मीका की एक्स मंगेतर Akanksha Puri ने होली पर उतार डाले कपड़े, टॉपलेस फोटो शेयर करके लोगों से पूछी ये चीज

Akanksha Puri Bold Photos: बीते दिन पूरे देश में धूमधाम तरीके से होली का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर हर सेलेब अलग-अलग सेलेब रंगों में रंगा हुआ नजर आया। लेकिन इन सबके बीच एक हसीना ऐसी भी थी, जिन्होंने रंग लगाने के लिए अपने कपड़ों से तौबा कर ली।
बीते दिन ऑर्गनाइज हुईं होली पार्टी में कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। तो कुछ ने अपने दोस्तों और परिवार के साथ होली मनाई। कई लोगों ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। फैंस इन फोटो को पसंद भी कर रहे हैं लेकिन छोटे पर्दे पर पार्वती का किरदार निभाने वाली आकांक्षा पुरी की फोटोज को देखकर नेटिजन्स ने नाराजगी जाहिर की है।
टॉपलेस फोटो शेयर की
आकांक्षा पुरी छोटे पर्दे पर पार्वती के नाम से मशहूर हैं। उन्होंने सीरियल 'विघ्नहर्ता गणेश' में उनकी मां पार्वती का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह 'बिग बॉस ओटीटी हिंदी-सीजन 2' में नजर आई थीं। आकांक्षा पुरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ टॉपलेस फोटोज शेयर की हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने अपने फैंस से पूछा, गुलाल हो...तो लाल हो...आपका पसंदीदा रंग कौन सा है?
आकांक्षा की इस फोटो पर फैन्स ने अपना पसंदीदा रंग बताने के बजाय नाराजगी जाहिर की। एक यूजर ने कहा कि कम से कम आज तो इस फोटो से बचा जा सकता था। एक यूजर ने कहा कि 'क्या हुआ, आप तो मां पार्वती हैं।' एक यूजर ने कहा कि अब तो आप संतुष्ट हो गए होंगे, आपकी फोटो को लाइक तो मिल गए होंगे, यह आपका शरीर है, आप इसके मालिक हैं। लेकिन, इस यूजर ने ये भी कहा कि कम से कम आज जश्न के दिन तो नहीं करना चाहिए था ऐसा। तो वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि इस फोटोशूट की वजह से हम आपको अनफॉलो कर रहे हैं।
आकांक्षा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक तमिल फिल्म से की थी। इसके अलावा उन्होंने मलयालम, कन्नड़, हिंदी फिल्मों में भी काम किया। वह कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं। आकांक्षा ने 'बिग बॉस ओटीटी' में हिस्सा लिया था। उन्होंने मीका सिंह के स्वयंवर में भी हिस्सा लिया था। स्वयंवर में मीका ने उन्हें अपनी होने वाली पत्नी के रूप में चुना। लेकिन, इनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका।


Click it and Unblock the Notifications