Shah Rukh Khan की लाडली सुहाना खान ने आलिया भट्ट का नाम क्या लिया, लोगों ने किया इतनी बुरी तरह ट्रोल कि...

Shah Rukh Khan Daughter Suhana Khan Trolled: शाहरुख खान की बेटी सुहाना जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली है। सुहाना और उनके को-स्टार्स कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं फिल्म को प्रमोट करने का। आए दिन वो किसी ना इवेंट में नजर आते ही रहते हैं और अब सुहाना का एक वीडियो आया है, जिसके बाद वो काफी ट्रोल होने लगी हैं।
सुहाना खान की फिल्म 'द आर्चीज' अगले महीने रिलीज होने वाली है और इस फिल्म के प्रमोशन के लिए सुहाना और उसके को-स्टार्स जमकर मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में सुहाना ने इंटरव्यू दिया और बातों ही बातों में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया कि लोग उन्हें अब ट्रोल करने लगे हैं।
सुहाना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो आलिया भट्ट की तारीफ करती नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा-'आपने पता नहीं देखा है कि नहीं लेकिन आलिया भट्ट ने अपना वेडिंग सारी, नेशनल अवॉर्ड रिसीव करते वक्त फिर से पहना था। अगर कोई ऐसे प्लैटफॉर्म पर है और जो लोगों को प्रेरणा देता है, उन्होंने अपने फैंस को बहुत जरूरी मैसेज दिया है। उन्होंने सस्टेनेबिलिटी को लेकर स्टैंड लिया है।'
सुहाना ने आलिया की तारीफ करते हुए आगे कहा- 'अगर आलिया भट्ट अपनी वेडिंग सारी को फिर से पहन सकती है तो हम भी अपने आउटफिट को क्यों नहीं रिपीट कर सकते। हमें दूसरे आउटफिट खरीदने की जरूरत नहीं हैं।' सुहाना आगे कहती हैं- 'हमें ये एहसास नहीं होता कि नए कपड़े बनाने में कितनी जीजें बर्बाद जाती हैं और ये हमारी जैव विविधता और प्रकृति को बुरी तरह से प्रभावित करता है।'
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग सुहाना खान को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। आपको बता दें, 'द आर्चीज' 7 दिसंबर 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। सुहाना, अगस्त्य और खुशी के अलावा फिल्म में मिहिर आहूजा, अदिति डॉट, युवराज मेंडा, वेदांग रैना और कोएल पूरी भी दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications