89 साल की उम्र में धर्मेंद्र की बढ़ी मुश्किलें, धोखाधड़ी के मामले में पटियाला कोर्ट ने भेजा समन

Dharmendra summoned by Delhi Patiala court: धर्मेंद्र बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं। बता दें कि धर्मेंद्र ने हाल ही में अपना 89वां जन्मदिन मनाया है। बीते दिन धर्मेंद्र के लिए खास खास रहे, लेकिन लगता है कि अब धरम पाजी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।
दरअसल गरम धरम ढ़ाबा फ्रेंचाइजी से जुड़े धोखाधड़ी मामले में धर्मेंद्र और दो अन्य लोगों के खिलाफ समन जारी किया गया है। बता दें कि यह समन न्यायिक मजिस्ट्रेट यशदीप चहल की तरफ से जारी किया गया है। जो दिल्ली के बिजनेसमैन सुशील कुमार की दर्ज करवाई गई शिकायत पर भेजा गया है।
दरअसल सुशील कुमार ने यह आरोप लगाया है कि उन्हें फ्रैंचाइज में निवेश करने के लिए लालच दिया गया था। जिसके तहत न्यायिक मजिस्ट्रेट यशदीप चहल ने धारा 34 आईपीसी के साथ धारा 420, 120 बी, अपराध करने के लिए क्रम संख्या 1 धर्मेंद्र और दो अन्य व्यक्तियों को समन भेजा गया है। इसी के साथ ही धारा 506 भी लगाई गई है जिसमें अपराधिक धमकी देने का आरोप है। बता दें कि इस मामले की सुनवाई 20 फरवरी 2025 को होगी।
कोर्ट का कहना है कि समन जारी किया है तो प्रथम दृष्टया मामले की जांच करना जरूरी है। इस मामले की अच्छे बुरे की एकदम बारीकी से जांच करने की जरूरत नहीं है। कोर्ट का कहना है कि जो उनके पास रिकॉर्ड हैं। वो गरम धरम ढाबे से संबंधित हैं और उस पर रेस्टोरेंट का लोगो भी छापा हुआ है।
शिकायतकर्ता सुनील के वकील डीडी पांडे का कहना है कि यह मामला साल 2018 का है। जब आरोपी धरम सिंह देओल ने उनसे संपर्क किया था। उन्हें UP के NH-24/NH-9 पर 'गरम धरम ढाबे' की फ्रेंचाइजी खोलने का ऑफर दिया था।
शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्हें फ्रेंचाइजी खोलने का लालच दिया गया था। वह हरियाण के मुरथल में इस रेस्टोरेंट की ब्रांच से लगभग 70 से 80 लाख रुपये महीने का कारोबार करते थे। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसे अपने निवेश पर 7 प्रतिशत लाभ और आश्वासन के लिए 41 लाख रुपये निवेश करना होगा।
इस फ्रेंचाइजी के सिलसिले में कई मेल किए गए। पैसे का लेनदेन किया गया। इस व्यवसाय को जल्दी चलाने के लिए तेजी से काम भी शुरू किया गया, लेकिन आज तक ना तो दूसरी पार्टी की तरफ से खरीदी गई जमीन का निरीक्षण किया गया और ना ही वह कभी शिकायतकर्ता से मिले और फिर उन्होंने इस सिलसिले में कोई भी प्रतिक्रिया देनी बंद कर दी। इसके बाद ही शिकायतकर्ता ने आरोपियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।


Click it and Unblock the Notifications











