Bollywood News Live: पुलिस ने सीज की गोविंदा की रिवॉल्वर, ऋतिक रोशन ने सबा संग मनाई तीसरी एनिवर्सरी

Bollywood News Live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करने जा रहे हैं गोविंदा के बारे में बता दें कि गोविंदा की हालत अब पहले से बेहतर है, लेकिन पुलिस ने उनकी रिवॉल्वर सीज कर ली है। वहीं दूसरी ओर ऋतिक रोशन सबा के साथ तीसरी एनिवर्सरी मना रहे हैं।

गोविंदा के संग बीते दिन एक बड़ा हादसा हो गया था। दरअसल बीते दिन गलती से गोविंदा से गोली चल गई थी जिससे उनके पैर में काफी चोट आई थी। डॉक्टर्स ने वह गोली निकाल दी है। बताया जा रहा है कि गोविंदा की हेल्थ में सुधार है, लेकिन अभी भी वह आईसीयू में हैं। अस्पताल से निकलने के बाद भी गोविंदा को कम से कम 1 महीने आराम करना होगा। वहीं बता दें कि पुलिस ने गोविंदा की रिवॉल्वर सीज कर ली है।

ऋतिक रोशन ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक तस्वीर साझा की है। जहां दोनों रेट्रो स्टाइल में नजर आ रहे हैं। ऋतिक ब्लैक टी शर्ट तो वहीं सबा डेनिम जैकेट शर्ट और स्कर्ट में दिख रही हैं। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही ऋतिक रोशन लिखते हैं हैप्पी एनिवर्सरी पार्टनर 1-10-2024 इसी के साथ ही सबा ने लिखा- हैप्पी 3 साल पार्टनर। बता दें कि दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

LIVE Feed
  • Oct 2, 2024 5:44 PM

    Gandhi Jayanti के मौके पर पीएम मोदी के स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ीं Alia Bhatt

    बुधवार को पीआईबी इंडिया ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें अभिनेत्री स्वच्छ भारत मिशन को अपना समर्थन देती दिखाई दीं। शेयर किए गए वीडियो में आलिया ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन गांधी जी के स्वच्छ और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आइए हम सब मिलकर इस मिशन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं और अपने देश को और भी खूबसूरत बनाएं।”

  • Oct 2, 2024 5:42 PM

    गोविंदा से मिलने हॉस्पिटल पहुंचीं रवीना टंडन

    90 के दशक में गोविंदा और रवीना टंडन की जोड़ी काफी पॉपुलर रही है। खासतौर पर इन दोनों के आइकॉनिक सॉन्ग चलो इश्क लड़ाएं और अंखियों से गोली मारे को भला कौन भूल सकता है। गोविंदा के बुरे वक्त में रवीना सामने आई हैं और उन्होंने 2 अक्टूबर को अस्पताल में चिची से मुलाकात की है।

  • Oct 2, 2024 5:41 PM

    इस छोटी सी प्रॉब्लम की वजह से कल्कि किसी के भी साथ हो जाती थीं हमबिस्तर

    Kalki Koechlin Shocking Revelation: बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि केकलां अपनी बोल्ड चॉइसेस के लिए जानी जाती हैं। उन्हें अकसर ऐसे खुलासे करते हुए सुना जाता है, जो काफी लोगों के लिए चौंकाने वाले हो सकते हैं। हाल ही में कल्कि ने एक इंटरव्यू में कुछ ऐसा बताया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

    इस छोटी सी प्रॉब्लम की वजह से कल्कि किसी के भी साथ हो जाती थीं हमबिस्तर
  • Oct 2, 2024 5:40 PM

    Adnaan Shaikh ने GF का धर्म बदलकर किया निकाह

    Adnaan Shaikh Wife Reality: कभी बिग बॉस OTT 3 का हिस्सा रहे अदनान शेख जो कि एक फेमस यूट्यूबर भी हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आयशा शेख से शादी कर ली है। ये शादी वैसे तो किसी आम सेलेब्रिटी शादी की ही तरह थी लेकिन इस शादी के बाद उठ रहे बवाल के बाद ये शादी सुर्खियों में आ गई।

    Adnaan Shaikh ने GF का धर्म बदलकर किया निकाह
  • Oct 2, 2024 5:39 PM

    मुंह काला होने के बाद Triptii Dimri ने दी सफाई

    Triptii Dimri Controvesy:बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को लेकर हाल ही में चौंकाने वाली खबर सामने आई थी। एक्ट्रेस के ऊपर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने पैसे लिए लेकिन इसके बावजूद वो इवेंट में मौजूद नहीं हुईं। इससे खफा होकर कुछ महिलाओं ने उनके चेहरे पर कालिक पोत दी। लेकिन अब इस इवेंट को लेकर खुद तृप्ति का बयान सामने आया है।

    मुंह काला होने के बाद Triptii Dimri ने दी सफाई
  • Oct 2, 2024 4:09 PM

    Gandhi- फिल्म में शामिल हुआ ये दिग्गज म्यूजिशियन? हंसल मेहता बना रहे हैं दमदार फिल्म!

    A.R. Rahman in Gandhi- गांधी जयंती के अवसर पर, भारत के अग्रणी कंटेंट स्टूडियो में से एक अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट यह घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं कि ग्रैमी पुरस्कार विजेता, संगीत के दिग्गज ए.आर. रहमान उनकी बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज, गांधी के लिए संगीत तैयार करने के लिए ऑन बोर्ड पर आए हैं।

  • Oct 2, 2024 3:37 PM

    'घोड़े की पॉटी' को ब्रे़ड पर लगाकर खा गए Puneet Superstar, वीडियो देख आप भी कहेंगे छी छी..

    इस वीडियो में पुनीत सुपरस्टार ने कुछ ऐसा किया है जिसको सोचने मात्र से आपको उल्टी हो सकती है। दरअसल पुनीत सुपरस्टार घोड़े की लीद (पॉटी) खाते हुए देखा जा सकता है। जी हां, घोड़ी की पॉटी खाते पुनीत सुपरस्टार ने इस वीडियो को खुद ही साझा किया है।

  • Oct 2, 2024 3:24 PM

    Adnaan Shaikh ने GF का धर्म बदलकर किया निकाह, कभी एयर होस्टेस बन दिखाती थीं बोल्ड अदाएं, कन्वर्ट होने के बाद..

    अब अदनान की पत्नी आयशा यानी ऋद्धि को लेकर एक और अपडेट सामने आया है। आपको बता दें, आयशा इंडिगो एयरलाइंस में एयर होस्टेस की नौकरी करती थीं। आयशा की एक तस्वीर इंडिगो के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट की गई थी। आयशा की IG प्रोफ़ाइल को भी टैग किया गया था, जिसका नाम 'रिद्धि जाधव' है, लेकिन अब प्रोफ़ाइल हटा दी गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अदनान की पत्नी की एक और IG प्रोफाइल है जिसका नाम 'आयशा शेख' है, जिस पर कोई फोटो शेयर नहीं की जाती है।

  • Oct 2, 2024 2:35 PM

    'मुंह काला' होने के बाद Triptii Dimri ने दी सफाई, '5.5 लाख लेकर भाग गई' वाले बयान को लेकर कही ये बात

    तृप्ति डिमरी ने बुधवार को साफ किया कि उन्होंने जयपुर में किसी भी प्रोग्राम में शामिल होने का वादा नहीं किया था। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने जयपुर के इवेंट के लिए किसी भी तरह की फीस के रूप में पैसे नहीं लिए थे। यही नहीं, एक्ट्रेस की टीम ने भी इस मामले में अपना बयान जारी करके एक्ट्रेस की तरफ से सफाई पेश की। तृप्ति की टीम ने एक ऑफिशियल बयान में कहा- 'अपनी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के लिए चल रहे प्रमोशन के दौरान, तृप्ति डिमरी ने अपनी प्रोफेशनल जिम्मेदारियों का पूरा ख्याल रखा है और फिल्म से जुड़े सभी प्रोग्राम और सेशन में हिस्सा लिया है।"

  • Oct 2, 2024 2:12 PM

    पुष्पा 2 के टीज़र ने तोड़े रिकॉर्ड, फिल्म की रिलीज से पहले ही फैंस में दिखा ऐसा जोश!

    मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें दर्शक सिनेमा हॉल में जोर-जोर से चीयर करते नजर आ रहे हैं, जबकि स्क्रीन पर पुष्पा 2: द रूल का टीजर चल रहा है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है: "पुष्पा को दीवानगी शुरू हो चुकी है। #Pushpa2TheRule के टीजर को बिग स्क्रीन्स पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है 6 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों पर होगा राज।"

  • Oct 2, 2024 1:15 PM

    PM Modi ने किया रजनीकांत की पत्नी को फोन, लिए एक्टर के हालचाल

    पीएम मोदी ने रजनीकांत का हालचाल जानने के लिए उनकी पत्नी लता रजनीकांत को फोन किया। इस बात की जानकारी तमिलनाडु बीजेपी लीडर अन्नामलाई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक रजनीकांत एलेक्टिव सर्जरी के लिए हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं।

  • Oct 2, 2024 12:41 PM

    आमिर खान के ससुर का हुआ निधन, रीना दत्ता के घर पहुंचे एक्टर

    आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता के पिता का निधन हो गया है। हालांकि अभी परिवार के किसी भी सदस्य ने कोई भी पोस्ट नहीं किया है, लेकिन हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां आमिर खान रीना दत्ता के घर उन्हें हौसला देने गए हैं।

  • Oct 2, 2024 12:38 PM

    PM Modi ने किया रजनीकांत की पत्नी को फोन, लिए एक्टर के हालचाल

    बीजेपी लीडर अन्नामलाई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा-माननीय प्रधानमंत्री जी ने श्रीमति लता रजनीकांत से फोन पर बात की। रजनीकांत का हेल्थ अपडेट लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने रजनीकांत के जल्द ठीक होने की कामना की है।

    PM Modi ने किया रजनीकांत की पत्नी को फोन, लिए एक्टर के हालचाल
  • Oct 2, 2024 12:08 PM

    पत्नी सुनीता ने दी गोविंदा की हेल्थ अपडेट, बोलीं- सर ठीक हैं कल डिस्चार्ज मिल सकता है

    हाल ही में पत्नी सुनीता आहूजा ने गोविंदा की हेल्थ अपडेट बताई है। सुनीता ने गोविंदा की स्थिति को बताती हुए कहा कि- सर की तबियत ठीक है। आज उन्हें नॉर्मल वॉर्ड में एडमिट करेंगे। कल से बहुत बेहतर हैं। मुझे लगता है कि कल या परसों डिस्चार्ज भी कर देंगे। इसके आगे सुनीता कहती हैं कि सभी के आशीर्वाद से फैन्स की प्रार्थना से सर एक दम ठीक हो गए हैं। सर के लिए हर जगह पूजा प्रार्थना चल रहा है।

    पत्नी सुनीता ने दी गोविंदा की हेल्थ अपडेट, बोलीं- सर ठीक हैं कल डिस्चार्ज मिल सकता है
  • Oct 2, 2024 10:49 AM

    Taarak Mehta की पलक सिधवानी शूटिंग सेट के आखिर दिन हुईं इमोशनल, शेयर कीं तस्वीरें...

    पलक अपने पोस्ट में लिखती हैं- 'जब मैंने सेट पर आपना आखिरी दिन बिताया मुझे मेरे पिछले पांच वर्षों की मेहनत याद आ गई। शुक्रिया मेरी कमाल की ऑडियंस इस सफर के दौरान मुझे इतना प्यार देने के लिए। शुक्रिया मुझे सपोर्ट करने के लिए। मैं सच में उस सफर और उन कमाल के लोगों की शुक्रगुजार हूं। जिनके साथ मुझे काम करने का मौका मिला। मैंने ना सिर्फ अपने को-स्टार्स बल्कि BTS सभी लोगों से कुछ ना कुछ सीखा है।'

  • Oct 2, 2024 10:17 AM

    सिनेमाघर में अरबाज को सरेआम किस करती आईं नजर शूरा खान, Video देख लोग बोले- आपसे ऐसी उम्मीद...

    इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शूरा खान अरबाज को अपने पास बुलाती हैं। वहीं जैसे ही अरबाज शूरा के पास जाते हैं वह उन्हें खींचकर किस कर देती हैं। सिनेमाघर के अंदर शूरा को ऐसा करता देख उनके सभी दोस्त उन्हें घूरने लगते हैं। बता दें कि वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-हद कर दी आपने। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- कैमरा देखते ही ये ड्रामा शुरू हो जाता है।

    सिनेमाघर में अरबाज को सरेआम किस करती आईं नजर शूरा खान, Video देख लोग बोले- आपसे ऐसी उम्मीद...
  • Oct 2, 2024 8:22 AM

    Bollywood News: सबा संग तीसरी एनिवर्सरी मना रहे हैं ऋतिक रोशन, एक्स वाइफ ने किया कमेंट

    ऋतिक रोशन ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक तस्वीर साझा की है। जहां दोनों रेट्रो स्टाइल में नजर आ रहे हैं। ऋतिक ब्लैक टी शर्ट तो वहीं सबा डेनिम जैकेट शर्ट और स्कर्ट में दिख रही हैं। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही ऋतिक रोशन लिखते हैं हैप्पी एनिवर्सरी पार्टनर 1-10-2024 इसी के साथ ही सबा ने लिखा- हैप्पी 3 साल पार्टनर। बता दें कि दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

  • Oct 2, 2024 8:20 AM

    Latest News: पुलिस ने सीज की गोविंदा की रिवॉल्वर, अभी भी ICU में भर्ती हैं एक्टर

    गोविंदा के संग बीते दिन एक बड़ा हादसा हो गया था। दरअसल बीते दिन गलती से गोविंदा से गोली चल गई थी जिससे उनके पैर में काफी चोट आई थी। डॉक्टर्स ने वह गोली निकाल दी है। बताया जा रहा है कि गोविंदा की हेल्थ में सुधार है, लेकिन अभी भी वह आईसीयू में हैं। अस्पताल से निकलने के बाद भी गोविंदा को कम से कम 1 महीने आराम करना होगा। वहीं बता दें कि पुलिस ने गोविंदा की रिवॉल्वर सीज कर ली है।

    Latest News: पुलिस ने सीज की गोविंदा की रिवॉल्वर, अभी भी ICU में भर्ती हैं एक्टर
  • Oct 2, 2024 8:19 AM

    BIGG BOSS 18: एलिस कौशिल होंगी सलमान खान के शो का हिस्सा, नाम हुआ कंफर्म

    जैसे-जैसे शो के ऑन एयर होने की डेट पास आती जा रही है वैसे वैसे कंटेस्टेंट के नामों का खुलासा होना शुरू हो रहा है। बीते दिन निया शर्मा को बिग बॉस का पहला कंफर्म कंटेस्टेंट बताया गया। निया के शो में आने से उनके फैन्स तो बेहद खुश हैं। वहीं बता दें कि अब दूसरे कंफर्म कंटेस्टेंट का नाम रिवील हो गया है। बताया जा रहा है कि एलिस कौशक शो का हिस्सा बनने जा रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X