Bollywood News Live: पुष्पा 2 ने पांचवें दिन की ताबड़तोड़ कमाई, आलिया कश्यप ने लगवाई अनोखी मेहंदी

Bollywood News Live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करने जा रहे हैं अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 की। जी हां, फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं और पांच दिनों में फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है। वहीं दूसरी खबर बॉलीवुड से है। बता दें कि अनुराग कश्यप की बेटी आलिया की मेहंदी सेरेमनी काफी धूमधाम से की गई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वाायरल हो रही हैं।

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के लगभग सभी फिल्मों को रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए आज 5 दिन हो चुके हैं और फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने 10.65 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। फिल्म ने पहले दिन 164.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन 93.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं तीसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने तीसरे दिन 119 करोड़ रुपये की कमाई की वहीं चौथे दिन 141 करोड़ रुपये और पांचवें दिन फिल्म ने 64.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने 593.1 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है।

फिल्म मेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप की बीते दिन मेहंदी थी। जिसकी तस्वीरें मेहंदी डिजाइनर ने शेयर की हैं। बता दें कि आलिया की मेहंदी की तस्वीरें देख हर कोई हैरान रह गया है क्योंकि आलिया ने मेहंदी पर पति का नाम नहीं बल्कि अपनी कैट और डॉग की तस्वीर छपवाई है।

LIVE Feed
  • Dec 10, 2024 3:01 PM

    रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में पूरे किए 14 साल, बिट्टू से सिंबा तक हर किरदार को बनाया है अपनी परफॉर्मेंस से दमदार!

    पिछले 14 सालों में रणवीर सिंह ने खुद को बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड और एनर्जेटिक एक्टर्स में से एक साबित किया है। अपनी जबरदस्त एक्टिंग और जोश से उन्होंने हर किसी को इम्प्रेस किया है। बैंड बाजा बारात में मस्तमौला बिट्टू शर्मा बनने से लेकर रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में दबंग पुलिसवाले संग्राम 'सिंबा' भालेराव का रोल निभाने तक, रणवीर ने कई यादगार किरदार किए हैं, जो उनकी एक्टिंग की जबरदस्त रेंज दिखाते हैं। रणवीर सिंह का सफर उनकी मेहनत और डेडिकेशन को साफ दिखाता है। ।

  • Dec 10, 2024 2:59 PM

    Bhooth Bangla Release Date: अक्षय कुमार की फिल्म Bhoot Bangla इस दिन होगी रिलीज, सामने आया पोस्टर

    अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म की बात करें तो फिल्म 2 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी। मजेदार बात ये है कि फिल्म की शूटिंग आज से शुरू हो गई है। हॉरर-कॉमेडी के किंग डायरेक्टर प्रियदर्शन और एक्टर अक्षय कुमार की जोड़ी 14 साल बाद भूत बंगला के लिए फिर से साथ आ रही है। इस जोड़ी ने पहले भी हमें कई शानदार फिल्में दी हैं, और अब लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि ये फिर से क्या कमाल करेंगे। इस अनाउंसमेंट ने 2026 को लेकर हमारी एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी है।

    Bhooth Bangla Release Date: अक्षय कुमार की फिल्म Bhoot Bangla इस दिन होगी रिलीज, सामने आया पोस्टर
  • Dec 10, 2024 2:58 PM

    जूम मीटिंग में FIIT JEE के चेयरमैन DK Goel ने कहे अपशब्द, इंटरनेट पर छाया वीडियो

    दरअसल FIIT JEE के चेयरमैन DK Goel अपने कर्मचारियों के साथ जूम मीटिंग कर रहे थे, लेकिन इतने में ही उन्होंने अपशब्द कहने शुरू कर दिए। सोशल मीडिया पर जैसे ही उनका यह वीडियो शेयर किया गया यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो को देख यूजर्स भी भड़क गए हैं और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

    जूम मीटिंग में FIIT JEE के चेयरमैन DK Goel ने कहे अपशब्द, इंटरनेट पर छाया वीडियो
  • Dec 10, 2024 1:25 PM

    Bhooth Bangla Release Date: अक्षय कुमार की फिल्म Bhoot Bangla इस दिन होगी रिलीज, सामने आया पोस्टर

    अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म की बात करें तो फिल्म 2 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी। मजेदार बात ये है कि फिल्म की शूटिंग आज से शुरू हो गई है। हॉरर-कॉमेडी के किंग डायरेक्टर प्रियदर्शन और एक्टर अक्षय कुमार की जोड़ी 14 साल बाद भूत बंगला के लिए फिर से साथ आ रही है। इस जोड़ी ने पहले भी हमें कई शानदार फिल्में दी हैं, और अब लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि ये फिर से क्या कमाल करेंगे। इस अनाउंसमेंट ने 2026 को लेकर हमारी एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी है।

    Bhooth Bangla Release Date: अक्षय कुमार की फिल्म Bhoot Bangla इस दिन होगी रिलीज, सामने आया पोस्टर
  • Dec 10, 2024 11:35 AM

    89 साल की उम्र में धर्मेंद्र की बढ़ी मुश्किलें, धोखाधड़ी के मामले में पटियाला कोर्ट ने भेजा समन

    गरम धरम ढ़ाबा फ्रेंचाइजी से जुड़े धोखाधड़ी मामले में धर्मेंद्र और दो अन्य लोगों के खिलाफ समन जारी किया गया है। बता दें कि यह समन न्यायिक मजिस्ट्रेट यशदीप चहल की तरफ से जारी किया गया है। जो दिल्ली के बिजनेसमैन सुशील कुमार की दर्ज करवाई गई शिकायत पर भेजा गया है।

    89 साल की उम्र में धर्मेंद्र की बढ़ी मुश्किलें, धोखाधड़ी के मामले में पटियाला कोर्ट ने भेजा समन
  • Dec 10, 2024 10:50 AM

    अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने शादी से पहले रखी आलीशान कॉकटेल पार्टी, खुशी-वेदांग समेत पहुंचे ये सितारे

    Anurag Kashyap's Daughter Aaliyah organized cocktail party: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की इकलौती बेटी आलिया कश्यप अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। बता दें कि आलिया शेन ग्रेगोइरे से शादी कर रही हैं जो अमेरिका के रहने वाले हैं। बता दें कि आलिया ने बीते दिन कॉकलेट पार्टी का आयोजन किया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

    अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने शादी से पहले रखी आलीशान कॉकटेल पार्टी, खुशी-वेदांग समेत पहुंचे ये सितारे
  • Dec 10, 2024 9:41 AM

    Diljit Dosanjh In Ujjain: महाकाल की भक्ति में मगन नजर आए पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ, उज्जैन में की भस्म आरती

    Diljit Dosanjh In Ujjain: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ अपने लाइव कॉन्सर्ट्स की वजह से खास लाइमलाइट में बने हुए हैं। बता दें कि दिलजीत दोसांझ का हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दिलजीत उज्जैन बाबा महाकालेश्वर के दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं।

    Diljit Dosanjh In Ujjain: महाकाल की भक्ति में मगन नजर आए पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ, उज्जैन में की भस्म आरती
  • Dec 10, 2024 8:31 AM

    Pushpa 2 Box Office Day 5: 5वें दिन 'पुष्पा 2' की कमाई में आई गिरावट, बाहूबली 2 को नहीं दे पाई टक्कर

    पुष्पा 2 के पांचवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने पांचवें दिन फिल्म ने 64.1 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 593.1 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। बता दें कि यह आंकड़ा Sacnilk.Com के मुताबिक है।

    Pushpa 2 Box Office Day 5: 5वें दिन 'पुष्पा 2' की कमाई में आई गिरावट, बाहूबली 2 को नहीं दे पाई टक्कर

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X