Bollywood Highlights: एनिमल पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, धमकी के बाद सलमान की सिक्योरिटी हुई रिव्यू

Bollywood News In Hindi

Bollywood News In Hindi Live Updates, 29 November: मनोरंजन की दुनिया के बारे में जानने के लिए अगर आपकी भी मंशा है तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी। अगर आप भी बॉलीवुड की हर छोटी-बड़ी खबर से खुद को रूबरू रखना चाहते हैं तो यह खास लाइव है सिर्फ आपके लिए।

रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और एक्टर के फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि रणबीर की एक्शन पैक्ड फिल्म के ऊपर सेंसर बोर्ड ने कैंची चला दी है। फिल्म को सेंसर बोर्ड ने ए(अडल्ट) सर्टिफिकेट दिया है। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म को सेंसर बोर्ड ने कुल छह बदलाव करने को कहा है। जिस में एक बड़ा बदलाव रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना का रोमांटिक सीन है, जिसे छोटा करने को कहा गया है।

पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा वाले घर पर हमला होने के बाद सलमान खान की सिक्योरिटी पर भी चर्चा होने लगी है। गिप्पी ग्रेवाल के घर पर हमला करवाने की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी और उसने यह भी कहा था जल्द ही सलमान पर भी हमला होगा। इस मसले पर मंगलवार को मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सिक्योरिटी का रिव्यू किया और उन्हें सचेत रहने के लिए कहा है। मुंबई पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि लॉरेंस बिश्नोई की धमकी के बाद सलमान की सिक्योरिटी को फिर से रिव्यू किया गया है और इस मामले में सलमान खान से भी बातचीत की गई है।

LIVE Feed
  • Nov 29, 2023 8:03 PM

    प्रेग्नेंसी स्ट्रैच मार्क्स से परेशान हुई सोनम कपूर

    सोनम कपूर ने स्कर्ट और क्रॉप टॉप को ऑर्ड सेट में दिखाई दे रही थीं। सोनम के इस ब्रालैट लुक में उनका पेट साफ दिखाई दे रहा था। ऐसे में हर किसी की नजर सोनम कपूर के प्रेग्नेंसी स्ट्रैच मार्क जा पड़ रही है। हालांकि इस सोनम कपूर बार बार अपने हाथ से कवर करती और जरा असह भी दिखाई दे रही थीं। ऐसे में कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इसे लेकर उनके असहज नहीं बल्कि प्राउड फील करना चाहिए और खुलकर फ्लॉन्ट करना चाहिए।

  • Nov 29, 2023 8:01 PM

    हाथ से बुने कपड़ों को ज्यादा पसंद करती हैं सोनम कपूर

    'प्रेम रतन धन पायो', 'रांझणा', 'नीरजा', 'आयशा' और अन्य फिल्मों में अपने काम के लिए मशहूर एक्ट्रेस सोनम कपूर को हाथ से बने कपड़ों के प्रति गहरा लगाव है और वह ऐसी चीजें खरीदना पसंद करती हैं जो स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाई गई हों, पुरानी हों और दोबारा बेची जाती हों।

  • Nov 29, 2023 8:00 PM

    अनिल कपूर ने 'एनिमल का एनिमी' बॉबी देओल के साथ शर्टलेस पिक्चर की शेयर

    सीनियर एक्टर अनिल कपूर, जो अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'एनिमल' की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं, ने अपने को-स्टार बॉबी देओल के साथ शर्टलेस पिक्चर शेयर कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। 'एनिमल' में रणबीर कपूर, अनिल, बॉबी और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं।

  • Nov 29, 2023 8:00 PM

    वरुण धवन ने कृति सेनन को कसकर लगाया गले, इंस्टा पर शेयर की फोटो

    एक्टर वरुण धवन ने एक्ट्रेस कृति सेनन को कसकर गले लगाते हुए बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। वरुण और कृति ने अमर कौशिक द्वारा निर्देशित 2022 हॉरर कॉमेडी ड्रामा 'भेड़िया' में स्क्रीन शेयर की थी। वरुण, जिनके 46.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं, ने इंस्टाग्राम पर प्यारी सी फोटो शेयर की। इस फोटो में कृति ब्लैक कलर की ड्रेस में हंसती नजर आ रही हैं, वहीं वरुण ने ब्लू टी-शर्ट पहनी हुई है और वह कृति को पीछे से हग कर रहे हैं।

  • Nov 29, 2023 6:57 PM

    'पहले मतदान फिर सब काम', वोटिंग के लिए Ram Charan ने शूटिंग से लिया ब्रेक,पहुंचे हैदराबाद

    30 नवंबर को तेलंगाना में विधानसभा चुनाव की वोटिंग होने जा रही है। ऐसे में सुपरस्टार राम चरण का नाम सामने आ रहा है। पिछले कुछ दिनों से एक्टर अपनी आने वाली फिल्म गेम चेंजर की शूटिंग में बिजी है लेकिन वोटिंग के चलते एक्टर ने फिल्म के शूट से एक दिन का ब्रेक लिया है और अपने शहर हैदराबाद पहुंचे।

  • Nov 29, 2023 6:32 PM

    Randeep Hooda Wedding: रणदीप और लिन लैशराम की शादी की तस्वीरें आई सामने, बेहद अलग लुक में दिखा कपल

    Randeep Hooda Wedding: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर रणदीप हुड्डा आज अपनी लॉग लाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ शादी के बंधन में बांध गए हैं। दोनों की शादी की कुछ तस्वीरें सामने आ गई हैं। इन खास तस्वीरों में कपल बेहद अलग अंदाज में नजर आ रहा है।

    Randeep Hooda Wedding: रणदीप और लिन लैशराम की शादी की तस्वीरें आई सामने, बेहद अलग लुक में दिखा कपल
  • Nov 29, 2023 6:06 PM

    ''ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर होता है भेदभाव'', Kantara 2 के एक्टर ऋषभ शेट्टी ने दिया शॉकिंग बयान

    ऋषभ शेट्टी एक बार फिर से कांतारा के सेकंड पार्ट के साथ सिनेमाघरों में लौटने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म का फर्स्ट पोस्टर सामने आ चुका है। हालांकि अब ऋषभ शेट्टी अपनी फिल्म कांतारा को लेकर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म के खिलाफ दिए गए अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बायस्ड होने का आरोप लगाया।

    ''ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर होता है भेदभाव'', Kantara 2 के एक्टर ऋषभ शेट्टी ने दिया शॉकिंग बयान
  • Nov 29, 2023 5:46 PM

    बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे का ऑडिशन वीडियो वायरल, मासूमियत पर फिदा हुए फैंस

    Throwback Video: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इस वक्त सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में धमाल मचा रही हैं। शो में अर्चना का एक नया अवतार दर्शकों को देखने को मिल रहा है, जो कि फैंस को पसंद भी आ रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस का एक थ्रोबैक वीडियो सामने आया है जिसमें उनकी मासूमियत लोगों के दिलों मे खास जगह बना रही है।

  • Nov 29, 2023 5:37 PM

    लाइव कॉन्सर्ट के दौरान बॉलीवुड एक्टर ने की ऐसी हरकत

    अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपनी शानदार सिंगिग के लिए हमेशा ही तारीफ बटोरने वाले बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना का एक वीडियो सुर्खियों में आ गया है। इस वीडियो में एक्टर 'मोये मोये'गाने पर जोरदार डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने के बाद फैंस को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि आखिर आयुष्मना ऐसी हरकते बीच कॉन्सर्ट में क्यों करने लगे हैं।

  • Nov 29, 2023 4:02 PM

    बेटे अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका के साथ अब ये काम करेंगे बोनी कपूर

    फिल्म निर्माता बोनी कपूर जल्द ही सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में गेस्ट के रूप में नजर आएंगे। इस दौरान वह फिल्म इंडस्ट्री में अपने 43 साल के सफर को याद करेंगे। बोनी ने इंस्टाग्राम पर पर्दे के पीछे की कुछ तस्वीरें साझा की। उन्होंने पिंक शर्ट, नेवी ब्लू जैकेट और ब्लैक पैंट पहनी हुई है।

  • Nov 29, 2023 3:23 PM

    रणबीर की पत्नी' कहने पर पैपराजी पर भड़क गए आलिया भट्ट के फैंस

    एक वीडियो आलिया का पोस्ट किया गया था, वह वायरल वीडियो का कैप्शन था जिसमें आलिया को 'आरके की पत्नी' कहा गया था। इसके बाद आलिया भट्ट के फैंस भड़क गए और काफी खरी खोटी सुना डाली। एक ने लिखा, "आलिया आरके से महान हैं।"

  • Nov 29, 2023 2:45 PM

    अनन्या पांडे के लुक ने किया धमाका

    अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से हमेशा ही अनन्या पांडे सुर्खियों में रहती हैं। आदित्य रॉय कपूर की रूमर्ड गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपने ग्लैमर लुक्स की वजह से चर्चा में आ गई है। बीती रात एक्ट्रेस ने ब्राउन कलर ड्रेस में लोगों को अपना दीवाना बना दिया है।

  • Nov 29, 2023 2:13 PM

    लॉरेंस बिश्नोई ने फिर सलमान खान को धमकाया

    सलमान खान के लिए लॉरेंस बिश्नोई की धमकियां बंद होने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी ताजा ताजा धमकी उनको जान से मारने की आई है जिसके बाद पुलिस सतर्क है। कहा जा रहा है कि सलमान खान की सिक्योरिटी का रिव्यू होगा।

  • Nov 29, 2023 1:33 PM

    'द बुल' की शूटिंग के लिए तैयार सलमान खान

    सलमान खान ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म 'द बुल' का अनाउंसमेंट किया था। अब इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की फिल्म 'द बुल' की साल 2024 की फरवरी में शूटिंग शुरू करने की तैयारी है। रिपोर्ट में बताया गया कि सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस महत्वाकांक्षी एक्शन थ्रिलर फिल्म के लिए सलमान खान ने करण जौहर को कई डेट दी हैं। सलमान खान फरवरी से अगस्त तक इस फिल्म की शूटिंग करेंगे और उनकी बॉडी स्ट्रक्चर को बदलने की तैयारी काम शुरू हो चुका है। अगले साल ईद तक 'द बुल' रिलीज हो सकती है।

  • Nov 29, 2023 1:30 PM

    ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' की रिलीज डेट आउट

    ऋतिक रोशन और साउथ स्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म 'वॉर 2' की रिलीज डेट सामने आ गई है। अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनने वाली ये फिल्म 14 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को वाईआरएफ प्रोड्यूस कर रहा है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' की रिलीज डेट सामने आने के फैंस उत्साहित हो गए हैं।

  • Nov 29, 2023 11:49 AM

    डीपफेक वीडियो पर बोलीं रश्मिका मंदाना

    डीपफेक वीडियो का शिकार बनीं रश्मिका मंदाना ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान ऐसे वीडियो के बढ़ने के बारे में बात की और कहा, "डीपफेक कुछ समय से हमारे आसपास हैं और हमने उन्हें सामान्य कर दिया है, लेकिन यह ठीक नहीं है।मुझे आश्चर्य है कि अगर मैंने बोलने का फैसला किया और बताया कि यह ठीक नहीं है तो इसकी परवाह किसे होगी"

  • Nov 29, 2023 11:47 AM

    अपनी शादी को लेकर एक्साइटेड हुए रणदीप हुड्डा

    रणदीप हुडा आज मणिपुर में लिन लियाश्रम से शादी करने वाले हैं, इसलिए वह मणिपुरी परंपराओं के अनुसार शादी करने को लेकर उत्साहित हैं। एएनआई से बात करते हुए, दूल्हे ने कहा, "मुझे लगा कि दुल्हन की परंपरा में आकर शादी करना ही सम्मानजनक है। हालांकि मैंने सुना है कि मैतेई प्रेम विवाह में दूल्हे को बहुत लंबे समय तक बैठना पड़ता है। तो, यह है कुछ लेकिन मैं समारोह और परंपराओं का इंतजार कर रहा हूं। मैं अपने जीवन साथी की संस्कृति का अनुभव करना चाहता हूं। इसलिए मैं यहां हूं।"

  • Nov 29, 2023 10:18 AM

    रितेश देशमुख ने भी की वाहवाही

    ''वाहवाही !!! हमारी बचाव टीम को सलाम जिन्होंने पिछले 17 दिनों से फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए दिन-रात अथक परिश्रम किया है। परिवारों और राष्ट्र की प्रार्थनाओं का उत्तर दिया जा रहा है। गणपति बप्पा मोरया।''

  • Nov 29, 2023 10:17 AM

    निमृत कौर ने भी आभार किया प्रकट

    ''सभी फंसे हुए श्रमिकों को बचाने के अथक प्रयासों के लिए एजेंसियों - एनडीआरएफ, सेना, इंजीनियरों, रैट होल खनिकों द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए बहुत-बहुत बधाई और सलाम। आख़िरकार भगवान की कृपा से इतनी राहत और खुशी मिली शाबाश!!!'

  • Nov 29, 2023 10:16 AM

    जैकी श्रॉफ भी फूले नहीं समाए

    ''उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग से सभी 41 श्रमिकों को बचाया गया। एनडीआरएफ, बीआरओ, भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना, एनएचआईडीसीएल, एसजेवीएनएल, टीएचएफसीएल, आरवीएनएल, ओएनजीसी, कोल इंडिया और अन्य सहित बचाव अभियान के लिए दिन-रात काम करने वाली 22 एजेंसियों को धन्यवाद।''

  • Nov 29, 2023 10:14 AM

    अभिषेक बच्चन ने भी जताई खुशी

    ''उत्तरकाशी सिल्क्यारा सुरंग में फंसे हमारे 41 श्रमिकों को बचाने के लिए अथक प्रयास करने वाले सभी बचाव कर्मियों और सभी एजेंसियों को बहुत-बहुत आभार और उससे भी बड़ा सलाम। जय हिन्द!''

  • Nov 29, 2023 10:12 AM

    अक्षय कुमार 41 श्रमिकों के टनल से बाहर आने की खुशी में किया ट्वीट

    जैसा कि 17 दिनों के बाद उत्तराखंड सुरंग से 41 श्रमिकों को बचाया गया है, अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर बचाव दल की सराहना की। उन्होंने ट्वीट किया, "फंसे हुए 41 लोगों को बचाने के बारे में जानकर खुशी और राहत से अभिभूत हूं। बचाव दल के प्रत्येक सदस्य को बड़ा सलाम। कमाल कर दिया। यह एक नया भारत है और हम सभी बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। जय हिंद" ।

  • Nov 29, 2023 9:26 AM

    शाहरुख की लाडली सुहाना खान ने आलिया भट्ट का नाम क्या लिया, लोगों ने किया इतनी बुरी तरह ट्रोल कि...

    Shah Rukh Khan Daughter Suhana Khan Trolled: शाहरुख खान की बेटी सुहाना जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली है। सुहाना और उनके को-स्टार्स कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं फिल्म को प्रमोट करने का। आए दिन वो किसी ना इवेंट में नजर आते ही रहते हैं और अब सुहाना का एक वीडियो आया है, जिसके बाद वो काफी ट्रोल होने लगी हैं।

    शाहरुख की लाडली सुहाना खान ने आलिया भट्ट का नाम क्या लिया, लोगों ने किया इतनी बुरी तरह ट्रोल कि...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X