..................... bollywood news in hindi live updates 27 November Filmfare OTT Awards 2023 best actor manoj bajpayee - Hindi Filmibeat

Bollywood Hindi News Live: फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड्स में मनोज वाजपेयी की धूम, एक्ट्रेस पर हुआ जानलेवा हमला

Bollywood News In Hindi

Bollywood News In Hindi Live Updates, 27 November: मनोरंजन की दुनिया एक ऐसा जगत हैं जहां हर कोई इसका हिस्सा बनना चाहता है। लोगों के पसंदीदा फैंस क्या करते हैं इसकी जानकारी रखना हर कोई चाहता है। अगर आप भी बॉलीवुड की हर छोटी-बड़ी खबर से खुद को रूबरू रखना चाहते हैं तो यह खास लाइव है सिर्फ आपके लिए।

फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स 2023 में वेब सीरीज का दबदबा रहा। बीती रात हुए इस समारोह में ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज को अलग- अलग कैटेगरी में अवॉर्ड दिए गए। इस अवॉर्ड समारोह में एक से बढ़कर एक सितारे पहुंचे थे लेकिन इन सबमें से मनोज बाजपेयी ने बाजी मार ली और बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स 2023 में मनोज बाजपेयी को उनकी फिल्म 'सिर्फ एक बंदा ही काफी है' के लिए बेस्ट एक्टर के रोल के लिए नवाजा गया है। उन्होंने इस फिल्म में एक वकील की भूमिका निभाई है जो एक ढोंगी बाबा के राज पर से पर्दा उठाता है और उसके कुकर्मों की सजा दिलवाता है। इस फिल्म में मनोज वाजपेयी ने बेहद दमदार रोल निभाया था और इस फिल्म के कई सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुए थे।

LIVE Feed
  • Nov 27, 2023 6:58 PM

    रानी मुखर्जी ने करण जौहर को याद दिलायी पुरानी बातें, कहा- मेरे हाथ से खाना छीना था

    स्ट्रीमिंग चैट शो 'कॉफी विद करण' के अपकमिंग एपिसोड में दो बॉलीवुड सितारे रानी मुखर्जी और काजोल नजर आएंगी। दोनों ने शो होस्ट करण जौहर के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में साथ काम किया है। एपिसोड के दौरान रानी ने खुलासा किया कि करण ने उनके हाथ से खाना छीना था। करण से बात करते हुए रानी मुखर्जी कहती हैं, '''कुछ कुछ होता है' की शूटिंग के दौरान तुम मेरे हाथ से फूड छीन लेते थे, तुमने मुझे मारा भी है।''

  • Nov 27, 2023 5:38 PM

    बिना कपड़ों के सोफिया अंसारी ने दिखाया सब कुछ

    सोशल मीडिया सेंसेशन सोफिया अंसारी जो कि अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज को लेकर छाई रहती हैं। उन्होंने मेहनत के दम पर मोटी कमाई की और अपना खुद का आलीशान घर खरीदा है। सोफिया अंसारी अपने बेडरूम से लेकर बाथरूम तक हर जगह एक से बढ़कर एक बोल्ड और सेक्सी तस्वीरें क्लिक करती हैं और नेटिजंस के साथ शेयर कर देती हैं।

  • Nov 27, 2023 4:19 PM

    Seema Haider को यूट्यूब ने भेजा पहला तोहफा

    आप इस वीडियो में देखेंगे तो सीमा हैदर अपने हाथ में सिल्वर बटन लिए हुए नजर आ रही हैं। पहली सीमा हैदर बटन लेकर खुश हैं और लोगों का शुक्रिया अदा कर रही हैं। इसके बाद सचिन मीणा भी इस बटन को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

    Seema Haider को यूट्यूब ने भेजा पहला तोहफा
  • Nov 27, 2023 3:55 PM

    सेकेंडों में ऐसा काम करने के ऑरी लेते हैं 20-30 लाख रुपये

    ओरहान अवात्रामणि की एक क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें वह रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में सलमान खान से बात करते नजर आ रहे हैं। क्लिप में ओरी को यह कहते हुए सुना गया कि उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए पैसे नहीं मिलते हैं, लेकिन इसके बदले उन्हें उनके साथ पार्टी की तस्वीरें पोस्ट करने के लिए लगभग 20-30 लाख रुपए मिलते हैं।

  • Nov 27, 2023 3:10 PM

    Shah Rukh Khan ने 26/11 के पीड़ित परिवारों की महिलाओं के साथ ऐसा किया काम

    ग्लोबल पीस ऑनर्स कार्यक्रम में शाहरुख खान, शुभमन गिल, एमसी स्टेन, रूपाली गांगुली और अन्य कई सेलेब्स ने इसमें भाग लिया। अब शाहरुख खान का पीड़ितों के परिवार वालों के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। शाहरुख खान अपने प्रशंसकों के बीच अपनी शालीनता और दयालुता के लिए जाने जाते हैं। 26/11 के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए ग्लोबल पीस ऑनर्स में शाहरुख खान एक सज्जन व्यक्ति थे और उन्होंने अपने साहसी रवैये और विनम्रता से दिल जीत लिया।

  • Nov 27, 2023 2:39 PM

    सुहाना खान का डांस देख इरिटेट हुए यूजर्स!

    आर्चीज की परफॉर्मेंस देते हुए उन्होने डांस किया था और लोगों को ये उतना अच्छा नहीं लगा था। द आर्चीज के इवेंट के दौरान सुहाना खान जहां रेट्रो लुक प्रिंटेड ड्रेस में काफी खूबसूरत लगीं, तो वहीं अगस्त्य भी कैजुअल लुक में दिखाई दिए।

  • Nov 27, 2023 2:02 PM

    राजकुमार कोहली की मय्यत पर हंसी मजाक करते दिखे सनी देओल

    इस वक्त एक तस्वीर सुपरस्टार सनी देओल की वायरल हो रही है। सनी देओल को इस तस्वीर में हंसते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही तस्वीर सामने आई गदर 2 अभिनेता को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल ये अरमान कोहली के पिता के अंतिम संस्कार की तस्वीरें हैं।

  • Nov 27, 2023 1:42 PM

    ओरलैंडो ब्लूम और क्रिस हेम्सवर्थ के साथ चिल करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा

    अबू धाबी के यास मरीना सर्किट में रविवार को आयोजित एफ1 ग्रांड प्रिक्स से प्रियंका चोपड़ा की कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर फैल रही हैं। फैन पेजों पर साझा की गई तस्वीरों में अभिनेता को अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम, क्रिस हेम्सवर्थ और अन्य सहित हॉलीवुड अभिनेताओं के साथ घूमते और घुलते-मिलते दिखाया गया है। इवेंट में प्रियंका ने ब्लैक और पिंक कलर की ड्रेस पहनी थी।

  • Nov 27, 2023 12:26 PM

    Shah Rukh Khan ने 26/11 के पीड़ित परिवारों की महिलाओं के साथ ऐसा किया काम, वायरल हुआ वीडियो

    Shah Rukh Khan 26/11 Video: मुंबई आतंकी हमले की भयावहता को कोई भी भारतीय कभी नहीं भूल पाएगा। कल शाम, शहीदों और पीड़ितों के परिवारों को श्रद्धांजलि के रूप में, गेटवे ऑफ इंडिया पर ग्लोबल पीस ऑनर्स नामक एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें बड़े-बड़े सितारे पहुंचे थे।

    Shah Rukh Khan ने 26/11 के पीड़ित परिवारों की महिलाओं के साथ ऐसा किया काम, वायरल हुआ वीडियो
  • Nov 27, 2023 11:43 AM

    Bigg Boss 17: अंकिता के बेहद करीब आकर नील भट्ट ने की ऐसी हरकत, एक्ट्रेस ने कहा- 'तेरे मुंह से बदबू आ रही है'

    Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' का नया प्रोमो सामने आ गया है और इसमें 'गुम है किसी के प्यार में' के एक्टर नील भट्ट की काफी आलोचना हो रही है। नए प्रोमो में दिखाया गया है कि नील अपनी लड़ाई में अंकिता लोखंडे के बेहद करीब जाते हैं और गुस्से में उन पर चिल्लाते हैं और अभिनेता का यह आक्रामक व्यवहार दर्शकों के लिए चौंकाने वाला है।

    Bigg Boss 17: अंकिता के बेहद करीब आकर नील भट्ट ने की ऐसी हरकत, एक्ट्रेस ने कहा- 'तेरे मुंह से बदबू आ रही है'
  • Nov 27, 2023 11:20 AM

    मंसूर अली खान त्रिशा और चिरंजीवी के खिलाफ करेंगे मानहानि केस

    त्रिशा के बारे में अपनी कथित विवादास्पद टिप्पणी को लेकर चल रहे विवाद के बीच, मंसूर अली खान ने अब लियो अभिनेत्री, खुशबू और चिरंजीवी के खिलाफ मानहानि और 10 दिनों के लिए सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप में मानहानि का मुकदमा दायर करने का फैसला किया है।

  • Nov 27, 2023 11:18 AM

    एमी अवॉर्ड लेकर लौटीं एकता कपूर

    51वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में इंटरनेशनल एमी डायरेक्टोरेट अवॉर्ड जीतने पर एकता कपूर खुशी से झूम उठी हैं। और जैसे ही वह शहर लौटीं तो उन्हें एयरपोर्ट पर एमी अवॉर्ड के साथ पोज देते देखा गया।

  • Nov 27, 2023 11:16 AM

    शाहरुख संग केमिस्ट्री को लेकर बोले सलमान खान

    सलमान खान, जिन्होंने हाल ही में शाहरुख खान के साथ 'पठान' और 'टाइगर 3' में काम किया है, उन्होंने किंग खान के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में खुलासा किया है। एएनआई के साथ अपने हालिया इंटरव्यू के दौरान सलमान ने कहा, "हमारी ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री हमारी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से बेहतर है। जब ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी अच्छी है, तो आप ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री को समझ सकते हैं।"

  • Nov 27, 2023 11:14 AM

    एनिमल को लेकर रणबीर कपूर ने कही ये बात

    हर कोई एनिमल की रिलीज का इंतजार कर रहा है, फिल्म की लंबी अवधि के बारे में चर्चा हो रही है। और अब, रणबीर कपूर ने एक प्रेस वार्ता के दौरान इस बारे में बात की और कहा, "हम इतनी लंबी फिल्म इसलिए रिलीज नहीं कर रहे हैं कि हमें इस फिल्म को लेकर प्राउड है बल्कि इसलिए कर रहे हैं क्योंकि इसकी कहानी के साथ हमें न्याय करना है। हम आशा करते हैं जनता इस फिल्म की लंबाई से ज्यादा परेशान नहीं होगी। बस आएं और सिनेमा का सर्वोत्तम अनुभव करें।"

  • Nov 27, 2023 9:37 AM

    Filmfare OTT Awards: सिर्फ एक ही वेब सीरीज ने दे दी सबको मात, नाम कर लिए एक या दो नहीं पूरे नौ अवॉर्ड्स

    Filmfare OTT Awards 2023: हाल ही में फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड्स हए और सितारों से जगमगाती रात में कई हस्तियों को अवॉर्ड्स दिया गया। इस बार मनोज वाजपेयी को उनकी फिल्म 'सिर्फ एक ही बंदा काफी है' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। लेकिन एक वेब सीरीज ने इस अवॉर्ड नाइट में तो धूम ही मचा कर रख दी।

    Filmfare OTT Awards: सिर्फ एक ही वेब सीरीज ने दे दी सबको मात, नाम कर लिए एक या दो नहीं पूरे नौ अवॉर्ड्स
  • Nov 27, 2023 9:36 AM

    देर रात ये एक्ट्रेस गई थी गाड़ी पार्क करने, तभी एक शख्स ने आकर किया ऐसा जोरदार हमला पहचान में नहीं आ रही शक्ल

    Attack On Actress: साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस और बिग बॉस तमिल 3 की पूर्व कंटेस्टेंट वनिता विजयकुमार पर कथित तौर पर एक व्यक्ति ने हमला किया है, जिसने दावा किया था कि वह मौजूदा बिग बॉस तमिल सीजन 7 के बेदखल कंटेस्टेंट एक्टर प्रदीप एंटनी का फैन है।

    देर रात ये एक्ट्रेस गई थी गाड़ी पार्क करने, तभी एक शख्स ने आकर किया ऐसा जोरदार हमला पहचान में नहीं आ रही शक्ल
  • Nov 27, 2023 8:56 AM

    ओरी को उनके ही दोस्त कर चुके हैं दो बार मारने की कोशिश, शो में खुलकर बताई कहानी तो सलमान भी रह गए शॉक्ड

    Attack On Orry: कुछ ना करके भी मशहूर हुए ओरी उस वक्त सुर्खियों में आ गए जब उन्होंने बिग बॉस में एंट्री ली। शनिवार को सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन में ओरी पहुंचे जहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की। शो के होस्ट से बात करते हुए ओरी ने दो घटनाओं का खुलासा किया जिसमें वह हत्या के प्रयास का शिकार बने।

    ओरी को उनके ही दोस्त कर चुके हैं दो बार मारने की कोशिश, शो में खुलकर बताई कहानी तो सलमान भी रह गए शॉक्ड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X