स्टेज पर ससुर का हाथ पकड़ने पहुंची Sshura Khan, बेटे अरबाज की दूसरी बीवी को सलीम खान ने किया इग्नोर फिर...

sshura khan

Sshura Khan Salim Khan Video: शूर खान जो खान परिवार की अब बहू हैं। उन्हें आए दिन कैमरे में स्पॉट किया जाता है। उन्हें अक्सर भागते हुए, अपना चेहरा छिपाते हुए ही देखा जाता है। लेकिन हाल ही में वो एक इवेंट में नजर आईं और इस दौरान उनके ससुर सलीम खान भी मौजूद थे और यहां पर शूरा का रिएक्शन थोड़ा हैरान करने वाला था।

बीती रात यानी 28 मार्च, 2024 को, अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान ने रवीना टंडन स्टारर फिल्म 'पटना शुक्ला' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचे। इस इवेंट के लिए, शूरा और अरबाज ने ट्विनिंग की हुई थी। दोनों ही व्हाइट टी-शर्ट और नेवी ब्लू पैंट में नजर आए। इवेंट के लिए शूरा ने अपने लुक को मिनिमल रखा और खुले बालों के साथ न्यूड मेकअप का ऑप्शन चुना।

अरबाज और शूरा के बाद उनके पिता सलीम खान भी इस इवेंट नजर आए। उसी के एक वीडियो में, सलीम को अपने बॉडीगार्ड्स की मदद से इवेंट में एंट्री करते देखा गया था। और जैसे ही उनकी बहू शूरा ने उन्हें देखा, वह स्टेज पर सलीम के लिए जगह बनाती नजर आईं। इसके बाद उन्होंने अपने ससुर के साथ पोज भी दिए। इतना ही नहीं, हॉल में एंट्री करते समय उनकी बहू उन्हें सहारा देने के लिए उनका हाथ पकड़ने की कोशिश करती नजर आईं। हालांकि इस दौरान सलीमा खान शूरा को इग्नोर करते नजर आए।

कुछ दिन पहले, अरबाज खान, शूरा खान और अरहान खान ने मुंबई के एक भव्य रेस्तरां का दौरा किया था। जब तीनों को एक साथ देखा गया, तो लोगों ने उनकी तस्वीरों और वीडियो पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया जो ऑनलाइन सामने आने लगीं। जहां कुछ लोग अरबाज को अपनी पत्नी और बेटे के साथ क्वालिटी टाइम एन्जॉय करते देख खुश थे, वहीं कुछ लोगों ने एक्टर और उनकी दूसरी पत्नी के बीच उम्र के अंतर को लेकर उन्हें बेरहमी से ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X