Nora Fatehi की हमशक्ल को देखकर चकराया लोगों का दिमाग, वीडियो देखकर बोले- 'कौन है असली?'

Nora Fatehi Doppleganger: विदेश से भारत आकर अपने नाम का परचम लहराने वाली हसीनाओं में एक नाम नोरा फतेही का भी है। नोरा फतेही काफी समय से मनोरंजन जगत का हिस्सा रही हैं और उनके आइटम नंबर आज भी खूब सराहे जाते हैं।
नोरा फतेही की खूबसूरती और डांस की तो पूरी दुनिया कायल है लेकिन डांसिंग के इस हुनर के मामले में नोरा फतेही की हमशक्ल भी उनसे पीछे नहीं हैं। जी हां, इन दिनों नोरा फतेही की एक हमशक्ल सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। उनके डांसिंग वीडियो बहुत ज्यादा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
दरअसल एक्ट्रेस की तरह दिखने वालीं इरीना शेवचेंको एक फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। डालिया बेलीडांस नाम से उनका एक ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज है। इस हैंडल पर इरीना की फोटो और वीडियो को देख सकते हैं, जिनको देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे, क्योंकि इरीना नोरा फतेही की कॉर्बन कॉपी लगती हैं।
नोरा फतेही के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'क्रैक' पर काम कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी इस फिल्म का डबिंग सेशन पूरा किया है।फिल्म में नोरा के अलावा विद्युत जामवाल, अर्जुन रामपाल और एमी जैक्सन भी मुख्य भूमिका में हैं।
'क्रैक' एक सर्वाइवल थ्रिलर है। फिल्म का निर्देशन करने वाले आदित्य दत्त को आशिक बनाया आपने (2005) और टेबल नंबर 21 (2013) जैसी फिल्मों के लिए भी जाना जाता है। एक बयान के अनुसार, 'क्रैक' मुंबई की मलिन बस्तियों से एक व्यक्ति की "खेलों की दुनिया तक" की जर्नी है। 'क्रैक' 23 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications