'मुंह काला' होने के बाद Triptii Dimri ने दी सफाई, '5.5 लाख लेकर भाग गई' वाले बयान को लेकर कही ये बात

Triptii Dimri

Triptii Dimri Controvesy: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को लेकर हाल ही में चौंकाने वाली खबर सामने आई थी। एक्ट्रेस के ऊपर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने पैसे लिए लेकिन इसके बावजूद वो इवेंट में मौजूद नहीं हुईं। इससे खफा होकर कुछ महिलाओं ने उनके चेहरे पर कालिक पोत दी। लेकिन अब इस इवेंट को लेकर खुद तृप्ति का बयान सामने आया है।

Triptii Dimri ने दी सफाई

तृप्ति डिमरी ने बुधवार को साफ किया कि उन्होंने जयपुर में किसी भी प्रोग्राम में शामिल होने का वादा नहीं किया था। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने जयपुर के इवेंट के लिए किसी भी तरह की फीस के रूप में पैसे नहीं लिए थे। यही नहीं, एक्ट्रेस की टीम ने भी इस मामले में अपना बयान जारी करके एक्ट्रेस की तरफ से सफाई पेश की।

Triptii Dimri की टीम ने जारी किया बयान

तृप्ति की टीम ने एक ऑफिशियल बयान में कहा- 'अपनी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के लिए चल रहे प्रमोशन के दौरान, तृप्ति डिमरी ने अपनी प्रोफेशनल जिम्मेदारियों का पूरा ख्याल रखा है और फिल्म से जुड़े सभी प्रोग्राम और सेशन में हिस्सा लिया है।"

यह भी पढ़ें- Triptii Dimri ने किया ऐसा कांड कि लोगों ने काला कर दिया मुंह, कहा- 'ये सेलेब्रिटी कहलाने लायक नहीं'

क्या था मामला

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मंगलवार को कुछ लोगों ने दावा किया कि तृप्ति को जयपुर के एक होटल में फिक्की एफएलओ के एक नारी शक्ति प्रोग्राम में शामिल होना था। ऑर्गनाइजर ने एक्ट्रेस पर आरोप लगाया कि उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए 5.5 लाख रुपये से ज्यादा की फीस ली थी और उन्हें बतौर एडवांस एक बड़ा हिस्सा भी दिया गया था। इन सबके बावजूद, एक्ट्रेस कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं, जिससे ऑर्गनाइजर्स को तगड़ा झटका लगा।

इसके बाद गुस्साए ऑर्गनाइजर्स ने तृप्ति के पोस्टर को फाड़ दिया और उनकी तस्वीर पर काली स्याही पोत दी। उन्होंने एक्ट्रेस पर "धोखाधड़ी" करने के लिए कानूनी कार्रवाई करने की धमकी भी दी और कहा कि वे उनकी आने वाली फिल्म, 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का बहिष्कार करेंगे।

More from Filmibeat

Read more about: triptii dimri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X