कल रात से ही इस डायरेक्टर के मरने की फैली खबर, लोग जब देने लगे श्रद्धांजलि तो...

Sajid Khan

Sajid Khan Video: एक्टर साजिद खान, जो महबूब खान की फिल्म मदर इंडिया में सुनील दत्त के बिरजू के यंग वर्जन की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते थे, का कुछ दिन पहले निधन हो गया। वह कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे और 22 दिसंबर को उनका निधन हो गया। जैसे ही अभिनेता के दुर्भाग्यपूर्ण निधन की खबर सामने आई, कुछ लोगों ने उन्हें हाउसफुल के निर्देशक साजिद खान समझ लिया।

फिल्म डायरेक्टर, टेलीविजन प्रेजेंटर और एक्टर साजिद खान ने गुरुवार सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि जिस अभिनेता साजिद खान का निधन हुआ, वह 70 वर्ष के थे। उन्होंने अपने इस वीडियो में कहा- "मदर इंडिया फिल्म जो 1957 में आई थी। उसमें जो छोटा बच्चा सुनील दत्त बना हुआ था, उसका नाम साजिद खान था। वो 1951 में पैदा हुए थे। मैं 20 साल बाद पैदा हुआ। उन बेचारे की मौत हो गई। और उनकी आत्मा को शांति मिले। लेकिन मेरे कुछ गैरजिम्मेदार मीडिया वालो ने मेरी फोटो डाल दी।"

उन्होंने आगे कहा कि कल रात से बहुत से लोग उन्हें फोन और मैसेज कर पूछ रहे हैं कि 'तू जिंदा है ना?' इसके बाद उन्होंने कहा कि वह जीवित हैं और ठीक हैं, और सभी का मनोरंजन करते रहेंगे। उन्होंने कहा, "तो मैं हाथ जोड़ कर रिक्वेस्ट करता हूं मीडिया वालों से और दोस्तों से, मैं जिंदा हूं और भगवान साजिद खान की आत्मा को सचमुच शांति दे।

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "RIP.साजिद खान(1951-2023)...मैं नहीं, जैसा कि कुछ मीडिया वालों ने मेरी तस्वीर के साथ रिपोर्ट किया है..."। फराह खान के भाई साजिद खान ने 'हे बेबी', 'हाउसफुल', 'हाउसफुल 2', 'हिम्मतवाला', 'हमशकल्स' आदि का निर्देशन किया है। उन्होंने 'झूठ बोले कौवा काटे', 'हैप्पी न्यू ईयर' और 'मुझसे शादी करोगी' जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया है।

इस बीच, मदर इंडिया एक्टर साजिद खान, जिनका हाल ही में निधन हो गया, उन्होंने महबूब खान की 'सन ऑफ इंडिया' में मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्होंने 'माया', 'द अनमेड फिल्म्स', 'द सिंगिंग फिलिपिना', 'माई फनी गर्ल', 'सवेरा', 'महात्मा एंड द मैड बॉय', 'दो नंबर के अमीर', 'जिंदगी और तूफान', 'मंदिर मस्जिद और दहशत' जैसी फिल्मों में भी काम किया था।

More from Filmibeat

Read more about: sajid khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X