BIGG BOSS 18 में आए तंजिदर बग्गा ने किया सिद्धू मूसेवाला की मौत का बड़ा खुलासा, बोले- ज्योतिष ने 8 दिन पहले ही

BIGG BOSS 18: बिग बॉस का सीजन 18 जब से प्रसारित हुआ है तब से ही लाइमलाइट में बना हुआ है। शो को शुरू हुए अभी 2 दिन ही हुए हैं, लेकिन इतने में ही कई झगड़े, मनोरंजन और कई खुलासे हो चुके हैं। दरअसल बिग बॉस के घर में आए भारतीय जनता पार्टी के जाने माने राजनेता तंजिदर सिंह बग्गा ने ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए हैं। तंजिदर पाल सिंह बग्गा ने दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला की मौत लेकर एक बड़ा दावा किया है।
सिद्धू मूसेवाला की मौत को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
बिग बॉस के हालिया एपिसोड में तंजिदर सिंह बग्गा ने बताया कि पहले उन्हें ज्योतिष पर विश्वास नहीं हुआ करता था, लेकिन सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद से मुझे ज्योतिष विद्या ने विश्वास करने को मजबूर कर दिया। तंजिदर सिंह बग्गा बताते हैं कि मेरे एक ज्योतिष मित्र हैं जिनका नाम रुद्र है। मैंने सिद्धू मूसेवाले के साथ उनकी एक तस्वीर देखी थी। इसीलिए मैंने फिर उनसे पूछा कि क्या आप सिद्धू से मिले हो ?
सिद्धू मूसेवाला के दी थी देश छोड़कर जाने की चेतावनी
इसपर उन्होंने कहा कि सिद्धू यहां अपनी कुंडली मुझे दिखाने आए थे। जैसे ही मुझे ये बात पता चली तब मुझे थोड़ी हैरानी हुई कि सिद्धू इस बातों पर विश्वास करते हैं ? तंजिदर सिंह बग्गा ने आगे कहा कि वह मेरे दोस्त के साथ लगभग 4 घंटे तक बैठे थे। रुद्र ने सिद्धू को देश छोड़ने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि तुम्हारे सिर पर खतरा मंडरा रहा है। तंजिदर सिंह बग्गा ने अपने दोस्त से पूछा कि क्या आपने बताया था कि सिद्दू को ये बात कि उनके सिर पर खतरा मंडरा रहा है।
सिद्धू मूसेवाला के साथ 8 दिन बाद हुई घटना
लेकिन उन्होंने कहा कि ज्योतिष में हम सीधे-सीधे ये नहीं कह सकते हैं कि आपकी जान को खतरा है, लेकिन मैंने उसे देश छोड़ने की चेतावनी दी थी। फिर मैंने सोचा कि महीने का 15 से 20 करोड़ रुपये कमाने वाले इंसान ज्योतिष पर विश्वास कर देश छोड़ सकता है ? लेकिन ठीक उसके 8 दिन बाद वह मर गया। इस घटना के बाद से तो मैंने अपने दोस्त से कहा कि वह मुझे भी सलाह दे और तब से मैं आंख मूंदकर विश्वास करता हूं।


Click it and Unblock the Notifications











