..................... bollywood news in hindi live updates 30 August Gangs of Wasseypur re release Vijay varma skin problem - Hindi Filmibeat

Bollywood Hindi News Live: गैंग्स ऑफ वासेपुर हुई फिर से रिलीज, विजय वर्मा को है ये गंभीर बीमारी

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 30 August: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

स्त्री 2, वेदा और खेल-खेल में इस वक्त सिनेमाघरों में लगी हुई है। इनमे सबसे ज्यादा जलवा फिल्म स्त्री 2 दिखा रही है। इस बीच एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई है जिसे एक क्लासिक फिल्म कहा जाता है और वो है- 'गैंग्स ऑफ वासेपुर'। मनोज वाजपेयी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की क्राइम ड्रामा फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर 30 अगस्त को थिएटर्स में री-रिलीज हो गई है। फिल्म के दोनों पार्ट एक ही दिन रिलीज हो गए हैं।

हाल ही में ईटाइम्स को दिए एक साक्षात्कार में, विजय ने अपने विटिलिगो के बारे में चर्चा की, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि वह फिल्म की शूटिंग के दौरान इसे केवल दर्शकों का ध्यान भटकाने और उनके प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित रखने के लिए छिपाते हैं। उन्होंने यह भी साझा किया कि इसने उन्हें व्यक्तिगत रूप से कैसे प्रभावित किया है।

LIVE Feed
  • Aug 30, 2024 8:16 PM

    कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' पर फिर खड़ा हुआ विवाद, फिल्म को अभी तक नहीं मिला सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट

    Kangana Ranaut's 'Emergency' not yet cleared by censor board: बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश की सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह यह बताती हैं कि उनकी फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिला है।

  • Aug 30, 2024 5:58 PM

    Anupama: सुधांशु पांडे ने छोड़ा अनुपमा शो, अब ये एक्टर निभाएंगे वनराज का किरदार

    सीरियल अनुपमा के सेट से मिल रही जानकारी के मुताबिक वनराज के किरदार को अब कोई और नहीं बल्कि पंकित ठक्कर निभा सकते हैं। सूत्रों की मानें तो पंकित ठक्कर ने वनराज के किरादर के लिए लुक टेस्ट दिए हैं। बताया जा रहा है कि उनका लुक टेस्ट बेहद ही अच्छा गया है। वहीं मेकर्स भी सोच रहे हैं कि वनराज के किरदार के लिए पंकित ठक्कर सटीक बैठ सकते हैं।

  • Aug 30, 2024 5:13 PM

    चियान विक्रम की फिल्म 'Thangalaan' ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, इस दिन होगी हिंदी में रिलीज

    Thangalaan Worldwide box office collection: साउथ एक्टर चियान विक्रम की फिल्म तंगलान ने दुनिया भर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें कि फिल्म 6 सितंबर को हिंदी में भी रिलीज होने जा रही है।

  • Aug 30, 2024 4:31 PM

    'हीरामंडी' का एशिया कंटेंट अवॉर्ड्स और ग्लोबल OTT अवॉर्ड्स में धमाका, इसलिए नॉमिनेट हुई सीरीज!

    नेटफ्लिक्स पर संजय लीला भंसाली की "हीरामंडी - द डायमंड बाज़ार" ने रिलीज़ होते ही बड़ा प्रभाव डाला। इस शो में शानदार विजुअल्स, बेहतरीन म्यूजिक, एक शानदार कहानी और एक्टर्स की शानदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। संजय लीला भंसाली की समृद्ध कहानी के साथ, इस शो को बहुत प्रशंसा और प्यार मिला। अब, एशिया कंटेंट अवॉर्ड्स और ग्लोबल ओटीटी अवॉर्ड्स में दो कैटिगरीज में नॉमिनेट होने से इसे और भी ज्यादा पहचान मिली है।

  • Aug 30, 2024 3:57 PM

    कोलकाता रेप कांड के बाद पाकिस्तानी व्लॉगर ने लिखी कविता, गिरफ्तार!

    Pakistani Blogger Asma Batool Arrested - पाकिस्तानी ब्लॉगर को लेकर इस वक्त चर्चा हो रही है जिसने कोलकाता रेप केस पर कुछ ऐस लिखा है जो कि आपको हैरान कर देगा। इस ब्लॉगर पर ईशनिंदा का आरोप लगाया गया है और इसके बाद उसको जेल में डाला गया। बता दें कि ये महिला कश्मीर (POK) की है और इसका नाम अस्मा बतूल है।

  • Aug 30, 2024 2:55 PM

    Rajat Dalal की बेशर्म हरकत, पहले बाइक सवार को मारी कार से टक्कर फिर कहा, 'रोज का काम है'

    इस वीडियो रजत दलाल गाड़ी चला रहे हैं और पीछे से कोई ये वीडियो शूट कर रहा है। उनके साथ में एक महिला यात्री भी है। ये जो महिला है वो लगातार कह रही है कि आप धीमी गति से गाड़ी चलाइए सर। लेकिन रजत दलाल ध्यान नहीं देते हैं। कुछ ही देर में ट्रेनर की कार एक मोटरसाइकिल सवार से टकरा जाती है। इसके बाद महिला डर जाती है और चिल्लाकर कहती है, "सर, वह गिर गया। कृपया ऐसा न करें।" बिना किसी परवाह के, दलाल ने बेरुखी से जवाब दिया, "गिर गया कोई नहीं, ये तो रोज़ का काम है।" अब ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

  • Aug 30, 2024 2:03 PM

    ट्रांसजेंडर महिला को पेड़ पर बांधकर एक्टर्स और फिल्ममेकर्स ने मिलकर किया गैंगरेप

    मलयालम एक्टर्स और फिल्म मेकर्स के खिलाफ यौन उत्पीड़न के बढ़ते मामलों के बीच, एक ट्रांसजेंडर महिला ने फिल्म निर्माता विनीत और चार अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने उसे बांध दिया और केरल के चित्तूर में उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

    ट्रांसजेंडर महिला को पेड़ पर बांधकर एक्टर्स और फिल्ममेकर्स ने मिलकर किया गैंगरेप
  • Aug 30, 2024 12:26 PM

    Kalki Koechlin को Alia Bhatt ने बड़ी मुसीबत में डाल दिया

    कल्कि केकलां, जो हाल ही में अपने पार्टनर गाय हर्शबर्ग के साथ सप्पो नाम की एक बच्ची की मां बनी हैं, उन्होंने अपनी बेटी के पालतू जानवरों के प्रति नए प्यार का खुलासा किया है। कल्कि केकलां ने बताया कि पालतू जानवरों में उनकी बेटी की रुचि आलिया भट्ट की बच्चों की किताब 'एड फाइंड्स ए होम' से पैदा हुई थी।

    Kalki Koechlin को Alia Bhatt ने बड़ी मुसीबत में डाल दिया
  • Aug 30, 2024 12:25 PM

    Mirzapur Season 3 में अभी बवाल कटना बाकी है

    दिव्येंदु शर्मा, जिन्हें मिर्जापुर के मुन्ना भैया के नाम से भी जाना जाता है, इस सीरीज में वापसी कर रहे हैं। वह सीजन 3 में नहीं थे, लेकिन प्राइम वीडियो ने हाल ही में एक प्रोमो रिलीज किया है, जिससे फैंस के मन में एक्साइटमेंट की एक लहर दौड़ गई है।

    Mirzapur Season 3 में अभी बवाल कटना बाकी है
  • Aug 30, 2024 12:24 PM

    लिफ्ट में जाकर एक्ट्रेस संग गंदी हरकत करने लगा था एक्टर

    90 के दशक में मलयालम सिनेमा की प्रमुख स्टार रहीं ऊषा ने तीन दशक पहले इंडस्ट्री में अपने साथ हुए अभद्र व्यवहार की एक परेशान करने वाली घटना का खुलासा किया है। इंडस्ट्री में यौन शोषण के बढ़ते आरोपों के बीच, उषा अपनी आपबीती साझा करने वाली हालिया एक्ट्रेस बन गई हैं।

    लिफ्ट में जाकर एक्ट्रेस संग गंदी हरकत करने लगा था एक्टर
  • Aug 30, 2024 12:23 PM

    Vijay Varma को है ये बड़ी स्किन प्रॉब्लम

    एक्टर विजय वर्मा ने अपनी स्किन की बीमारी विटिलिगो के बारे में बात की है और बताया है कि क्या इससे उन्हें परेशानी होती है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए विजय ने कहा कि हालांकि उन्होंने अपनी फिल्मों के लिए इसे "छिपाया", लेकिन उन्होंने पब्लिक प्लेस में ऐसा नहीं किया। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी था जब उनकी त्वचा की बीमारी ने उन्हें परेशान किया था।

    Vijay Varma को है ये बड़ी स्किन प्रॉब्लम
  • Aug 30, 2024 12:22 PM

    सबसे कमाऊ टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में घुसी स्त्री, 15वें दिन भी तूफान बरकरार

    इंडस्ट्री ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म निर्माता अमर कौशिक की 'स्त्री 2' ने गुरुवार को 8.25 करोड़ रुपये कमाए, जो 15 अगस्त को रिलीज होने के बाद से इसकी सबसे कम सिंगल डे अर्निंग है। फिल्म की कमाई हर दिन कम हो रही है, हालांकि, फिर भी फिल्म का कुल कारोबार काफी बढ़िया रहा है। 'स्त्री 2' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है।

    सबसे कमाऊ टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में घुसी स्त्री, 15वें दिन भी तूफान बरकरार
  • Aug 30, 2024 12:22 PM

    तो क्या वनराज को अनुपमा छोड़ने पर रुपाली गांगुली ने किया मजबूर?

    राजन शाही की अनुपमा में वनराज शाह का अहम किरदार निभाने वाले सुधांशु पांडे ने शो छोड़ने का फैसला किया है। एक्टर ने 28 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खुलासा किया कि उन्होंने शो छोड़ दिया है। शो से अचानक बाहर निकलने के बारे में बात करते हुए, एक्टर ने आगे कहा कि वह अब अपने करियर में अलग-अलग मौकों की खोज पर ध्यान देना चाहते हैं।

    तो क्या वनराज को अनुपमा छोड़ने पर रुपाली गांगुली ने किया मजबूर?
  • Aug 30, 2024 10:11 AM

    पंजाबी सिंगर नूर चहल ने बिग बॉस 18 को मारी लात

    बिग बॉस 18 का ऑफर पंजाबी सिंगर नूर चहल को मिला। मेकर्स नूर को बिग बॉस में लाकर पंजाबी तड़का लगाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन नूर ने इस शो को ठुकरा दिया है।

  • Aug 30, 2024 10:10 AM

    पल्लवी राव के साथ सेट पर हुआ हादसा

    एक्ट्रेस पल्लवी राव ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है कि एक सीरियल के सेट पर उन्हें एक शख्स काफी फॉलो करने लगा था और बाद में उन्हें बदनाम करने की कोशिश हुई थी।

  • Aug 30, 2024 10:10 AM

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लेकर मुनमुन दत्ता का खुलासा

    मुनमुन दत्ता ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा से तब से जुड़ी हुई हैं, जब वह महज 20 साल की थीं। उसके बाद वह किसी और शो में नहीं गई हैं।

  • Aug 30, 2024 10:10 AM

    शादी के बंधन में बंधेंगे अदनान शेख

    बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आए यूट्यूबर अदनान शेख जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अदनान 24 सितंबर को निकाह करने वाले हैं और उनके वेडिंग फंक्शन 20 से शुरू होंगे।

  • Aug 30, 2024 10:09 AM

    तमिल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे धनुष के बेटे

    धनुष के बेटे यात्रा तमिल फिल्मों में डेब्यू करने वाले हैं। दरअसल यात्रा ने सामंथा रुथ प्रभु पर फिल्माया गया गाना 'स्पेरो' लिखा है, जो जल्द ही रिलीज होगा।

  • Aug 30, 2024 10:09 AM

    हेमा कमेटी रिपोर्ट पर कंगना रनौत ने किया रिएक्ट

    हेमा कमेटी रिपोर्ट में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। अब एक्ट्रेस कंगना रनौत ने फिल्म इंडस्ट्री में हुए इस यौन शोषण पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। कंगना ने कहा कि अगर कोई किसी भी इंसान के साथ ऐसा करता है चाहे वह आदमी हो या फिर औरत, उसे शख्त से शख्त सजा मिलनी चाहिए।

  • Aug 30, 2024 10:08 AM

    'IC 814 द कांधार हाईजैक' ओटीटी पर हुई रिलीज

    विजय वर्मा की 'IC 814 द कांधार हाईजैक' ओटीटी पर हुई रिलीज हो गई है। कांधार हाईजैक पर बनी इस फिल्म का प्रीमियर 29 जून को दोपहर 12.30 बजे नेटफ्लिक्स पर हो चुका है।

  • Aug 30, 2024 10:08 AM

    ओटीटी रिलीज के बाद मुसीबत में फंसी 'इंडियन 2'

    कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' ओटीटी रिलीज के बाद मुसीबत में फंस गई है। दरअसल मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने 'इंडियन 2' को नियम तोड़ने के लिए नोटिस भेजा है। एसोसिएशन का कहना है कि फिल्म ने 8 वीक नियम का उल्लंघन किया है।

  • Aug 30, 2024 10:08 AM

    सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने खरीदी लग्जरी कार

    सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने 1.4 करोड़ रुपये की लग्जीर का खरीदी है। दरअसल शेरा ने ब्लैक कलर की रेंज रोवर खरीदी है, इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दी है।

  • Aug 30, 2024 10:07 AM

    कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' का विरोध कर रहे बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव

    बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' का विरोध कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मनजिंदर ने सीबीएफसी से अपील की है कि वह फिल्म से ऐसे सीन्स को हटा दें, जिनमें सिख समुदाय को नेगेटिव दिखाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X