Bollywood Highlights: छा गया आलिया भट्ट का मेट गाला लुक, आरती सिंह का ससुराल में हुआ ग्रैंड वेलकम

Met Gala 2024

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं बात करते हैं आज की ताजा खबर की। हाल ही में आलिया भट्ट ने मेट गाला इवेंट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों ने आते ही लोगों का दिल जीत लिया है। वहीं दूसरी ओर टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह का ससुराल में ग्रैंड वेलकम हुआ है। इस ग्रैंड वेलकम ने लोगों को हैरान कर दिया है।

फैशन की सबसे बड़ी रात का इंतजार आखिर किसे नहीं होता है। फैन्स को अपने फेवरेट स्टार के आने का इंतजार रहता है। वहीं हाल ही में आलिया भट्ट का लुक सामने आया है। आलिया भट्ट एक दम हटके नजर आ रही हैं। उनके इस बार का आउटफिट है 'साड़ी' जिसे सब्यसाची ने डिजाइन किया है। बता दें कि मेट गाला 6 मई से शुरू चुका है। यह न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित हो रहा है। इस बार के ड्रेस कोड के बारे में बताएं तो इस बार का कोड 'द गार्डन ऑफ टाइम है' फैशन मैगजीन वोग द्वारा आयोजित यह मेट गाला इवेंट आप 7 मई दोपहर 3 बजे के बाद देख सकते हैं। इसे आप सोशल मीडिया के द्वारा देख सकते हैं।

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस आरती सिंह (Arti Singh) ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो ने आते ही लोगों का ध्यान खींच लिया है। दरअसल यह वीडियो आरती के ससुराल में ग्रैंड वेलकम का है। आरती सिंह अपने ससुराल आ गई हैं और वह दीपक द्वारा दिए गए सरप्राइज को देख हैरान रह गई हैं। जी हां, दीपक ने आरती के स्वागत के लिए अपने घर को हजारों लाइटों से सजाया है। साथ ही में आरती के सामने आतिशबाजी शुरू की जाती है।

LIVE Feed
  • May 7, 2024 7:26 PM

    शादी के बाद आरती सिंह की हुई पहली रसोई

    आरती सिंह अपने ससुराल पहुंच गई हैं। जहां उनका काफी ग्रैंड अंदाज में स्वागत हुआ है। आरती लगातार अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट कर रही हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपनी पहली रसोई की तस्वीरें पोस्ट की हैं। आरती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें पोस्ट की हैं उसमें वो किचन में खड़ी कुछ मीठा पकाती नजर आ रही हैं।

  • May 7, 2024 5:37 PM

    फिल्म 'हमारे बारह' की रिलीज डेट आउट

    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर की आने वाली फिल्म 'हमारे बारह' को चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है और इसके साथ ही रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म 'हमारे बारह' 7 जून, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म 'हमारे बारह' में अन्नू कपूर के अलावा पार्थ समथान, मनोज जोशी, अश्विनी कालसेकर, परितोष त्रिपाठी जैसे नजर आएंगे।

  • May 7, 2024 5:36 PM

    फिल्म 'सावी' का टीजर रिलीज

    बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर अनिल कपूर की फिल्म 'सावी' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में अनिल कपूर के अलावा दिव्या खोसला कुमार और हर्षवर्धन राणे भी नजर आएंगे। फिल्म 'सावी' के टीजर में दिव्या खोसला कुमार नजर आ ऱही हैं और जेल ब्रेक करने की बात कर रही हैं। ये फिल्म 31 मई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • May 7, 2024 5:35 PM

    फिल्म 'पुष्पा 2' के गाने पर सिंगर औरा ने किया डांस

    अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म का पहला गाना 'पुष्पा पुष्पा' हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने का फीवर सब पर चढ़कर बोल रहा है। अब 'पुष्पा 2' के गाने साउथ कोरियन सिंगर औरा ने डांस किया है। सिंगर औरा एक अवॉर्ड सेरेमनी के लिए भारत आए जिस दौरान वह 'पुष्पा 2' के गाने पर डांस करते नजर आए।

  • May 7, 2024 5:34 PM

    अक्षय कुमार ने की वेब सीरीज 'हीरामंडी' की तारीफ

    डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' 1 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है। इस वेब सीरीज को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वेब सीरीज 'हीरामंडी' को आम से लेकर खास तक पसंद कर रहे हैं। अब इस वेब सीरीज की अक्षय कुमार ने तारीफ की है। अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है, 'हीरामंडी देख रहा हूं, क्या शानदार शो है। बहुत बढ़िया काम।'

  • May 7, 2024 5:34 PM

    वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 3' की शूटिंग हुई स्टार्ट

    बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की इन दिनों अपनी फिल्म 'भैयाजी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच मनोज बाजपेयी के फैंस के लिए खुशखबरी है। मनोज बाजपेयी की पॉपुलर वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई। अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के पहले और दूसरे सीजन को काफी पसंद किया गया।

  • May 7, 2024 4:24 PM

    रूपाली गांगुली के इस को-एक्टर ने ठुकराया बिग बॉस

    सीरियल अनुपमा में नजर आ रहे एक्टर कुंवर अमरजीत सिंह ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें एक्टर ने खुलासा किया है कि बिग बॉस के लिए उन्हें कम से कम पांच बार अप्रोच किया जा चुका है लेकिन वह इस शो में कभी नहीं जाना चाहते हैं।

  • May 7, 2024 4:23 PM

    समर्थ जुरेल को ईशा मालवीय ने दिया मुंहतोड़ जवाब

    समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय का ब्रेकअप हो गया है, जिसके बाद समर्थ लगातार ईशा मालवीय के खिलाफ बोल रहे हैं। अब ईशा ने इस पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि वह हमेशा आगे देखने में विश्वास करती हैं। वह पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहती। अगर कोई बोल रहा है तो वह उसकी पर्सनैलिटी है। मैं कुछ नहीं बोलना चाहती।

  • May 7, 2024 4:22 PM

    कुल्फीकुमार बाजेवाला का आएगा दूसरा सीजन

    टीवी एक्टर मोहित मलिक का सीरियल कुल्फी कुमार बाजेवाला काफी हिट रहा था। इस शो में मोहित मलिक के साथ अंजलि आनंद नजर आई थीं। अब दावा किया जा रहा है कि कुल्फी कुमार बाजेवाला का दूसरा सीजन आने वाला है। मेकर्स इस पर काम कर रहे हैं।

  • May 7, 2024 4:21 PM

    कुंडली भाग्य से नहीं जाएंगे पारस कलनावत

    टीवी सीरियल कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) में लीप आने वाला है। दावा था कि पारस कलनावत शो को छोड़ने वाले हैं, लेकिन अब एक्टर ने साफ कर दिया है कि वह कहीं भी नहीं जा रहे हैं। वह लीप के बाद भी इस शो में नजर आएंगे।

  • May 7, 2024 4:21 PM

    इमली के सेट पर हुई आखिरी दिन की शूटिंग

    टीवी सीरियल इमली (Imlie) बंद होने की तैयारी में है। इस शो के कलाकारों ने अपने आखिरी एपिसोड की शूटिंग कर ली है और इस बात की जानकारी सीरियल में लीड रोल निभा रही एड्रिजा रॉय ने बताया है। एड्रिजा रॉय ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट कर सेट के आखिरी समय की तस्वीरें शेयर की हैं।

  • May 7, 2024 2:03 PM

    19 साल की उम्र में कास्टिंग काउच का शिकार हुई थी ये पॉपुलर हसीना

    लेकिन अंकिता लोखंडे के लिए यहां तक पहुंचना बहुत ही मुश्किल था। उन्होंने अपने करियर में काफी सारी परेशानियों का सामना किया। जिसको लेकर खुद उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बात की थी और कास्टिंग काउच को लेकर भी बताया था। अंकिता लोखंडे जब कास्टिंग काउच का शिकार हुई थी तो वह काफी छोटी थी।

  • May 7, 2024 1:08 PM

    सलमान खान के फायरिंग केस में मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली एक और सफलता

    Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर सलमान खान के घर के बाहर 14 अप्रैल को अंधाधुंध फायरिंग हुई थी। मुंबई पुलिस ने हमलारों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अब मुंबई क्राइम ब्रांच को एक और सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि इस केस से जुड़े पांचवे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम मोहम्मद चौधरी बताया जा रहा है।

  • May 7, 2024 12:29 PM

    आलिया भट्ट फिर हुईं डीपफेक वीडियो का शिकार

    आलिया भट्ट का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.. आलिया फिर से डीपफेक वीडियो का शिकार हुई हैं। इसके पहले रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ और काजोल समेत कई अभिनेत्रियां डीपफेक का शिकार हो चुकी हैं। इस वीडियो की बात करें तो आलिया के चेहरे को डीपफेक करके वामीका गब्बी की चेहरे पर लगा दिया है।

  • May 7, 2024 11:45 AM

    एक क्लास में पढ़ते थे बॉलीवुड के ये दो सुपरस्टार

    पता चला है कि बॉलीवुड के दोनों बॉडी बिल्डर सुपरस्टार एक साथ एक स्कूल और यहां तक की ही क्लास में पढ़ते थे। जी हां, ये सितारे कोई और नहीं बल्कि ऋतिक रोशन और जॉन अब्राहम है। दोनों की एक दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों को स्कूल यूनिफॉर्म पहने और क्लास की तस्वीर के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है।

  • May 7, 2024 10:53 AM

    सौतेले बेटे इब्राहिम अली खान को लेकर ये क्या बोल गईं करीना कपूर?

    इब्राहिम ने कई तस्वीरें पोस्ट की जिसमें वो बेहद हैंडसम दिख रहे थे। इन तस्वीरों पर लोगों का रिएक्शन आ रहा था। लेकिन बेबो भी बिना कमेंट्स किए नहीं रह पाईं। उन्होने लिखा है, ''तुम्हारा कोई हक नहीं बनता है कि तुम इतने हैंडसम लगो।'' बस फिर क्या था करीना कपूर खान के इस कमेंट्स के बाद ये तस्वीर आग की तरह वायरल हो गई। लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

  • May 7, 2024 9:34 AM

    Met Gala में ईशा अंबानी की ड्रेस को देख विदेशियों का भी मुंह रह गया खुला

    मेट गाला इवेंट में ईशा अंबानी ने खूबसूरत गोल्डन मल्टी फ्लोरल गाउन पहनी है। खूबसूरत चोकर हैंगिंग इयरिंग के साथ खुले बाल उनके इस लुक को कंप्लीट कर रहे हैं। ईशा की इस ड्रेस को देख सभी की निगाहें उनपर टिक गई हैं। बता दें कि ईशा अंबानी की इस गाउन को अनीता श्रॉफ और राहुल मिश्रा ने मिलकर बनाया है। इस गाउन की खासियत बताते हुए अनीता कहती हैं कि द गार्डन ऑफ टाइम...बता दें कि ईशा की इस ड्रेस पर हाथ से एंब्रॉयडरी की गई है। अनीता आगे कहती हैं कि राहुल और मैंने इस कस्टम लुक में नेचर, खूबसूरती और जीवनचक्र को दिखाने की कोशिश की है। इस ड्रेस को बनाने में 10 हजार घंटे लगे हैं।

    Met Gala में ईशा अंबानी की ड्रेस को देख विदेशियों का भी मुंह रह गया खुला
  • May 7, 2024 8:27 AM

    Met Gala में सिर्फ तौलिया लपेट कर पहुंच गई ये हसीना

    डोजा कैट (Doja Cat) ने मेट गाला इवेंट में आते ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस खास मौके पर डोजा कैट नहाने की सफेद तौलिया लपेटे रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आईं। इतना ही काफी नहीं था। उन्होंने इस मेट गाला इवेंट को वेट गाला इवेंट भी बना दिया। जी हां, उनके दूसरे लुक की बात करें तो डोजा कैट व्हाइट कलर की ट्रांसपेरेंट गाउन पहनी नजर आईं। इस ड्रेस ने उनके शरीर के अंग साफ नजर आ रहे हैं। इस ड्रेस को कॉन्फिडेंस से कैरी करते हुए डोजा कैट अपने सीने को एक हाथ से ढकती नजर आ रही हैं। इस लुक के साथ ही डोजा कैट का मेकअप भी काफी अलग है। बता दें कि डोजा कैट की इन तस्वीरों ने जमकर सुर्खियां बटोरी हैं।

    Met Gala में सिर्फ तौलिया लपेट कर पहुंच गई ये हसीना
  • May 7, 2024 7:26 AM

    ससुराल में हुआ आरती सिंह का ग्रैंड वेलकम, वीडियो देख फटी रह जाएंगी आपकी आंखें

    आरती सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आरती सिंह अपने ससुराल आ गई हैं और वह दीपक द्वारा दिए गए सरप्राइज को देख हैरान रह गई हैं। जी हां, दीपक ने आरती के स्वागत के लिए अपने घर को हजारों लाइटों से सजाया है। साथ ही में आरती के सामने आतिशबाजी शुरू की जाती है। यह खूबसूरत नजारा देख आरती सिंह अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पाती हैं। ससुराल में अपने इस वेलकम को देख आरती खुशी से फूले नहीं समा रही हैं। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही आरती लिखती हैं।

    ससुराल में हुआ आरती सिंह का ग्रैंड वेलकम, वीडियो देख फटी रह जाएंगी आपकी आंखें
  • May 7, 2024 7:24 AM

    Met Gala 2024: मेट गाला में इस थीम की साड़ी पहन पहुंची आलिया भट्ट, देखते ही रुक जाएंगी नजरें

    मेट गाला में कई हसीनाओं ने खूबसूरती का मेला लगाया है। हर कोई उनकी तारीफ करते थक नहीं रहा है, लेकिन हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को देख फैन्स तो उनके दीवाने हो गए हैं। जी हां, आलिया भट्ट एक दम हटके नजर आ रही हैं। उनके इस बार का आउटफिट है 'साड़ी' जिसे सब्यसाची ने डिजाइन किया है। इस खूबसूरत साड़ी को हैंड एंब्रॉयडरी से बनाया गया है। बताया जा रहा है कि इस साड़ी को बनाने में 163 कारीगरों की टीम लगी थी। इस साड़ी को बनने में 1965 घंटे लगे थे।

    Met Gala 2024: मेट गाला में इस थीम की साड़ी पहन पहुंची आलिया भट्ट, देखते ही रुक जाएंगी नजरें

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X