Bollywood Hindi News Live: रणबीर कपूर के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, मुनव्वर ने आयशा को किया प्रपोज

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 28 December: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

रणबीर कपूर को क्रिसमस सेलिब्रेट करना भारी पड़ सकता है। दरअसल, सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि रणबीर क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान पहले केक पर शराब डालते हैं, फिर आग लगाते हैं और अंत में 'जय माता दी' बोलते हैं। बता दें, शराब वाले केक को काटते वक्त रणबीर का 'जय माता दी' बोलना लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। खबर आ रही है कि एक एडवोकेट ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।

टेलीचक्कर की रिपोर्ट में इस बात का दावा किया जा रहा है कि मुनव्वर ने बिग बॉस 17 में आयशा को प्रपोज किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुनव्वर ने आयशा से पूछा, 'यदि हम अपने मुद्दे सुलझा लेते हैं, तो क्या आपके परिवार के सदस्य मुझे स्वीकार करेंगे? क्या हमारा कोई भविष्य है?' इसके जवाब में आयशा ने कहा, 'तुम सच में चीजें ठीक करना चाहते हो?' मुनव्वर ने कहा, 'अगर मैं कर सकता हूं तो मैं बिल्कुल करना चाहता हूं।'

LIVE Feed
  • Dec 28, 2023 5:11 PM

    हिना खान की हालत खराब, अस्पताल से तस्वीर शेयर कर बोली- बिल्कुल एनर्जी नहीं बची...

    Hina Khan Hospitalise: मशहूर एक्ट्रेस हिना खान के फैंस के लिए एक परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, हिना खान की तबीयत खराब हो गई है और ये हसीना अस्पतला में भर्ती हो गई है। इसकी जानकारी खुद हिना खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्हें तेज बुखार है, जिसकी वजह से उन्हें एडमिट होना पड़ा।

  • Dec 28, 2023 4:52 PM

    सैफ मेरी पूरी कायनात : करीना कपूर खान

    चैट शो 'कॉफी विद करण' सीजन 8 में अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने दिल की बात कही। 'अशोका' फेम अभिनेत्री ने अपने पति के साथ जुड़ी पसंदीदा यादों का खुलासा करते हुए कहा कि उनकी पूरी जिंदगी सैफ के इर्द-गिर्द घूमती है।

  • Dec 28, 2023 4:15 PM

    भारत पाकिस्तान की सरहद तक पहुंचा सीमा हैदर का जिक्र

    भारत-पाकिस्तान सीमा से संबंधित एक परीक्षा प्रश्न के प्रफुल्लित करने वाले उत्तर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिससे इंटरनेट यूजर्स का मनोरंजन हो रहा है। राजस्थान के धौलपुर जिले के एक स्कूल में पॉलिटिकिल साइंस के पेपर में भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा और उसकी लंबाई के बारे में एक सवाल था।

  • Dec 28, 2023 2:53 PM

    Sharmila Tagore ने सैफ अली खान और अमृता सिंह के तलाक पर अब तोड़ी चुप्पी

    शर्मिला टैगोर ने कहा, "आप लंबे समय तक साथ रहो, आपके बच्चे हों, इसके बाद अलग होना बिल्कुल आसान नहीं होता है। मुझे पता है कि उस स्तर पर सामंजस्य बिठाना मुश्किल है, हर कोई आहत होता है.. ये समय समझने का और शांत रहने का था। हमने वही किया जो होना चाहिए था।'' शर्मिला टैगोर ने आगे कहा, ''यह हमारे लिए ख़ुशी का समय नहीं था क्योंकि इब्राहिम सिर्फ तीन साल का था और हम बच्चों से बहुत प्यार करते थे।''

  • Dec 28, 2023 2:07 PM

    फैन के कहने बाद भी शाहरुख खान ने सलमान खान को नहीं किया बर्थडे विश

    एक फैन ने डंकी स्टार से ट्वीट करते हुए कहा है, ''@iamsrk सर आज बड़े भाई सलमान खान जी का जनमदिन है।'' इसपर रिएक्ट करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, ''मैं जानता हूं और मैंने उन्हें शुभकामनाएं भी दी हैं।' मैं उसको सोशल मीडिया पर विश नहीं करता क्योंकि यह व्यक्तिगत है ना?? वैसे ये पिक्चर भाई की बहुत बढ़िया है!! #डंकी'' इसके बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''वह हमेशा अपने दोस्तों और करीबी लोगों को व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं देते हैं, सोशल मीडिया पर नहीं।''

  • Dec 28, 2023 1:47 PM

    बीच सड़क पर जमकर नाचे सलमान खान के फैंस

    सलमान खान के फैंस डांस करते हुए दिख रहे हैं। ये वीडियो गैलेक्सी के सामने का है। वीडियो में आपको सलमान खान के फैंस मस्ती में नाचते दिख रहे हैं। उनके पीछे सलमान खान का एक बड़ा सा पोस्टर नजर आ रहा है। इनमें से एक फैन को शर्ट के बटन खोले हुए देखा जा सकता है। इस फैन के सिक्स पैक एब्स हैं। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

  • Dec 28, 2023 1:09 PM

    ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म के इस फेमस एक्टर ने हारी कैंसर से जंग, सदमे में पूरा परिवार

    Sajid Khan Died: अभिनेता साजिद खान, जिन्होंने मेहबूब खान की "मदर इंडिया" में सुनील दत्त के बिरजू के युवा वर्जन की भूमिका निभाई और बाद में "माया" और "द सिंगिंग फिलीपिना" जैसी अंतर्राष्ट्रीय परियोजनाओं से प्रसिद्धि हासिल की, कैंसर से लड़ाई के बाद उनकी मृत्यु हो गई है।

    ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म के इस फेमस एक्टर ने हारी कैंसर से जंग, सदमे में पूरा परिवार
  • Dec 28, 2023 1:08 PM

    कल रात से ही इस डायरेक्टर के मरने की फैली खबर, लोग जब देने लगे श्रद्धांजलि तो...

    Sajid Khan Video: एक्टर साजिद खान, जो महबूब खान की फिल्म मदर इंडिया में सुनील दत्त के बिरजू के यंग वर्जन की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते थे, का कुछ दिन पहले निधन हो गया। वह कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे और 22 दिसंबर को उनका निधन हो गया। जैसे ही अभिनेता के दुर्भाग्यपूर्ण निधन की खबर सामने आई, कुछ लोगों ने उन्हें हाउसफुल के निर्देशक साजिद खान समझ लिया।

    कल रात से ही इस डायरेक्टर के मरने की फैली खबर, लोग जब देने लगे श्रद्धांजलि तो...
  • Dec 28, 2023 10:22 AM

    शादी के 14 साल बाद ईशा कोप्पिकर ने पति टिम्मी नारंग से लिया तलाक

    बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि ईशा कोप्पिकर अपने पति टिम्मी नारंग से अलग हो चुकी हैं। कपल ने शादी के 14 साल बाद एक दूसरे से तलाक ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईशा और टिम्मी ने नवंबर 2023 में ही तलाक ले लिया था।

  • Dec 28, 2023 10:21 AM

    सैफ अमृता के तलाक पर पहली बार बोलीं शर्मिला टैगोर

    हाल ही में वह करण जौहर के शो कॉफी विद करण 8 में अपनी मां और दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लंबे समय बाद सैफ और अमृता के तलाक पर चुप्पी तोड़ी। शर्मिला ने कहा कि, 'उस वक्त सारा और इब्राहिम काफी छोटे थे और ऐसे में ताक का फैसला लेना काफी मुश्किल था। हमें केवल अमृता को ही नहीं बल्कि उन दोनों बच्चों को भी खोने का डर था।' उस वक्त ऐसे हालात हो गए थे कि उन्हें संभालना काफी ज्यादा मुश्किल था। हालांकि हम सबने मिलकर कोशिश की और इससे बाहर आ पाए। उस वक्त इब्राहिम केवल 3 साल का था और ऐसे में अमृता और दोनों बच्चों से अलग होने से हमें काफी बुरा महसूस हो रहा था।'

  • Dec 28, 2023 9:44 AM

    कोविड-19 से हुई इस फेमस एक्टर की मौत, पति को अस्पताल में छोड़ एक्टर की पत्नी कर रही थी ये काम

    Vijayakanth Passes Away: देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (डीएमडीके) नेता और अभिनेता विजयकांत का गुरुवार को निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। अभिनेता से नेता बने विजयकांत कोविड-19 से पीड़ित थे। उनकी पार्टी ने 28 दिसंबर को सूचित किया था। पार्टी के मुताबिक, सांस लेने में दिक्कत के चलते विजयकांत को वेंटिलेटर पर रखा गया है।

    कोविड-19 से हुई इस फेमस एक्टर की मौत, पति को अस्पताल में छोड़ एक्टर की पत्नी कर रही थी ये काम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X