..................... bollywood news in hindi live updates 29 March munawar faruqui spotted kriti sanon in politics - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: जेल से बाहर आए मुनव्वर फारुकी, कृति सेनन भी राजनीति में रखेंगी कदम?

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 29 March: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

मुनव्वर फारूकी को लेकर पिछले दिनों खबर आ रही थी कि हुक्का पार्लर में रेड के दौरान उन्हें पुलिस हिरासत में ले लिया गया था। कॉमेडियन के फैंस उन्हें लेकर परेशान हो गए। वहीं, अब मुनव्वर फारूकी मीडिया में स्पॉट हुए, तो उनके फैंस ने राहत की सांस ली। मुनव्वर फारूकी, रवीना टंडन की फिल्म पटना शुक्ला के प्रीमियर पर पहुंचे। हुक्का बार विवाद के बाद ये पहला मौका था, जब कॉमेडियन पब्लिक में सामने आए। इवेंट में मुनव्वर फारूकी, अरबाज खान के बेटे अरहान खान के साथ भी पोज करते हुए नजर आए।

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस ने कहा कि उनका फिलहाल ऐसा कोई इरादा नहीं है। वो तब तक कुछ भी नया नहीं करेंगी, जब उनके अंदर से उस काम को करने के लिए आवाज न आए।

कृति सेनन ने कहा, "मैंने इसके बारे में कभी नहीं सोचा। मैं कभी नहीं सोचता कि मैं ये या वो करूंगी। जब तक कि ये अंदर से नहीं आता है और जब तक मैं इसके बारे में बहुत पैशनेट नहीं होती हूं। अगर किसी दिन, मेरे दिल में ये आता है कि मैं कुछ और करना चाहती हूं, हो सकता है फिर करूं।"

LIVE Feed
  • Mar 29, 2024 6:58 PM

    शिल्पा शेट्टी ने अपने परिवार के साथ की राजस्थान के रणथंभौर की सैर

    एक्‍ट्रेस शिल्पा शेट्टी को अपने परिवार के साथ राजस्थान के रणथंभौर में सैर करते हुए देखा गया। उन्‍होंने कहा कि यह यात्रा न केवल उनके बच्चों के लिए है, बल्कि उनके लिए भी यह सीखने का मौका है। शिल्पा ने एक्स पर अपने बच्चों वियान और समिशा के साथ रणथंभौर नेशनल पार्क से अपनी सफारी का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में एक बाघिन और उसके शावकों को भी देखा जा सकता है।

  • Mar 29, 2024 6:32 PM

    आजकल सफलता ज्यादा देर तक नहीं टिकती : नीतू कपूर

    'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के ग्रैंड प्रीमियर में दिग्गज बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर ने बताया कि उनके समय में फिल्मों की सफलता का जश्न किस तरह मनाया जाता था। रणबीर कपूर की लेटेस्ट फिल्म 'एनिमल' की सफलता के बारे में बातचीत के दौरान, नीतू ने बताया कि कैसे उनके समय में एक फिल्म की सफलता का जश्न मनाया जाता था।

  • Mar 29, 2024 5:13 PM

    मुकेश की आवाज कहे जाने वाले सिंगर कमलेश अवस्थी का निधन

    मुकेश की आवाज कहे जाने वाले सिंगर कमलेश अवस्थी का 78 वर्ष की आयु में अहमदाबाद में उनके घर पर निधन हो गया। वह पिछले एक महीने से कोमा में थे। अवस्थी के निधन से संगीत जगत में एक खालीपन सा आ गया। उन्होंने ने 'गोपीचंद जासूस' में राज कपूर के लिए अपनी आवाज दी थी। वह 'प्यासा सावन' के हिट गाने 'तेरा साथ है तो...' के लिए मशहूर थे। अवस्थी की एक और उल्लेखनीय प्रस्तुति फिल्म 'नसीब' का गाना 'जिंदगी इम्तिहान लेती है' थी।

  • Mar 29, 2024 4:37 PM

    सारा अली खान नया वीडियो

    सारा अली खान अक्सर पैपराजी की फेवरिट रहती हैं लेकिन इस वक्त वीडियो हैरान करने वाला सामने आया है। सारा अली खान कार से निकली हैं और पैपराजी को तस्वीरें क्लिक करने के लिए मना करती हुईं नजर आ रही हैं। लोग लगातार उनको बुला रहे हैं लेकिन वो बिना पोज दिए ही निकल गईं। अब उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

  • Mar 29, 2024 3:42 PM

    इस एक्स P*rn स्टार की बेटी से हुई सतीश कौशिक की लाडली की तुलना?

    दरअसल लोग किसी और से नहीं बल्कि सनी लियोन की बेटी से सतीश कौशिक की बेटी की तुलना कर रहे हैं। गौरतलब है कि सनी लियोन ने एक बच्ची को गोद लिया था जो कि काफी सांवली है। सतीश कौशिक की बेटी का रंग भी सांवला और शक्ल मिलती जुलती नजर आ रही है। इसके बाद से ही लोग लगातार इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए उनको ट्रोल कर रहे हैं।

  • Mar 29, 2024 2:26 PM

    पुलकित सम्राट की पूरी हुई पहली रसोई की रस्म

    आपको बता दें की कृति खरबंदा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए पुलकित सम्राट की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में नजर आ रहा है कि पुलकित सम्राट किचन में खड़े होकर हलवा बनाते हुए नजर आए। कृति खरबंदा ने प्यारी सी तस्वीरों को शेयर करते हुए एक लंबा चौड़ा कैप्शन भी दिया।

  • Mar 29, 2024 1:42 PM

    इवेंट पर बोल्ड ड्रेस पहनकर पहुंची कृति सैनन हुईं ट्रोल, लोग बोले- 'उर्फी नहीं बन पाओगी, कुछ भी...'

    इस बीच कृति सैनन अपने एक लुक को लेकर बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैँ। सोशल मीडिया पर कब, कौन, कहां ट्रोल कर दिया जाएगा कोई नहीं जानता है। कृति सैनन ने इस वीडियो में काफी बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं और इस दौरान वो एक इवेंट पर पहुंची थी।

  • Mar 29, 2024 12:49 PM

    अल्लू अर्जुन ने तुसाद दुबई में अपनी मोम की मूर्ति का अनावरण किया

    अल्लू अर्जुन, जो अब एक ग्लोबल स्टार बन गए हैं, उन्होंने दुबई में मैडम तुसाद में अपनी मोम की प्रतिमा का अनावरण किया। एक्टर ने इंडस्ट्री में 21 साल पूरे कर लिए और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया, जिन्हें वह 'आर्मी' कहते थे। उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की।

  • Mar 29, 2024 12:46 PM

    रणबीर कपूर की एनिमल पार्क शूटिंग अपडेट

    संदीप रेड्डी वांगा द्वारा लिखित और निर्देशित रणबीर कपूर की एनिमल एक ब्लॉकबस्टर सफलता थी और इसने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर लगभग 900 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का सीक्वल 'एनिमल पार्क' बन रहा है, और हालिया चर्चा यह है कि इसकी शूटिंग 2026 में संदीप रेड्डी वांगा द्वारा प्रभास के साथ स्पिरिट फिल्म पूरी करने के बाद शुरू होगी।

  • Mar 29, 2024 12:44 PM

    शिवांगी जोशी ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन के बर्थडे पर शेयर कर डालीं प्राइवेट फोटोज

    टीवी के हैंडसम हंक कुशाल टंडन 39 साल के हो गए हैं। कुशाल ने 28 मार्च को अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर ढेर सारे सेलेब्स और फैंस ने कुशाल को जन्मदिन की बधाई दी, लेकिन फैंस का ध्यान शिवांगी जोशी ने खींच लिया। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और इन अफवाहों के बीच शिवांगी ने बेहद ही प्यार से अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कुशाल को जन्मदिन की बधाई दी है। एक्ट्रेस ने दोनों के ढेर सारे अनसीन मोमेंट्स दिखाए हैं।

  • Mar 29, 2024 12:43 PM

    मंडी पहुंच कंगना रनौत ने अपने चुनावी मुद्दे का किया खुलासा

    एक्ट्रेस साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में हिमाचल के मंडी से चुनाव लड़ने जा रही है। जब से कंगाना रनौत का नाम सामने आया है, तब से इसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है। इसी बीच अब कंगना रनौत का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कंगना रनौत अपने जन समर्थन और चुनावी मुद्दे के बारे में बोलती हुई नजर आई। मीडिया के सवाल करने पर कंगना रनौत ने कहा कि उनका चुनावी मुद्दे विकास होगा। विरोधी उम्मीदवार को लेकर जब कंगना रनौत से सवाल किया गया तब उन्होंने कहा कि मंडी की जनता दिखा देगी उनके दिल में क्या है। कंगना रनौत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कंगना रनौत इस वीडियो में काफी खुश दिखाई दे रही हैं।

  • Mar 29, 2024 11:54 AM

    स्टेज पर ससुर का हाथ पकड़ने पहुंची Sshura Khan

    अरबाज और शूरा के बाद उनके पिता सलीम खान भी इस इवेंट नजर आए। उसी के एक वीडियो में, सलीम को अपने बॉडीगार्ड्स की मदद से इवेंट में एंट्री करते देखा गया था। और जैसे ही उनकी बहू शूरा ने उन्हें देखा, वह स्टेज पर सलीम के लिए जगह बनाती नजर आईं। इसके बाद उन्होंने अपने ससुर के साथ पोज भी दिए। इतना ही नहीं, हॉल में एंट्री करते समय उनकी बहू उन्हें सहारा देने के लिए उनका हाथ पकड़ने की कोशिश करती नजर आईं। हालांकि इस दौरान सलीमा खान शूरा को इग्नोर करते नजर आए।

    स्टेज पर ससुर का हाथ पकड़ने पहुंची Sshura Khan
  • Mar 29, 2024 11:53 AM

    'क्रू' फिल्म में छोटा सा रोल मिलने पर Kapil Sharma ने उड़ाया मजाक

    वीडियो में दिख रहा है कि कपिल शर्मा झूठ-मूठ में रोते हैं और कहते हैं कि वह टीम के साथ बिताए दिनों को याद करेंगे। वह कहते हैं, "मैं इस दो दिन लंबी जर्नी को मिस करूंगा। इसमें से भी तीन घंटे तो बिना कुछ किए ही निकल गए।" हर कोई बस उनके जोक्स पर जमकर हंस रहा है। इसके बाद रिया कपूर कपिल शर्मा से दूसरा छोटा वाला केक काटने के लिए कहती हैं। वह इनकार करता है कि वह नहीं खाएगा लेकिन काटने पर सहमत है। इस पर कपिल कहते हैं, "जितना रोल उतना ही छोटा केक।"

    'क्रू' फिल्म में छोटा सा रोल मिलने पर Kapil Sharma ने उड़ाया मजाक
  • Mar 29, 2024 11:50 AM

    सतीश कौशिक को याद कर इमोशनल हुए सलमान खान

    रविना टंडन की लीड रोल वाली फिल्म 'पटना शुक्ला' की रिलीज से पहले एक स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था। फिल्म 'पटना शुक्ला' की स्क्रीनिंग पर बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स नजर आए। लेकिन सबका ध्यान सलमान खान ने अपने तरफ खींच लिया। इस इवेंट से सलमान खान के कई वीडियो वायरल हो रहे रहे हैं। सलमान खान ने इस इवेंट में अपने भाई अरबाज खान के साथ एंट्री मारी। इस दौरान सलमान खान बेहद ही सिंपल लुक में दिखाई दिए। सलमान खान ने इस इवेंट में मीडियो से भी बात की। सलमान खान से जब सतीश कौशिक को लेकर सवाल किया गया तो भाईजान ने कहा कि वो हमारे बेहद करीबी थे। उन्होंने अपने सारे प्रोजेक्ट पूरे कर दिए थे। इस दौरान सलमान खान थोड़े इमोशनल नजर आए और उन्होंने सतीश कौशिक की काफी तारिफ भी की।

  • Mar 29, 2024 11:49 AM

    समृद्धि शुक्ला की अदाओं ने हिलाया इंटरनेट

    टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है ने कई कलाकारों को इंडस्ट्री में पहचान दी है। इस लिस्ट में समृद्धि शुक्ला का नाम भी जुड़ गया है, जिसने ये रिश्ता क्या कहलाता है की जनरेशन फॉर में एंट्री ली है। समृद्धि शुक्ला इस शो में अभिरा का रोल निभा रही हैं, जो सीरियल का लीड कैरेक्टर है। इस शो में समृद्धि हमेशा ही सूट और सलवार में नजर आती हैं, लेकिन असल जिंदगी में एक्ट्रेस काफी बोल्ड हैं। समृद्धि ने कई बार अपने हुस्न का जलवा इंटरनेट पर दिखाया है।

  • Mar 29, 2024 10:30 AM

    स्विट्जरलैंड की वादियों में गुम महेश बाबू की फैमिली

    साउथ फिल्म स्टार महेश बाबू का परिवार इन दिनों स्विटजरलैंड की वादियों के मजे ले रहा है। महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर ने खुद इस बात की जानकारी दी। अदाकारा ने अपने बच्चों के साथ स्विट्जरलैंड की वादियों से लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उनका परिवार गिरती बर्फ का मजा लेता दिखा। सामने आईं तस्वीरों में महेश बाबू की बेटी सितारा, बेटा गौतम और उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर गिरती बर्फ के मजे लेती दिखीं।

  • Mar 29, 2024 10:29 AM

    'पटना शुक्ला' की स्क्रीनिंग पर शूरा खान-अरबाज खान ने दिए रोमांटिक पोज

    फिल्म 'पटना शुक्ला' रिलीज से पहले आयोजित हुई स्क्रीनिंग पर कई बॉलीवुड स्टार नजर आए थे। साथ ही साथ कई बिग बॉस स्टार भी दिखाई दिए। अब इस इवेंट से अरबाज खान और शूरा खान का वीडियो सामने आ रहा है। इस इवेंट में अरबाज खान और शूरा खान एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आए। अरबाज खान और शूरा खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

  • Mar 29, 2024 10:27 AM

    रोहित शेट्टी के शो में धमाका करेगा 'YRKKH' का ये स्टार

    रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 में ये रिश्ता क्या कहलाता है के एक्टर मोहसिन खान अपना जलवा दिखाने के लिए आ रहे हैं। उनकी एंट्री से शो में धमाका होगा। टेली टक्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शो के मेकर्स ने मोहसिन खान को अप्रोच किया है। मेकर्स एक्टर को इस शो में लाने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं, मोहसिन खान भी ये शो करने के लिए तैयार हैं। ऐसे में उन्होंने मेकर्स के साथ मिलकर कुछ टेस्ट किए हैं। हालांकि, अब तक मेकर्स या फिर मोहसिन खान की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस खबर ने ही फैंस को खुश कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X