Filmfare OTT Awards: सिर्फ एक ही वेब सीरीज ने दे दी सबको मात, नाम कर लिए एक या दो नहीं पूरे नौ अवॉर्ड्स

Filmfare OTT Awards 2023: हाल ही में फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड्स हए और सितारों से जगमगाती रात में कई हस्तियों को अवॉर्ड्स दिया गया। इस बार मनोज वाजपेयी को उनकी फिल्म 'सिर्फ एक ही बंदा काफी है' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। लेकिन एक वेब सीरीज ने इस अवॉर्ड नाइट में तो धूम ही मचा कर रख दी।
बीती रात अलग कैटेगरी में अवॉर्ड दिए गए। सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स अमेजन प्राइम की वेब सीरीज को मिले। इस वेब सीरीज में अपारशक्ति खुराना, वामिका गाबी, अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिका में हैं। आजादी से पहले के भारत की कहानी दिखाने वाली इस वेब सीरीज का नाम 'जुबली' है। 'जुबली' ने एक या दो नहीं बल्कि पूरे नौ अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। यहां देखिए फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्डस जीतने वालों की पूरी लिस्ट-
ओटीटी वेब सीरीज अवॉर्ड
1. बेस्ट एक्टर मेल (कॉमेडी) - अभिषेक बनर्जी
2. बेस्ट एक्ट्रेस फीमेल (कॉमेडी) - मानवी गागरु
3. बेस्ट डायरेक्टर- जुबली (विक्रमादित्य मोटवानी)
4. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (फीमेल) - शरनाज पटेल (TVF ट्रिपलिंग सीजन 3 )
5. बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी- कोहरा (गुंजीत चोपड़ा और डिग्गी सिसोदिया)
6. बेस्ट ओरिजिनल डायलॉग- स्कूप (करण व्यास)
7. बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले - कोहरा (गुंजीत चोपड़ा और सुदीप शर्मा)
8. बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन - जुबली (अपर्णा सूद और मुकुंद गुप्ता)
9. बेस्ट एडिटिंग- जुबली (आरती बजाज)
10. बेस्ट सिनेमेटोग्राफर - जुबली ( प्रतीक शाह)
11. बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइन - जुबली (श्रुति कपूर )
12. बेस्ट VFX- जुबली (अर्पण गगलानी)
13. बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक - जुबली (अलोकनंदा दासगुप्ता)
14. बेस्ट ओरिजिनल साउंडट्रैक - जुबली (अमित त्रिवेदी और कौशर मुनीर )
15. बेस्ट साउड डिजाइन - जुबली (कुणाल शर्मा और ध्रुव पारेख )
16. बेस्ट नॉन फिक्शन ओरिजनल - TVF पिचर्स
ऑटीटी फिल्म अवॉर्ड्स
1. बेस्ट स्टोरी- सिर्फ एक बंदा ही काफी है (दीपक किंगरानी)
2. बेस्ट सिनेमेटोग्राफी - मोनिका ओ माय डार्लिंग (स्वपनिल सोनावना)
3. बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन - कला (मीनल अग्रवाल)
4. बेस्ट एडिटिंग- डार्लिंग्स (नितिन बैड)
5. बेस्ट साउंड डिजाइन - डार्लिंग्स (अनीरबन सेनगुप्ता)
6. बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक- मोनिका ओ माय डार्लिंग (अंचीत ठक्कर)
7. बेस्ट एक्टर (फीमेल), शॉर्ट फिल्म- जाहान (मृणाल ठाकुर)
8. बेस्ट एक्टर (मेल), शॉर्ट फिल्म - फिर कभी (मानव कौल)
9. बेस्ट एक्टर (मेल) वेब ओरिजिनल (क्रिटिक्स) - मोनिका ओ माय डार्लिंग (राजकुमार राव )
10. बेस्ट एक्टर (फीमेल) वेब ओरिजिनल (क्रिटिक्स)- कटहल ( सान्या मल्होत्रा)
11. बेस्ट एक्टर (फीमेल) वेब ओरिजिनल (क्रिटिक्स)- गुलमोहर (शर्मिला टैगोर)


Click it and Unblock the Notifications











