Bigg Boss 17: विक्की जैन की चाल को ऐश्वर्या शर्मा ने डीकोड, फिर दिया ऐसा डोज कि देखती रह गईं अंकिता लोखंडे

Bigg Boss 17 Update: मशहूर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' में आए दिन कोई ना कोई मोड़ सामने आते ही रहते हैं। इन दिनों विक्की और अंकिता का रिश्ता एक बेहद खराब मोड़ पर जा रहा है और इस बात को लेकर सलमान खान ने भी विक्की को काफी खरी-खोटी सुनाई है और ऐश्वर्या ने भी विक्की की क्लास लगा दी।
बिग बॉस से हाल ही में एक प्रोमो सामने आया है और इस प्रोमो में खुद को बेचारा बताने वाले विक्की पर ऐश्वर्या बुरी तरह से भड़क गईं। इस वीडियो में आप दखेंगे कि अंकिता विक्की को छेड़ती हैं तो विक्की कहते हैं कि बात अलग लेवल पर क्यों पहुंच जाती हैं मर्दों के साथ, मैंने तो यह नहीं किया। इस पर ऐश्वर्या कहती हैं कि ये अकेला ही पीड़ित मर्द है यहां तो इस पर विक्की कहते हैं कि नहीं आज तो दो दिख रहे हैं और यहां दूसरे से विक्की का मतलब नील का था जो ऐश्वर्या के पति हैं।
विक्की की बातें सुनकर ऐश्वर्या भड़क जाती हैं और कहती हैं कि आप खुद के जैसे दूसरों को मत समझो। अपने घर में झांके... अपने रिश्ते संभाले... दूसरे की पंचायत करने की आपको कोई जरूरत नहीं है। ऐश्वर्या के मुंह से ये बातें सुनकर अंकिता का मुंह बन जाता है। लेकिन विक्की हैं कि चुप ही नहीं बैठते और कहते हैं कि आज जब सब सामने एक साथ बैठे हैं तो सारे मैटर सामने आएंगे। इस पर अंकिता कहती हैं कि आप हमारी पंचायत हम तक रहने दें और आप अपनी पंचायत अपने तक रखें।
ऐश्वर्या यहीं चुप नहीं बैठतीं और आगे विक्की से कहती हैं कि और किसी को प्रॉब्लम नहीं है, बस एक आप ही हैं जिन्हें शादी से दिक्कत है। इस पर विक्की कहते हैं कि ये बात आप बोल रहे हो, मैं नहीं। ऐश्वर्या कहती हैं कि आप अपनी पत्नी पर जो बोलना है बोलो, मेरे पति के बारे में कुछ मत बोलो। तभी नील वहां आ जाते हैं और ऐश्वर्या गुस्से में कहती हैं देखो क्या बोल रहा है ये। फालतू की बकवास कर रहा है। खुद पीड़ित है अपनी शादी से दूसरों पर कमेंट कर रहा है बिना बात के।
नील भी विक्की पर गुस्सा हो जाते हैं और उनके ऐश्वर्या की बातें सुनकर विक्की को सुनाने लगते हैं। इस पर विक्की कहते हैं कि जब आप थे ही यहां तो आप क्यों भड़क रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग ऐश्वर्या शर्मा को सपोर्ट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐश्वर्या को ये करना जरूरी था। एक ने लिखा कि विक्की को इस डोज की बहुत ज्यादा जरूरत थी।


Click it and Unblock the Notifications











