Met Gala 2024: मेट गाला में इस थीम की साड़ी पहन पहुंची आलिया भट्ट, एक झलक देखते ही हो जाएंगे दीवाने

Met Gala 2024: फैशन की सबसे बड़ी रात का इंतजार आखिर किसे नहीं होता है। इस रात का इंतजार तो आम से लेकर खास तक करता है और इस मेट गाला इवेंट में शामिल होने का ख्वाब तो हर सितारा देखता है। बता दें कि मेट गाला 6 मई से शुरू चुका है। यह न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित हो रहा है। इस बार के ड्रेस कोड के बारे में बताएं तो इस बार का कोड 'द गार्डन ऑफ टाइम है' फैशन मैगजीन वोग द्वारा आयोजित यह मेट गाला इवेंट आप 7 मई दोपहर 3 बजे के बाद देख सकते हैं। इसे आप सोशल मीडिया के द्वारा देख सकते हैं।
मेट गाला 2024 में छा गईं आलिया भट्ट
बता दें कि मेट गाला में कई हसीनाओं ने खूबसूरती का मेला लगाया है। हर कोई उनकी तारीफ करते थक नहीं रहा है, लेकिन हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को देख फैन्स तो उनके दीवाने हो गए हैं। जी हां, आलिया भट्ट एक दम हटके नजर आ रही हैं। उनके इस बार का आउटफिट है 'साड़ी' जिसे सब्यसाची ने डिजाइन किया है। इस खूबसूरत साड़ी को हैंड एंब्रॉयडरी से बनाया गया है। बताया जा रहा है कि इस साड़ी को बनाने में 163 कारीगरों की टीम लगी थी। इस साड़ी को बनने में 1965 घंटे लगे थे।
कैसा है आलिया भट्ट का मेट गाला लुक
इस खूबसूरत साड़ी को और भी खूबसूरत बनाने के लिए आलिया भट्ट ने घुंघराले बालों का बन बनाया है। साथ ही कुंदन वर्क की माथा पट्टी हाथ में कुंदन की अंगूठियां उनके लुक को कंप्लीट कर रही है। आलिया के इस लुक को देख लोगों के तो होश ही उड़ गए हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा परी तो वहीं दूसरे ने कहा वाह अब तो शब्द ही नहीं बचे नजर ना लगे।
2023 में था गई थीं आलिया भट्ट
साल 2023 में आलिया भट्ट ने खूबसूरत शानदार डिजाइनर व्हाइट गाउन पहना था। इस ड्रेस में बताया जाता है कि 1 लाख से ज्यादा मोती जड़े थे। अपने लुक को और भी स्टाइलिश बनाने के लिए आलिया भट्ट ने कस्टम मेड ग्लव्स पहने थे। कानों में सिल्वर के इयरिंग बालों का बन बना था और लाइट हेयर एसिसरी का इस्तेमाल किया था। बता दें कि आलिया भट्ट के इस लुक ने लोगों का दिल जीत लिया था। बता दें कि इस ड्रेस को पदम गुरांग ने डिजाइन किया था।


Click it and Unblock the Notifications











