..................... bollywood news in hindi live updates 26 March shradha kapoor new boyfriend virat kohli video viral - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: श्रद्धा कपूर ने नए बॉयफ्रेंड की दिखाई झलक, जीत के बाद विराट कोहली का वीडियो वायरल

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 26 March: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

श्रद्धा कपूर की लवलाइफ इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। श्रद्धा कपूर को लेकर कहा जा रहा है कि वह राहुल मोदी को डेट कर रही हैं अब श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके गले में एक लॉकेट नजर आ रहा है जिस पर R लिखा है। इसके बाद लोग कयासबाजी कर रहे हैं कि श्रद्धा कपूर ने राहुल मोदी के नाम का लॉकेट पहना है।

विराट कोहली ने कल रात अपने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के साथियों को प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दिलाई। RCB को 20 ओवर में 177 रनों का पीछा करना था और विराट ने शानदार परफॉर्मेंस के बूते पर इस टार्गेट को हासिल करना आसान हो गया।

विराट कोहली अपनी टीम की जीत के बाद कुछ पर्सनलम मोमेंट सेलिब्रेट करते नजर आए। उन्होंने मैच खत्म होने के तुरंत बाद क्रिकेट के मैदान से अनुष्का शर्मा को कॉल किया और उनके चेहरे के हाव-भाव देखकर लग रहा है कि वो अपने बच्चों से भी बात कर रहे हैं। अब विराट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

LIVE Feed
  • Mar 26, 2024 7:03 PM

    उर्वशी रौतेला ने शेयर कीं होली की तस्वीरें, बोलीं- गोली से डर नहीं लगता...

    उर्वशी रौतेला आए दिनों अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। बता दें कि हाल ही में होली के खास मौके पर उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी होली की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उर्वशी रौतेला शिमरी टॉप में रंगीन बाल और रंगीन हाथ किए नजर आ रही हैं। इन होली की तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही वे लिखती हैं- गोली से डर नहीं लगता, पिचकारी से लगता है।

  • Mar 26, 2024 6:47 PM

    निक जोनस ने शेयर की पत्नी प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती के साथ होली फोटोज़

    Holi 2024: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस ने शादी के बाद पहली बार होली भारत में मनाई है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा व्हाइट कलर के सूट में नजर आ रही हैं वहीं निक सफेद कर्ता पायजामा और बेटी मालती व्हाइट फ्रांक में नजर आ रही हैं। बता दें कि इस होली पर पूरा चोपड़ा परिवार शामिल हुआ था।

    निक जोनस ने शेयर की पत्नी प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती के साथ होली फोटोज़
  • Mar 26, 2024 4:24 PM

    विराट कोहली परिवार को कर रहे हैं मिस, बोले- जब हम देश में नहीं थे...

    बता दें कि बीता मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और पंजाब किंग्स की बीच मुकाबला था। इस मैच को विराट की टीम ने जीत लिया था। इस मैच की जीत की खुशी जाहिर करने के लिए विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा और अपने बच्चों से इस खुशी को साझा किया। विराट ने अनुष्का के साथ ही घर के नन्हें सदस्य अकाय से भी बात की। इस दौरान बात करते हुए कभी वे मुस्कुराते नजर आए तो कभी वे इमोशनल होते दिखे। विराट के एक्सप्रेशन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे अपने परिवार को कितना मिस कर रहे हैं।

  • Mar 26, 2024 3:54 PM

    First Holi पर टीवी की पार्वती ने छुए पति के पैर

    Sonarika Bhadoria Holi Pics: टीवी की पार्वती यानि एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया शादी के बाद इस साल अपने पति के साथ पहली होली सेलिब्रेट कर रही हैं। इस सेलिब्रेशन की झलक अब उन्होंने फैंस को भी दिखाई है। सोनारिका भदौरिया ने अपने होली सेलिब्रेशन की शुरुआत बहुत ही ट्रेडिशनल अंदाज में की। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

  • Mar 26, 2024 3:00 PM

    मडगांव एक्सप्रेस पर मिल रहा है IPL डिस्काउंट, सिर्फ इतने रुपए में मिल जाएगी फिल्म की टिकट?

    "मडगांव एक्सप्रेस" सच में एक मस्ट वॉच फिल्म है, ऐसे में अगर आपको कॉमेडी फिल्म पसंद है और अगर आप एक मजेदार सफर पर निकलने के लिए तैयार हैं! तो ये फिल्म आपके लिए ही बनी है। एक्साइटमेंट में इज़ाफा करते हुए, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अब एक स्पेशल IPL offer 'लेस' की घोषणा की है, जिनमें दर्शक अब सिर्फ ₹150/- में "मडगांव एक्सप्रेस" का मजा ले सकते हैं, वह भी चुनिंदा सिनेमाघरों में।

  • Mar 26, 2024 2:38 PM

    होली के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने किया मनारा चोपड़ा के साथ धमाकेदार डांस

    वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा व्हाइट कलर के सूट में नजर आ रही हैं उनके साथ पूरा परिवार दिखाई दे रहा है। सभी जमकर ढोल पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं इस वीडियो में प्रिंयका पति निक जोनस के साथ ही कजिन (बिग बॉस 17 फेम मनारा चोपड़ा) के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैन्स और सितारे इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं

  • Mar 26, 2024 2:11 PM

    शादी के बाद Taapsee Pannu का वीडियो हुआ वायरल

    मैशेबल के साथ एक इंटरव्यू में, तापसी ने खुलासा किया कि कैसे किसी को भी उनके बॉयफ्रेंड मैथियास में दिलचस्पी नहीं है क्योंकि वह एक क्रिकेटर या फिर एक्टर नहीं है। तापसी ने मैथियास को 9 साल तक डेट करने और उनके पेशे के बारे में बात करते हुए कहा, "वह इस वक्त भारतीय बैडमिंटन में डबल्स के कोच है और वह पूर्व डेनिश खिलाड़ी भी हैं।" तापसी ने कहा कि उनकी मुलाकात मैथियास से एक मैच के दौरान हुई थी क्योंकि उन्हें भी खेलना पसंद है और वे वेन्यू से कई लाइव मैच देखती थीं।

  • Mar 26, 2024 12:54 PM

    बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर रिलीज

    इस साल ईद के मौके पर रिलीज हो रही अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के ट्रेलर का दर्शक एक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब फैंस की बेसब्री और भी बढ़ने वाली है, क्योंकि अक्षय-टाइगर का धमाकेदार ट्रेलर ऑडियंस के सामने आ चुका है।

  • Mar 26, 2024 12:50 PM

    मीका की एक्स मंगेतर Akanksha Puri ने होली पर उतार डाले कपड़े

    आकांक्षा पुरी छोटे पर्दे पर पार्वती के नाम से मशहूर हैं। उन्होंने सीरियल 'विघ्नहर्ता गणेश' में उनकी मां पार्वती का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह 'बिग बॉस ओटीटी हिंदी-सीजन 2' में नजर आई थीं। आकांक्षा पुरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ टॉपलेस फोटोज शेयर की हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने अपने फैंस से पूछा, गुलाल हो...तो लाल हो...आपका पसंदीदा रंग कौन सा है?

    मीका की एक्स मंगेतर Akanksha Puri ने होली पर उतार डाले कपड़े
  • Mar 26, 2024 11:59 AM

    सोमवार को मडगांव एक्सप्रेस ने कर ली इतनी कमाई

    प्रतीक गांधी-दिव्येंदु शर्मा स्टारर कॉमेडी फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' को तारीफों के साथ-साथ सोमवार को होली के बावजूद ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर एक अच्छा अमाउंट कलेक्ट करने में कामयाब रही। रविवार को मडगांव एक्स्प्रेस ने लगभग 2.8 करोड़ का बिजनेस किया था, जिसमें सोमवार को उछाल देखने को मिला। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रविवार को लगभग 2.62 करोड़ का बिजनेस किया।

  • Mar 26, 2024 11:58 AM

    सैम मर्चेंट के साथ तृप्ति की खोली

    तृप्ति डिमरी एनिमल के बाद से लोगों के बीच छाई हुई है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ एक्ट्रेस पर्सनल लाइफ की भी चर्चा में है। रिपोर्ट्स की माने तो एक्ट्रेस काफी समय से सैम मर्चेंट को डेट कर रही हैं। अब दोनों ने मिलकर साथ होली भी खेली। तृप्ति ने इंस्टा स्टोरी पर फोटो साझा की हैं।

    सैम मर्चेंट के साथ तृप्ति की खोली
  • Mar 26, 2024 11:56 AM

    ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द होगी अबीर की एंट्री

    ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के फैंस अबीर का इंतजार कर रहे हैं। पहले दावा किया जा रहा था कि शो में राज अनादकट अबीर बनकर एंट्री ले सकते हैं। इससे जुड़ी कई तरह की रिपोर्ट्स तक भी सामने आई थीं। हालांकि, बाद में कहा गया कि मेकर्स राज अनादकट को शो में नहीं लेकर आएंगे। शो में अभिरा के बॉस देव दीक्षित ही असली अबीर निकलने वाले हैं। शो में देव का किरदार विनीत रैना निभा रहे हैं और अब इससे जुड़ी एक और रिपोर्ट सामने आ गई है। दावा किया जा रहा है कि शो में अबीर के रूप में नए एक्टर की एंट्री होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृणाल जैन की एंट्री होने वाली है। मृणाल शो में अभिमन्यु और अक्षरा के बेटे अबीर का रोल निभा सकते हैं। बता दें कि मृणाल जैन ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा और अभिमन्यु के ट्रैक में आ चुके हैं।

  • Mar 26, 2024 11:52 AM

    प्रियंका चोपड़ा ने होली पर दोस्तों संग जमकर किया डांस

    हॉलीवुड और बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने होली सेलिब्रेशन के फोटोज और वीडियो को लेकर चर्चा में है। इसी बीच होली पार्टी से प्रियंका चोपड़ा का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा देसी अंदाज में ढोल पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा के साथ इस वीडियो में उनकी दोस्त भी डांस करती दिखाई दीं। प्रियंका चोपड़ा के इस देसी अंदाज को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

  • Mar 26, 2024 10:46 AM

    छह महीने में शुरू होगा लॉकअप 2

    एकता कपूर हाल ही में एक इवेंट में नजर आईं। इस दौरान पैपराजी ने एकता कपूर के देखते ही लॉकअप 2 (Lock Upp 2) पर सवाल शुरू कर दिए। एक पैपराजी ने एकता कपूर से पूछा कि लॉकअप के अगले सीजन के लिए कितना इंतजार करना होगा? इस पर एकता कपूर ने कहा, 'छह महीने... मैं वादा करती हूं कि छह महीने में मैं वापिस आऊंगी।' इसके आगे एकता कपूर ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि कंगना रनौत को अगला सीजन करने का भी मौका मिलेगा।'

  • Mar 26, 2024 10:45 AM

    इस साल रिलीज होगी वेब सीरीज 'आश्रम 4'

    बॉबी देओल की लीड रोल वाली वेब सीरीज 'आश्रम' एक बार फिर चर्चा में आ गई है। सीरीज के चौथे सीजन को लेकर बात शुरू हो गई है। अभी हाल ही में वेब सीरीज 'आश्रम' के चौथे सीजन को लेकर बड़ा अपेडट सामने आया है। बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए भोपा स्वामी का किरदार में नजर आने वाले चंदन रॉय सान्याल ने वेब सीरीज 'आश्रम 4' की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। चंदन रॉय सान्याल ने बताया कि सीरीज को लेकर सारी तैयारियां हो चुकी हैं। हर कोई इसकी रिलीज को लेकर सवाल करता हुआ नजर आता है। सीरीज के कुछ सीन्स को शूट होना बाकी है। मेकर्स वेब सीरीज 'आश्रम 4' को साल 2024 के दिसंबर में रिलीज कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X