Bollywood News Live: बिग बॉस के घर में होगी इस वाइल्ड कार्ड की एंट्री, शूटिंग के दौरान घायल हुए इमरान हाशमी

Bollywood News Live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करने जा रहे हैं टीवी की खबर की। बताया जा रहा है कि बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है। बताया जा रहा है कि घर में जल्द ही वाइल्ड कार्ड की एंट्री करवाई जाएगी और वह कोई और नहीं बल्कि विवियन डीसेना की पहली पत्नी वाहबिज दोराबजी हैं। जी हां, ऐसा बताया जा रहा है कि उनके आते ही विवियन की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। वहीं दूसरी खबर इमरान हाशमी की है। वह शूटिंग सेट पर घायल हो गए हैं।

सबसे पहले बात करने जा रहे हैं उस ट्रेंडिंग खबर के बारे में जिसके बारे में हर कोई जानना चाहता है। जी हां, बता दें कि बिग बॉस को शुरु हुए अभी 2 दिन भी नहीं बीते हैं कि घर में वाइल्ड कार्ड की खबरें काफी तेज हो गई हैं। जी हां, बताया जा रहा है कि घर में जल्द ही वाइल्ड कार्ड की एंट्री करवाई जाएगी और वह कोई और नहीं बल्कि विवियन डीसेना की पहली पत्नी वाहबिज दोराबजी हैं। जी हां, ऐसा बताया जा रहा है कि उनके आते ही विवियन की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

वहीं दूसरी खबर बॉलीवुड से आ रही है। जी हां, बताया जा रहा है कि इमरान हाशमी घायल हो चुके हैं। इमरान अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इमरान हैदराबाद में थे। वह एक एक्शन सीन को को दोबरा रहे थे। जिस वजह से उन्हें सेट पर गंभीर चोट आई है। हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि चिंता की कोई बात नहीं हैं चोट तो गंभीर है, लेकिन वह जल्द ठीक हो जाएगी।

LIVE Feed
  • Oct 8, 2024 5:38 PM

    Vivian Dsena ने आधी रात किया हंगामा

    बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के लेटेस्ट प्रोमो में देखा जा सकता है कि विवियन डीसेना (Vivian dsena) घर में चीखकर बोलते हैं कि मैं जिस दिन से आया हूं तब से ही मुझे बेड नहीं मिला है. विवियन की बात पर चाहत पांडे (Chahat Pandey) शॉकिंग रिएक्शन देती हैं और बोलती हैं, 'क्या बात कर रहे हो..' इसके बाद दोनों के बीच बेड को लेकर थोड़ी बहुत बातचीत होती है और विवियन चाहत को समझाता है कि उन्हें सिंगल बेड चाहिए क्योंकि उन्हें रात में हाथ पैर चलाने की आहत है और वह नहीं चाहते किसी को लगे और मुद्दा बने. चाहत भी किसी और बैड पर शिफ्ट होने से मना करती है. वह साफ बोलती है कि वह खर्राटे बर्दाश्त नहीं कर सकती. इसके बाद विवियन बोल कर चले जाते हैं, 'मैं एक ही चीज दो बार नहीं बोल सकता हूं.' इस वजह से दोनों के बीच रात को ही बहस होने लगती हैं.

  • Oct 8, 2024 5:24 PM

    'दुल्हन' की तरह सजी भोजपुरी एक्ट्रेस Akshara Singh

    भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों में एक खास जगह बनाई है. इंडस्ट्री को अक्षरा सिंह ने कई हिट फिल्में दी हैं. अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों के अलावा भोजपुरी के गानों और रियलिटी शोज में भी नजर आती हैं. 'बिग बॉस ओटीटी' के पहले सीजन में अक्षरा सिंह ने अपना जलवा बिखेरा था. अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस को अपनी झलक दिखाती रहती हैं. बीते दिन अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखने के बाद फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं.

  • Oct 8, 2024 5:23 PM

    Tajinder Bagga के बाद Avinash से भिड़े Rajat Dalal

    सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 का आगाज हो गया है. इस बार मेकर्स कई बडे़ सितारों को शो में लेकर आए हैं, जिससे प्रीमियर डे से ही बिग बॉस का बज फैंस के बीच जबरदस्त अंदाज में बना हुआ है. शो में लड़ाई झगड़ा आम बात है और इस बार के सीजन में पहले दिन से ही झगड़ा शुरू हो गया है. रजत दलाल पहले से ही कंटेस्टेंट्स से भिड़ रहे हैं. पहले रजत दलाल ने तेजिंद्र सिंह बग्गा से तू-तू, मैं-मैं की. इसके बाद अब रजत शो में एक और कंटेस्टेंट से भिड़ गए हैं. रजत ने अविनाश मिश्रा से लड़ाई की, जिसकी झलक सामने आए प्रोमो में देखने के लिए मिली है.

  • Oct 8, 2024 1:26 PM

    70th National Film Awards Timing: कहां और कब देख पाएंगे नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन

    70th National Film Awards समारोह दिल्ली में विज्ञान भवन में आयोजित किया जा रहा है। इस 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का समारोह का आयोजन डीडी न्यूज के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम किया जाएगा। खास बात यह है कि आप इस वीडियो को एचडी में देख सकते हैं। इसका प्रसारण दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। इस खास मौके पर भारत के लगभग सभी भाषाओं के कलाकार एक्टर, फिल्ममेकर, डायरेक्टर समेत कई नामी हस्तियां शामिल होंगी।

    70th National Film Awards Timing: कहां और कब देख पाएंगे नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन
  • Oct 8, 2024 12:37 PM

    BIGG BOSS 18 में आए तंजिदर बग्गा ने किया सिद्धू मूसेवाला की मौत का बड़ा खुलासा

    सिद्धू मूसे वाला अपनी कुंडली दिखाने के लिए मेरे दोस्त के पास गए थे। जैसे ही मुझे ये बात पता चली तब मुझे थोड़ी हैरानी हुई कि सिद्धू इस बातों पर विश्वास करते हैं ? तंजिदर सिंह बग्गा ने आगे कहा कि वह मेरे दोस्त के साथ लगभग 4 घंटे तक बैठे थे। रुद्र ने सिद्धू को देश छोड़ने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि तुम्हारे सिर पर खतरा मंडरा रहा है। तंजिदर सिंह बग्गा ने अपने दोस्त से पूछा कि क्या आपने बताया था कि सिद्दू को ये बात कि उनके सिर पर खतरा मंडरा रहा है।

    BIGG BOSS 18 में आए तंजिदर बग्गा ने किया सिद्धू मूसेवाला की मौत का बड़ा खुलासा
  • Oct 8, 2024 11:31 AM

    राज कुमार राव ने चंडीगढ़ में किया विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के गाने पर डांस, जमकर हो रहा वीडियो वायरल

    राज कुमार राव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राज कुमार राव चंडीगढ़ में विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के गाने #chumma पर धमाकेदार डांस, जमकर वायरल हो रहा वीडियो।

  • Oct 8, 2024 10:56 AM

    संजय लीला भंसाली ने "लव एंड वॉर" पर दी बड़ी अपडेट, कहा - 'यह एक बहुत खास फिल्म है

    फिल्म के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि ये फिल्म उनके लिए बहुत एक्साइटिंग है। “ये एक बहुत ही खास फिल्म है क्योंकि अब ये किसी इतिहासिक समय में नहीं है, ना ही कोई पिलर हैं, ना ही और कॉस्ट्यूम्स हैं, ना ही कोई घोड़े हैं; ये कंटेंपरेरी है। ये अलग है, इसका म्यूजिक भी अलग है।” उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्म बनाने में मजा आ रहा है और इसमें बेहतरीन कलाकार हैं। रणबीर के बारे में भंसाली ने कहा कि वह 18 साल बाद उनके साथ काम कर रहे हैं।

  • Oct 8, 2024 10:07 AM

    77 साल की उम्र में हुआ अदनान सामी की मां का निधन, सिंगर ने नम आंखों से की विदाई

    अदनान सामी जाने माने सिंगर है। वह अपनी गायकी और अंदाज के अलावा अपनी पर्सनालिटी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन फिलहाल तो अदनान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्योंकि अदनाम सामी का की मां का निधन हो गया है। खबरों की माने तो अदनान की मां ने सोमवार सुबह आखिरी सांस ली थी।

  • Oct 8, 2024 9:16 AM

    नीता अंबनी ने राधिका मर्चेंट के पिता के साथ किया जबरदस्त डांडिया डांस, वीडियो वायरल

    अंबानी हाउस के नवरात्रि नाइट का वीडियो अंबानी अपडेट के इंस्टा हैंडल पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नीता अंबानी अपनी छोटी बहू राधिका मर्चेंट के पिता के साथ जमकर डांडिया डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी घर वाले एक गोला बनाकर डांडिया का डांस फॉर्म पाचें करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान नीता अंबानी ने राधिका मर्चेंट के पिता और बाकी परिवार वालों के साथ जमकर डांस किया।

    नीता अंबनी ने राधिका मर्चेंट के पिता के साथ किया जबरदस्त डांडिया डांस, वीडियो वायरल
  • Oct 8, 2024 8:37 AM

    Devara BO Day 11: Jr. देवरा का जलवा जारी, जल्द तोड़ सकती है GOAT का रिकॉर्ड

    जहां फिल्म ने पहले हफ्ते में 215 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। वहीं दूसरा हफ्ता शुरू होते ही फिल्म की कमाई में गहरा असर देखने को मिल रहा है। बता दें कि जहां दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने 12.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं सोमवार को फिल्म ने सिर्फ 4.9 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म में सोमवार को -61.26% तक की गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म की टोटल कमाई की बात करें तो अभी तक फिल्म 248.65 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू चुकी है। आपको बता दें कि इन आंकड़ों की जानकारी Sacnilk.Com के मुताबिक है।

    Devara BO Day 11: Jr. देवरा का जलवा जारी, जल्द तोड़ सकती है GOAT का रिकॉर्ड
  • Oct 8, 2024 7:56 AM

    BIGG BOSS 18 के घर में होगी इस वाइल्ड कार्ड की एंट्री, हसीना को देखते ही उड़ जाएंगे इस कंटेस्टेंट के होश

    बता दें कि बिग बॉस को शुरु हुए अभी 2 दिन भी नहीं बीते हैं कि घर में वाइल्ड कार्ड की खबरें काफी तेज हो गई हैं। जी हां, बताया जा रहा है कि घर में जल्द ही वाइल्ड कार्ड की एंट्री करवाई जाएगी और वह कोई और नहीं बल्कि विवियन डीसेना की पहली पत्नी वाहबिज दोराबजी हैं। जी हां, ऐसा बताया जा रहा है कि उनके आते ही विवियन की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

    BIGG BOSS 18 के घर में होगी इस वाइल्ड कार्ड की एंट्री, हसीना को देखते ही उड़ जाएंगे इस कंटेस्टेंट के होश
  • Oct 8, 2024 7:55 AM

    एक्शन सीन शूट करते समय बुरी तरह घायल हुए इमरान हाशमी, गर्दन से निकलने लगा खून

    बताया जा रहा है कि इमरान हाशमी घायल हो चुके हैं। इमरान अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इमरान हैदराबाद में थे। वह एक एक्शन सीन को को दोबरा रहे थे। जिस वजह से उन्हें सेट पर गंभीर चोट आई है। हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि चिंता की कोई बात नहीं हैं चोट तो गंभीर है, लेकिन वह जल्द ठीक हो जाएगी।

    एक्शन सीन शूट करते समय बुरी तरह घायल हुए इमरान हाशमी, गर्दन से निकलने लगा खून

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X