श्री के पति बोनी को मिली जान से मारने की धमकी

जाने-माने फिल्म निर्माता बोनी कपूर को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसेक बाद उनकी पत्नी श्रीदेवी सहित पूरी फैमिली टेंशन में हैं। हालांकि धमकी मिलने के बाद बोनी कपूर ने अपनी शिकायत स्थानीय ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज करा दी है और पुलिस से पूरी मदद की मांग की है लेकिन फिर भी बोनी और उनका पूरा परिवार भयभीत है।

बोनी कपूर ने शक जाहिर किया है कि जान से मारने की धमकी देने वाला शक्स उस इंसान का साथी है, जिसको बोनी ने जेल पहुंचाया था, वह भी चोरी के मामले में। गौरतलब है कि बोनी ने आज से एक साल पहले दो व्यक्तियों को जेल पहुंचाया था क्योंकि दोनों व्यक्तियों ने उनके घर से 6 लाख रूपये चुराये थे।

फोन पर जिस व्यक्ति ने बोनी को जान से मारने की धमकी दी है, उसने उनको यही कहा है कि जिन दो इंसानों को उन्होंने जेल पहुंचाया है उसकी कीमत उन्हें अपनी जान से चुकानी होगी।

जो जानकारी प्राप्त हुई है कि जेल में बंद दोनों कैदियों का संबंध गैंगस्टर रवि पुजारी से है इसलिए मामला काफी गंभीर है जिसकी जांच में पुलिस पूरी तरह से जुट गयी है औऱ बोनी और उनकी फैमिली को पूरी तरह से भय मुक्त रहने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X