षी मलिक ने हैलोवीन लुक के लिए ऐसा गेटअप लिया है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद लोग उनको लेकर बातें कर रहे हैं और जमकर तारीफें कर रहे हैं।

  • Oct 30, 2023 11:39 AM

    राशा थडानी की वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी ने जीता फैंस का दिल

    रवीना टंडन की बेटी ने पहले ही क्लियर कर दिया है कि वो काफी जल्दी अभिनय के क्षेत्र में कदम रखने जा रही हैं। कुछ समय पहले अपना ग्रैजुएशन पूरा करने वाली राशा ने मीडिया को भी मिठाई खिलाई थी। लेकिन इस वक्त उनकी कुछ तस्वीरें सीधे जंगल से सामने आई हैं। दरअसल वाइल्ड लाइफ का आनंद लेने के लिए राशा थडानी ने हाल ही में जंगल का रुख किया था।

  • Oct 30, 2023 11:05 AM

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ सलमान खान ने देखा बॉक्सिंंग मैच

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इस वीकेंड सऊदी अरब के रियाद में एक बॉक्सिंग मैच एन्जॉय करते नजर आए। यहां से सलमान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। लेकिन खास बात ये है कि इस मैच में दबंग खान मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिगेज के साथ बैठे नजर आ रहे हैं।

  • Oct 30, 2023 10:09 AM

    रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड के साथ सलमान खान का वीडियो

    बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो आग की तरह फैल रहा है। इस वायरल वीडियो में सलमान खान के साथ फुटबॉल के महारथी क्रिस्टियानो रोनाल्डो साथ नजर आ रहे हैं।

  • Oct 30, 2023 9:33 AM

    सोफिया अंसारी का हैलोवीन लुक

    इस वक्त सभी के सिर पर हैलोवीन लुक के साथ सोशल मीडिया पर पोज देने का भूत चढ़ा है। अब बोल्ड और सेक्सी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सोफिया अंसारी ने भी धमाका कर दिया है। बेहद डरावने लुक के साथ उन्होने एक वीडियो पोस्ट किया है।

    सोफिया अंसारी का हैलोवीन लुक
  • Oct 30, 2023 9:18 AM

    अजय देवगन की बिटिया का ये हाल देख परेशान हुए फैंस

    अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन को पार्टी गर्ल भी कहा जाता है। अक्सर उनकी वीडियोज और तस्वीरें पार्टी से सामने आते रहते हैं। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है और नीसा देवगन को हैलोवीन लुक में देखा गया है।

    अजय देवगन की बिटिया का ये हाल देख परेशान हुए फैंस
  • Oct 30, 2023 8:29 AM

    अलाया एफ के अंदाज पर फिदा हुए फैंस

    जियो ओटीटी अवॉर्ड्स पर सितारों की महफिल जमी थी। इस वक्त अलाया एफ का रेड हॉट लुक तेजी से वायरल हो रहा है। इस लुक में वो बेहद शानदार लग रहीं हैं। सोशल मीडिया पर उनको देखना अलग ही अनुभव रहता है।

  • Oct 30, 2023 8:07 AM

    काजोल की निकली हुई तोंद देख भड़क गए यूजर्स

    ब्लैक कलर के बेहद टाइट आउटफिट में काजोल जियो ओटीटी अवॉर्ड्स पर पहुंची थीँ। इस दौरान काजोल की तोंद साफ साफ निकली हुई नजर आ रही है। जाहिर है कि काजोल ने ब्लैक कलर की ड्रेस इसीलिए पहनी थी कि वो अपने पेट छिपा सकें।

    काजोल की निकली हुई तोंद देख भड़क गए यूजर्स

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X