चोरी छिपे Sara Ali Khan कर रही थीं ये काम, जैसे ही कैमरे की पड़ी नजर हाथ जोड़कर बोलीं- 'प्लीज वीडियो मत बनाओ'

Sara Ali Khan Video: सारा अली खान एक फेमस बी टाउन एक्ट्रेस हैं और आए दिन वो किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन हाल ही में सारा का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पैपराजी के आगे हाथ जोड़ती नजर आ रही हैं और कह रही हैं कि उनकी वीडियो ना बनाई जाए।
सारा अली खान दूसरी बी टाउन डीवाज़ से अलग हैं और उनकी पर्सनैलिटी के लिए उनकी हमेशा तारीफ की गई है। हाल ही में सारा अली खान को एक मंदिर के बाहर पैपराजी के सामने हाथ जोड़ते हुए देखा गया। इस वीडियो में दिख रहा है कि सारा सड़क पर लोगों को खाने के पैकेट बांटती देखी गईं, लेकिन वह फोटो खिंचवाने से बहुत खुश नहीं थीं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सारा चिढ़कर और मुंह बनाकर पैपराजी से उनका वीडियो बनाना बंद करने के लिए कहती हैं और बाद में वह थोड़ी परेशान होकर वहां से चली जाती हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग इसे सारा का दिखावा कहने लगे तो कुछ लोगों ने सारा अली खान को सपोर्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- "उन्होंने लोगों से रिकॉर्डिंग नहीं करने के लिए कहा क्योंकि वह जानती है कि आजकल लोगों की मानसिकता क्या है। जो निश्चित रूप से इस कमेंट सेक्शन में भी दिखाई दे रही है। प्लस दिखावे के लिए वह सही सभी को जरूरतमंदों को दान करना चाहिए।"
सारा अली खान इस समय 'ऐ वतन मेरे वतन' में अपने एक्ट के लिए तारीफें बटोर रही हैं, ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर 21 मार्च 2024 को स्ट्रीम हुई। सारा अली खान की एक और मूवी 'मर्डर मुबारक' भी ओटीटी पर रिलीज हुई है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई है।
इसके अलावा सारा अली खान को 'मेट्रो... इन दिनों' में देखा जाएगा। इसके अलावा उनके पास 'स्काई फोर्स' फिल्म है। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म को संदीप केवलानी ने लिखा है और अभिषेक कपूर डायरेक्टर हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया, निम्रत कौर भी हैं। ये फिल्म सच्ची घटना पर बेस्ड है।


Click it and Unblock the Notifications