Bollywood Hindi News Live: ठंडे बस्ते में गई सलमान खान-करण जौहर की 'बुल', बोनी से नाराज हैं अनिल कपूर

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 31 March: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट की मानें तो सुपरस्टार सलमान खान को 'बुल' की कहानी काफी पसंद आई थी। लेकिन बाद में सलमान खान इस फिल्म की मेकिंग तक में इन्वॉल्व होने लगे। जिसकी वजह से चीजें खराब होने लगीं। पहले दिन से ही दिक्कतें आने लगी थीं। वो हर दूसरे दिन करण जौहर या फिर विष्णुवर्धन को बुलाते या फिर टीम के दूसरे लोगों को बुलाते और प्रोजेक्ट को लेकर तरह-तरह के सवाल करते।'

सूत्र के मुताबिक सलमान खान का इन्वॉल्वमेंट इतना ज्यादा हो गया था कि चीजें खराब होने लगीं और इगो क्लैशेज तक होने लगे। जिसकी वजह से सलमान खान इस फिल्म से बाहर हो गए। सूत्र ने कहा, 'ये काफी दर्द भरा रहा। बिल्कुल पैर को काटने जैसा। लेकिन करना पड़ा नहीं तो जहर आगे तक फैल जाता।'

बोनी कपूर और अनिल कपूर की फिल्म 'नो एंट्री' के पार्ट 2 को लेकर भाइयों झगड़ा चल रहा है। बोनी कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि उनके छोटे भाई अनिल कपूर जो इस फिल्म के पहले पार्ट का हिस्सा थे। लेकिन वो काफी नाराज हो गए जब उन्हें पता चला कि वो इस मूवी के दूसरे पार्ट का हिस्सा नहीं है।

बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं नो-एंट्री सीक्वल के बारे में अनिल को बता पाता ये खबर लीक हो गई थी और वो काफी नाराज हो गए। दुर्भाग्य से ये खबर लीक हो गई। मुझे पता है कि वो सीक्वल का हिस्सा होना चाहते थे। लेकिन इसमें ऐसी कोई जगह नहीं थी। मैं ये बात उन्हें बताना चाहता था। समझाना चाहता था। लेकिन मेरा भाई आज तक मुझसे अच्छे से बात नहीं कर रहा है। मैं उम्मीद करता हूं कि ये सब जल्दी ठीक हो जाए। देखते हैं।'

LIVE Feed
  • Mar 31, 2024 6:45 PM

    सोनू सूद ने 'फतेह' को अब तक का सबसे शानदार अनुभव बताया

    सोनू सूद अपनी आने वाली फिल्म 'फतेह' के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसे उन्होंने एक जबरदस्त एक्शन फिल्म बताया है। अभिनेता ने कहा कि यह फिल्म उनके लिए एक अभिनेता और निर्देशक के रूप में अब तक के सबसे संतुष्टिदायक अनुभवों में से एक रही है। सोनू ने एक्स (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) पर फिल्म से दो मोनोक्रोम तस्वीरें साझा कीं।

  • Mar 31, 2024 6:20 PM

    बंगले के बाहर प्रशंसकों के बीच अमिताभ ने 'जलसा का द्वार' की तस्वीर साझा की

    मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने रविवार को सोशल मीडिया पर फैन्स से अपनी मुलाकात के पलों की एक तस्वीरे साझा की। अमिताभ ने एक्स पर मुंबई में अपने घर से एक तस्वीर साझा की है, जहां हर रविवार उनके प्रशंसक सिने-आइकॉन की एक झलक पाने के लिए आते हैं। तस्वीर में स्टार की पीठ कैमरे की ओर है और प्रशंसक अपने सुपरस्टार को देखने के लिए उनके घर जलसा के गेट के बाहर खड़े हैं।

  • Mar 31, 2024 5:26 PM

    'गदर 2' के बाद अनिल शर्मा की 'जर्नी' में नजर आएंगे एक्टर रूमी खान

    अभिनेता रूमी खान, जिन्हें आखिरी बार 'गदर 2' में देखा गया था, आगामी फिल्म 'जर्नी' में एक बार फिर निर्देशक अनिल शर्मा के साथ काम करेंगे। इस फिल्म में उत्कर्ष शर्मा और नाना पाटेकर भी हैं। फिल्म में रूमी उत्तर प्रदेश के एक पुलिसकर्मी की भूमिका में नजर आएंगे।

  • Mar 31, 2024 4:31 PM

    मधुर भंडारकर थाईलैंड में ले रहे छुट्टियों के मजे

    फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने थाईलैंड में अपने "ट्रेवल लाइफ" की एक झलक दी है और कहा है कि वह 'द लैंड ऑफ स्माइल्स' का आनंद ले रहे हैं। मधुर ने रविवार को एक्स पर थाईलैंड में एक बाजार से अपनी एक तस्वीर साझा की। फिल्म निर्माता ने पूरी तरह से सफेद कपड़े पहने हुए हैं और धूप के चश्मे के साथ अपना लुक पूरा किया है। 'फैशन' निर्देशक कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराते हुए तस्वीरें खिंचवाने के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। कैप्शन के लिए, उन्होंने लिखा: “बैंकॉक, थाईलैंड में डूबा हुआ। यात्राजीवन, थाईलैंडवाइब्स।”

  • Mar 31, 2024 2:38 PM

    शादी के बाद से अपनी बहन Priyanka Chopra से खफा हैं परिणीति?

    एक अंदरूनी सूत्र ने खुलासा किया, "मन्नारा प्रियंका चोपड़ा के बहुत करीब हैं और वह उन्हें अपनी प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत मानती हैं। कल रात भी वह अपनी जन्मदिन की पार्टी में अपनी बहन को पाकर खुश थीं, लेकिन उन्होंने परिणीति चोपड़ा को इनवाइट नहीं किया और इसका कारण बताया। हो सकता है कि इसका कारण प्रियंका हो, क्योंकि ऐसी अटकलें हैं कि परी अपनी मिमी दी की शादी में शामिल न होने से नाराज है। लेकिन ये केवल अटकलें हैं और परी के न आने का असल कारण वे ही बेहतर जानते हैं।"

    शादी के बाद से अपनी बहन Priyanka Chopra से खफा हैं परिणीति?
  • Mar 31, 2024 2:37 PM

    चोरी छिपे Sara Ali Khan कर रही थीं ये काम

    सारा अली खान एक फेमस बी टाउन एक्ट्रेस हैं और आए दिन वो किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन हाल ही में सारा का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पैपराजी के आगे हाथ जोड़ती नजर आ रही हैं और कह रही हैं कि उनकी वीडियो ना बनाई जाए।

    चोरी छिपे Sara Ali Khan कर रही थीं ये काम
  • Mar 31, 2024 2:31 PM

    रणबीर कपूर ने बताया जब उनके पिता ने उनकी पिटाई की थी

    रणबीर कपूर हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पहुंचे, उन्होंने उस समय को याद किया जब बचपन में उनके पिता ऋषि कपूर ने उनकी पिटाई की थी। रणबीर ने कहा, "आरके स्टूडियो में दिवाली की पूजा थी और पापा बहुत धार्मिक थे। मुझे लगता है कि मैं 8 या 9 साल का था और मैंने जूते पहनकर मंदिर के अंदर कदम रखा था। मेरे सिर पर चोट लगी।"

  • Mar 31, 2024 2:29 PM

    बेबी मालती को थामे निक जोनस संग देश से निकलीं प्रियंका चोपड़ा

    ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा बीतो दिनों मुंबई आई हुई थीं। अदाकारा प्रियंका चोपड़ा यहां अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस और पति निक जोनस संग यहां आई थीं। मुंबई में अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताकर अब प्रियंका चोपड़ा देश से निकल चुकी हैं। अदाकारा बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर पति और बेटी के साथ नजर आईं। इस दौरान अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को सीने से लगाया हुआ था।

  • Mar 31, 2024 10:58 AM

    विक्रांत मैसी ने लिखवाया बेटे का नाम

    फिल्म स्टार विक्रांत मैसी हाल ही में पिता बने हैं। 12वीं फेल स्टार विक्रांत मैसी ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर कर बताया कि उन्होंने अपने हाथ की कलाई पर बेटे का नाम गुदवाया है। फिल्म स्टार ने अपने बेटे वरदान के नाम के साथ ही उसकी जन्मतिथी भी गुदवा दी। जिसकी तस्वीर खूब चर्चा में हैं।

    विक्रांत मैसी ने लिखवाया बेटे का नाम
  • Mar 31, 2024 10:55 AM

    क्या 'फाइटर' की वजह से सिद्धार्थ आनंद के हाथ से निकली 'पठान 2' ?

    कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मूवी से निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की पिछली रिलीज मूवी 'फाइटर' तो नहीं। इस फिल्म को भी यशराज फिल्म्स के बैनर तले ही बनाया गया था। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म को भी दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया। मगर फिर ये मूवी वैसा कमाल नहीं कर सकी थी। जैसा शाहरुख खान की 'पठान 2' ने किया। दोोनों ही फिल्मों का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था। तो कहीं, फाइटर को मनमाफिक सफलता न मिलने की वजह से ही तो सिद्धार्थ आनंद के हाथ से शाहरुख खान की 'पठान' निकल गई?

  • Mar 31, 2024 10:54 AM

    दूसरे दिन 10 करोड़ के पार होगी 'क्रू' की कमाई

    लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'क्रू' दूसरे दिन भी 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने वाली है। सैक्निल्क.कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये मूवी दूसरे दिन आराम से 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई हासिल कर लेगी। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 2 दिन के अंदर 20 करोड़ रुपये के पार होने वाला है। जो किसी फीमेल सेंट्रिक मूवी के लिहाज से काफी ज्यादा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X