..................... bollywood news in hindi live updates 29 December salaar box office collection Akshay got emotional - Hindi Filmibeat

Bollywood Hindi News Higlights: 'डंकी' से कोसों आगे निकली 'सालार', शिखर धवन को ढांढस बंधा रहे अक्षय

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 29 December: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

फिल्म 'सालार' इस साल की आखिरी ब्लॉकबस्टर बनने के लिए पूरी तरह से कमर कस चुकी है। पहले सप्ताह में 'सालार' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर हर किसी की सरप्राइज किया है। 22 दिसंबर 2023 को 'सालार' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। क्रिसमस के अवसर को मद्देनजर रखते हुए मेकर्स ने इस मूवी को बड़े पर्दे पर रिलीज किया है। वेकेशन टाइम में अब तक प्रभास की सालार ने दर्शकों को दिल बखूबी जीता है।

सैकनिल्क के अनुमानित आंकड़ों के अनुसार सालार ने रिलीज के 7वें दिन 13.50 करोड़ का कारोबार कर लिया है। पहले वीक में बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर के 'सालार' ने हर किसी की प्रभावित किया है। हिंदी बेल्ट की ऑडियंस ने 'सालार' को काफी सराहा है, जिसके चलते इस मूवी ने शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। पहले हफ्ते के कलेक्शन की तुलना में शाह रुख खान की 'डंकी' को काफी पीछे छोड़ दिया है।

बॉलीवुड अक्षय कुमार, भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन की पोस्ट पढ़कर इमोशनल हो गए। दरअसल, शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा का तलाक हो गया है। कोर्ट ने फैसला सुनाते वक्त शिखर को बेटे जोरावर की कस्टडी तो नहीं दी थी लेकिन, उन्हें उससे भारत और ऑस्ट्रेलिया में मिलने की अनुमति जरूर दी थी। हालांकि, कोर्ट के आदेश के बाद भी आयशा, शिखर और जोरावर को एक-दूसरे से अलग रख रही हैं। बीते दिन शिखर ने अपने बेटे को जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने बताया कि वे पिछले एक साल से अपने बेटे से दूर हैं। सोशल मीडिया पर उनके इमोशन देखकर अक्षय कुमार भी भावुक हो गए।

LIVE Feed
  • Dec 29, 2023 7:29 PM

    Rajesh Khanna की बर्थ एनिवर्सरी पर Twinkle Khanna को आई पापा की याद, बचपन की फोटो की शेयर

    हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्म कलाकार राजेश खन्ना की आज 81वीं जयंती मनाई जा रही है। राजेश खन्ना हर किसी की फेवरेट माने जाते हैं ऐसे में सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें याद कर रहा है। ऐसे में उनकी बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने भी अपने पिता राजेश खन्ना को बर्थ एनिवर्सरी की बधाई दी है।

  • Dec 29, 2023 7:19 PM

    Video: विजयकांत के अंतिम संस्कार में में Thalapathy Vijay पर हुआ हमला, एक्टर पर फेंकी गई चप्पल

    Thalapathy Vijay: साउथ सिनेमा में इस वक्त शौक का माहौल है क्योंकि कि साउथ सुपरस्टार और डीएमडीके पार्टी के संस्थापक विजयकांत का गुरुवार को निधन हो गया। 71 साल के विजयकांत कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। ऐसे में विजयकांत के अंतिम संस्कार के दौरान कई सारे सेलेब्स पहुंचे। इस दौरान थलापति विजय भी विजयकांत को अंतिम विदाई देने पहुंचे परंतु उन पर उस वक्त हमला हो गया।

  • Dec 29, 2023 6:31 PM

    बॉलीवुड सेलेब्स के फेवरेट Orry ने Shruthi Haasan को कहा रूड तो भड़कीं एक्ट्रेस

    हाल ही में एक फैन के पूछने पर सेलेब्स के फेवरेट ओरी ने श्रुत हासन को रूड बताया था। वहीं एक्ट्रेस ने अब इस पर अपना रिएक्शन दिया है वहीं उन्होंने अपनी शादी के रूमर्स पर भी बात की है। बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए श्रुति ने कहा, “मैं नहीं जानती कि वह (ओरी) कौन है। मैं अपना काम करने और अपनी जिंदगी जीने में बिजी हूं। मेरा ध्यान हमेशा उन लोगों पर रहा है जो मेरी लाइफ और मेरे आस-पास अच्छी एनर्जी लाते हैं। मैंने हमेशा ये कहा है, और मैं इस पर कायम हूं। मैं एक दर्पण की तरह हूं, मैं लोगों के साथ बिल्कुल वैसा ही व्यवहार करती हूं जैसा मेरे साथ किया जाता है, और मुझे इसके लिए कभी रिग्रेट नहीं है।''

  • Dec 29, 2023 6:06 PM

    काजोल के एआई लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, फोटोज में एक्ट्रेस को पहचानना हुआ मुश्किल

    Kajol AI Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करके फैंस को खुश करती रहती हैं। हाल ही में अजय देवगन की पत्नी और एक्ट्रेस काजोल ने अपनी एआई द्वारा बनी कुछ ऐसी अनोखी तस्वीरें शेयर की हैं जिनको देख फैंस एक्ट्रेस को पहचान ही नहीं पा रहे हैं।

  • Dec 29, 2023 5:36 PM

    विजयकांत को अंतिम विदाई देने भारी संख्या में पहुंचे फैंस, सोशल मीडिया पर सामने आया इमोशनल वीडियो

    Vijayakanth last ride: साउथ सुपरस्टार और राजनेता विजयकांत ने गुरुवार को दुनिया को अलविदा कह दिया है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी एक्टर के ऐसे जाने से काफी दुखी हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि विजयकांत को आखिरी विदाई देने भारी संख्या में भीड़ उमड़ी और नम आखों से उन्होंने एक्टर को अलविदा कहा।

    विजयकांत को अंतिम विदाई देने भारी संख्या में पहुंचे फैंस, सोशल मीडिया पर सामने आया इमोशनल वीडियो
  • Dec 29, 2023 5:01 PM

    विक्की जैन ने लगाए Munawar Faruqui पर Nazlia से जुड़े गंभीर आरोप, फूट-फूट कर रोने लगा कंटेस्टेंट

    Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में दर्शकों को इस समय मुनव्वर फारुकी से जुड़ी चीजें ही देखने को मिल रही है। कभी आयशा खान के साथ पैचअप तो कभी मनारा चोपड़ा के साथ दोस्ती का खत्म होना। इन दिनों वह घर के लाइमलाइट सदस्य बने हुए हैं। अब इस शो का एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें विक्की जैन उन पर आरोप लगाते हुए नजर आते हैं।

  • Dec 29, 2023 4:38 PM

    बहन अंशुला कपूर के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर ने साझा किया क्यूट वीडियो, दोनों में दिखी खास बॉन्डिंग

    Arjun Kapoor- Anshula Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हमेशा ही कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी बहन अंशुला कपूर के जन्मदिन के खास मौके पर बेहद ही प्यारा सा एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भाई-बहन की दिल जीत लेने वाली केमस्ट्री दिखाई दी है।

  • Dec 29, 2023 3:47 PM

    कड़कड़ाती ठंड में भी इस लड़की का नहीं रुका डांस

    मुंबई की लोकल में डांस में करने वाली एक लड़की का वीडियो आए दिन वायरल होता रहता है। तंग कपड़े पहन कर ये लड़की लोगों की भीड़ में अपने डांस मूव्स दिखाती हुई नजर आती है, लेकिन अब वो लड़की पहुंच गई है दिल्ली और दिल्ली की ठिठुरती ठंड में भी इस लड़की के डांस मूव्स रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

  • Dec 29, 2023 3:25 PM

    अरबाज खान के दुल्हा बनते ही मलाइका अरोड़ा ने किया शादी का ऐलान?

    मलाइका अरोड़ा ने जवाब देते हुए कहा, "क्या मुझे फिर से किसी को अपनी गोद में लेना चाहिए? क्या यह मतलबा था?" गौहर खान ने बीच में टोंकते हुए कहा, "इसका मतलब है, क्या आप शादी करने जा रहे हैं?" इसके बाद मलाइका ने कहा, 'अगर कोई है तो 100 प्रतिशत मैं शादी करूंगी।'

  • Dec 29, 2023 2:34 PM

    पार्टी से निकलीं जान्हवी कपूर की हालत देख चौंके यूजर्स

    जान्हवी कपूर और खुशी कपूर का एक वीडियो इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जान्हवी कपूर को गाड़ी में बैठते हुए देखा जा सकता है। कार के शीशे से कैमरामैन ने वीडियो बनाया है और जैसे ही उनका लुक कैमरे में कैद हुआ लोग हैरान हो गए।

  • Dec 29, 2023 1:45 PM

    Ayodhya प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचेंगे ये बॉलीवुड और साउथ के सितारे?

    इस लिस्ट में फिल्म इंडस्ट्री, बिजनेस जगत, खेल व राजनीतिक दल की बड़ी बड़ी हस्तियां शामिल हैं। फिल्मी सितारों की बात करें तो बॉलीवुड से लेकर साउथ के कई सितारे यहां नजर आएंगे। इस लिस्ट में, प्रभास, धनुष, ऋषभ शेट्टी, मोहनलाल, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, अक्षय कुमार, संजय लीला भंसाली, रजनीकांत, चिरंजीवी, माधुरी दीक्षित और दीपिका चिखलिया शामिल हैं।

  • Dec 29, 2023 1:19 PM

    करण कुंद्रा को सताई देर रात तेजस्वी की याद

    करण कुंद्रा ने बीती रात का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लगाया है। इस वीडियो में करण का चेहरा तो नहीं दिख रहा। ये वीडियो करण या उनके साथ मौजूद किसी एक शख्स ने बनाया है, जिसे कार में आगे की सीट पर बैठकर बनाया गया है। इस वीडियो में सामने सड़क का नजारा साफ दिख रहा है और बैकग्राउंड में 'तेरे बिन जान मेरी जाए नहीं ना' गाना बज रहा है। वीडियो के साथ करण ने 'T' लिखा है और साथ में हार्ट इमोजी भी बनाया है।

  • Dec 29, 2023 12:29 PM

    स्विट्जरलैंड में फैमिली संग वेकेशन मना रहीं करीना कपूर

    करीना कपूर ने इन दिनों अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ वेकेशन पर निकली हैं और इसकी झलक उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर देखने को मिल रही है। दरअसल, करीना कपूर नए साल के जश्न के लिए स्विट्जरलैंड गई हैं। करीना कपूर ने इसकी कुछ तस्वीरें अपने फैंस के लिए शेयर की हैं और जिसमें उन्होंने बर्फीले पहाड़ों के बीच अपनी झलक दिखाई है।

    स्विट्जरलैंड में फैमिली संग वेकेशन मना रहीं करीना कपूर
  • Dec 29, 2023 12:27 PM

    बॉबी देओल फैशन सेंस को लेकर सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

    बॉबी देओल अपनी इस फिल्म के साथ-साथ अपने स्टाइल को लेकर भी काफी चर्चा में बना रहते हैं। बॉबी देओल का अभी हाल ही में एयरपोर्ट से नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बॉबी देओल एकदम अलग ही लुक में दिखाई दिए, जिसको लेकर यूजर्स उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। तो चलिए देखते है बॉबी देओल का ये नया स्टाइल।

  • Dec 29, 2023 12:26 PM

    खुलेआम अंकिता को धोखा दे रहे हैं विक्की जैन, सना के बाद इस हसीना के साथ बढ़ा रहे अपनी नजदीकियां

    पिछले दो दिनों से विक्की जैन और अंकिता लोखंडे एक-दूसरे से झगड़ रहे हैं। उन दोनों के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही। एपिसोड की शुरुआत भी नोकझोंक के साथ हुई। विक्की ने अंकिता की ड्यूटी करने के तरीके को लेकर उनका मजाक उड़ाया। अंकिता ने उसे इस बारे में चेतावनी दी लेकिन विक्की ने उसका मज़ाक उड़ाना जारी रखा। अंकिता और विक्की एक-दूजे के साथ अनबन कर रहे थे और एक दूसरे से बात नहीं कर रहे थे, इसलिए उन्होंने अकेले ही डांस करना शुरू कर दिया। कैप्टेंसी टास्क राउंड के दौरान डांस में अंकिता के साथ मनारा चोपड़ा और आयशा खान विक्की जैन के साथ शामिल हुईं। सभी राउंड में आयशा और विक्की ने साथ में डांस किया।

    खुलेआम अंकिता को धोखा दे रहे हैं विक्की जैन, सना के बाद इस हसीना के साथ बढ़ा रहे अपनी नजदीकियां
  • Dec 29, 2023 12:24 PM

    Nora Fatehi की हमशक्ल को देखकर चकराया लोगों का दिमाग, वीडियो देखकर बोले- 'कौन है असली?'

    नोरा फतेही की खूबसूरती और डांस की तो पूरी दुनिया कायल है लेकिन डांसिंग के इस हुनर के मामले में नोरा फतेही की हमशक्ल भी उनसे पीछे नहीं हैं। जी हां, इन दिनों नोरा फतेही की एक हमशक्ल सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। उनके डांसिंग वीडियो बहुत ज्यादा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

    Nora Fatehi की हमशक्ल को देखकर चकराया लोगों का दिमाग, वीडियो देखकर बोले- 'कौन है असली?'
  • Dec 29, 2023 12:23 PM

    अनुराग के मुंह से गाली सुनकर, फूट-फूटकर रोने लगे ऑरा, चुप कराने की कोशिश भी की, लेकिन...

    Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रवर्शियल शो बिग बॉस 17 जब से टेलीकास्ट हुआ है तभी से सुर्खियां बटोर रहा है। यह सीज़न दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया क्योंकि के-पॉप गायक ऑरा ने देश के सबसे विवादास्पद रियलिटी शो में भाग लिया। आज के एपिसोड में अनुराग डोभाल के बयान को गलत समझने पर इंटरनेशनल स्टार रो पड़े और नाराज भी हुए।

    अनुराग के मुंह से गाली सुनकर, फूट-फूटकर रोने लगे ऑरा, चुप कराने की कोशिश भी की, लेकिन...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X