..................... bollywood news in hindi live updates 23 November tiger 3 box office collection koffee with karan - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: सुस्त हो रही टाइगर 3 की चाल, तेज बुखार में भी सिद्धार्थ पर चढ़ी आशिकी

Bollywood Hindi News Live

Bollywood News In Hindi Live Updates, 23 November: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ दिलचस्प जरूर होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में जानने को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं। अगर आप भी एंटरटेनमेंट जगत के हर छोटे-बड़े मसले पर नजर रखना चाहते हैं तो ये खास लाइव है आपके लिए।

'टाइगर 3' ने रिलीज के वक्त काफी रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया था लेकिन वक्त के साथ इस फिल्म की रफ्तार कम होती जा रही है। सैकनिल्क के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, टाइगर 3 ने 10वें दिन यानी मंगलवार को 6.35 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद भारत में कुल कलेक्शन 243.60 करोड़ हो गया है।

जबकि दुनियाभर में यह कलेक्शन 384.45 पार कर चुका है। वहीं 400 करोड़ पार करने से कुछ ही दूर है। इंडिया ग्रॉस की बात करें तो 284.45 कलेक्शन हो गया है। हालांकि 1 दिसंबर को रिलीज होने जा रही सैम बहादुर और एनिमल का असर फिल्म पर पड़ सकता है। टाइगर 3 का बजट लगभग 300 करोड़ रुपये बताया गया है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर हाल ही में कॉफी विद करण में खुलासा हुआ है। करण जौहर ने बताया कि सिद्धार्थ के आने की खबर सुनकर कियारा खुश हो जाया करती थीं। सिद्धार्थ मल्होत्रा को बुखार होने के बावजदू वो कियारा से मिलने के लिए पार्टी में आए थे। करण ने आगे कहा कि जो आदमी बुखार में भी किसी से मिलने आ रहा है तो उसका मतलब है कि इनका रिश्ता काफी आगे जाएग और दोनों शादी करेंगे।

LIVE Feed
  • Nov 23, 2023 8:04 PM

    Bigg Boss 17: सलमान खान के घर में जाने से पहले ही सकपकाए ओरी..सताने लगा इस बार का डर

    सलमान खान (Salman Khan) का विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो में आए दिन नए- नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। टीआरपी बढ़ाने के लिए मेकर्स शो में कई सारे बदलाव भी कर रहे हैं। अब बिग बॉस 17 के घर में ओरी उर्फ​​ओरहान अवात्रामणी (Orry)ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री ले ली है।

  • Nov 23, 2023 5:48 PM

    शूटिंग के दौरान साउथ स्टार सूर्या के कंधे पर गिरा कैमरा, ले जाया गया अस्पताल

    अपनी आगामी फिल्म 'कांगुवा' की शूटिंग में व्यस्त अभिनेता सूर्या ने सिरुथाई शिवा के निर्देशन में पिछले साल इस फिल्म की शुरुआत की थी। फिल्म का फाइनल शूटिंग शेड्यूल चेन्नई की ईवीपी फिल्म सिटी में चल रहा है। फाइनल शूट सूर्या और बॉली देओल के बीच फिल्माया जा रहा है। इस बीच खबर आ रही है कि सूर्या शूटिंग के दौरान एक एक्सीडेंट का शिकार हो गए हैं। इस घटना के बाद शूटिंग को रोक दिया गया और सूर्या को अस्पताल ले जाया गया।

    शूटिंग के दौरान साउथ स्टार सूर्या के कंधे पर गिरा कैमरा, ले जाया गया अस्पताल
  • Nov 23, 2023 5:30 PM

    संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म 'वध' का बनेगा सीक्वल, आईएफएफआई गोवा में निर्माताओं का बड़ा एलान

    संजय मिश्रा और नीना गुप्ता अभिनीत 'वध' ने अपनी बेहद आकर्षक कहानी के साथ एक अमिट छाप छोड़ी है। फिल्म को न केवल दर्शकों से सराहना मिली, बल्कि आलोचकों, फिल्म बिरादरी से भी सराहना मिली। फिल्म ने अपनी कहानी, निर्देशन, अभिनय और संगीत के लिए प्रमुख पुरस्कार भी हासिल किए। कई प्रशंसाएं बटोरने के बाद, फिल्म को गोवा में 54वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारतीय पैनोरमा अनुभाग में प्रदर्शित किया गया। स्क्रीनिंग के बाद मीडिया और दर्शकों के साथ बातचीत के दौरान, लव फिल्म्स के निर्माताओं ने पुष्टि की कि 'वध 2' पर काम चल रहा है, और इसकी शूटिंग अगले वर्ष शुरू होगी।

    संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म 'वध' का बनेगा सीक्वल, आईएफएफआई गोवा में निर्माताओं का बड़ा एलान
  • Nov 23, 2023 5:18 PM

    Sara Ali khan: सैफ अली खान की लाड़ली बेटी ने साड़ी में दिखाया अपना मनमोहक अंदाज, दिल हार बैठे फैंस!

    सैफ अली खान की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर सारा कुछ ना कुछ फिल्म और खुद से जुड़े अपडेट भी शेयर कर रही हैं। हाल ही में सारा ने साड़ी में अपनी कुछ मनमोहक फोटोज शेयर करके फिल्म को लेकर जानकारी दी है।

  • Nov 23, 2023 4:25 PM

    नागा चैतन्य के जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'धूथा' का दमदार ट्रेलर, रहस्यमयी घटनाओं के जाल में घिरे अभिनेता

    साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य इन दिनों अपनी सस्पेंस थ्रिलर ड्रामा सीरीज 'धूथा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस सीरीज के जरिए नागा चैतन्य अपना ओटीटी डेब्यू भी करने जा रहे हैं। हाल ही में सीरीज के निर्माताओं ने नया पोस्टर जारी करते हुए रिलीज की तारीख की घोषणा की थी। वहीं, अब फैंस के उत्साह को बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने सीरीज का दमदार ट्रेलर भी जारी कर दिया है।

  • Nov 23, 2023 4:07 PM

    रिवीलिंग ड्रेस पहनकर संजीदा शेख ने फ्लॉन्ट किया फिगर, फोटोज देख कंट्रोल से बाहर हुए फैंस

    Sanjeeda Sheikh: टेलीविजन की जानी मानी एक्ट्रेस संजीदा शेख हमेशा ही अपने बोल्ड अवतार, स्टाइलिश अंदाज और फिटनेस के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब एक बार फिर से संजीदा शेख ने इंटरनेट पर अपनी सेक्सी फोटोज शेयर करके तहलका मचा दिया है।

  • Nov 23, 2023 3:54 PM

    सचिन मीणा को गोली मारने वाले वीडियो पर भड़के सीमा हैदर के भाई एपी सिंह

    सीमा हैदर के भाई वकील एपी सिंह सामने आ गए हैं और उन्होने धमकी दी है कि वो आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाकर रहेंगे। इस वक्त उनका वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एपी सिंह का कहना है कि, ''मैं आपको जानकारी दे रहा हूं कि सचिन मीणा पूरी तरह से सुरक्षित है, अपने घर रबूपुरा में है, अपनी पत्नी सीमा के साथ है।

  • Nov 23, 2023 3:00 PM

    साहिबा की हुई सनी सूद से मुलाकात

    आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि साहिबा मन्नत से मिलने के लिए यश के पास जाती है और उससे मिलने की रिक्वेस्ट करती है। लेकिन मन्नत साहिबा को देखते ही अपना आपा खोने लग जाती है और कहती है कि उसका सनी उसके पास नहीं है और उसकी वजह साहिबा ही है। लेकिन साहिबा कहती है कि वो सनी सूद के बारे में कुछ बताए ताकि वो उसे ढूंढ सके। साहिबा मन्नत को वो आर्टिकल दिखाती है, जिसमें अंगद का नाम होता है। लेकिन फिर भी मन्नत नहीं मानती कि वो अंगद है और उसका सनी नहीं।

  • Nov 23, 2023 2:38 PM

    शाहरुख की लाडली सुहाना खान का प्राइवेट वीडियो लीक

    अगस्त्य नंदा के साथ डेटिंग फवाहों के बीच सुहाना और अगस्त्य का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अगस्त्य नंदा की बर्थडे पार्टी में सुहाना खान भी पहुंची हैं।

  • Nov 23, 2023 2:24 PM

    रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का ट्रेलर रिलीज

    रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म में रणबीर कपूर बवाल मचाते नजर आ रहे हैं और जिस तरह का धमाका उन्होने किया है वो काफी अलग है।

  • Nov 23, 2023 1:39 PM

    शुभमन गिल के साथ डीपफेक तस्वीर पर भड़कीं सारा तेंदुलकर

    सारा तेंदुलकर ने लिखा, "सोशल मीडिया हम सभी के लिए अपनी खुशियाँ, दुख और रोज की गतिविधियाँ साझा करने का एक बेहतरीन स्थान है। हालाँकि, प्रौद्योगिकी का दुरुपयोग देखना चिंताजनक है क्योंकि यह इंटरनेट की सच्चाई और प्रामाणिकता को दूर ले जाता है। मेरी डीपफेक तस्वीरें जो हकीकत से कोसों दूर हैं।'' सारा ने इसके अलावा लिखा, "एक्स पर कुछ खाते स्पष्ट रूप से मेरा प्रतिरूपण करने और लोगों को गुमराह करने के इरादे से बनाए गए हैं। मेरा एक्स पर कोई खाता नहीं है, और मुझे उम्मीद है कि एक्स ऐसे खातों को देखेगा और उन्हें निलंबित कर देगा।"

  • Nov 23, 2023 1:09 PM

    खान परिवार के करीब आए ऑरी

    फिल्म स्टार सलमान खान की भांजी अलिजै अग्निहोत्री की मूवी फर्रे की स्क्रीनिंग में पहुंचे ऑरी ने उनके साथ कई तस्वीरें क्लिक करवा लीं। जिसमें दोनों काफी क्लोज दिखे। तस्वीरें देख हर कोई यही सोच रहा है कि क्या ऑरी और अलिजै अग्निहोत्री के बीच भी गहरी बॉन्डिंग हो गई।

    खान परिवार के करीब आए ऑरी
  • Nov 23, 2023 12:00 PM

    कार्तिक आर्यन के साथ तारा ने शेयर की रोमांटिक फोटो

    कार्तिक आर्यन के जन्मदिन पर तारा सुतारिया ने उनके लिए एक प्यारा सा नोट लिखा, क्योंकि उन्होंने उनके एक फोटोशूट से एक तस्वीर साझा की थी। तारा ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो, पोपट!!! हमारी स्कॉर्पियो ऊर्जा हमेशा ब्रांड शूट को ऐसी ही बनाए रखे!!!"

    कार्तिक आर्यन के साथ तारा ने शेयर की रोमांटिक फोटो
  • Nov 23, 2023 11:55 AM

    अभिषेक बच्चन ने भतीजे अगस्त्य नंदा को उनके जन्मदिन पर एक शानदार थ्रोबैक तस्वीर के साथ शुभकामनाएं दीं

    अगस्त्य नंदा का आज जन्मदिन है, अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर जन्मदिन के लड़के की एक पुरानी तस्वीर साझा की। उन्होंने तस्वीर को कैप्शन दिया, "जन्मदिन मुबारक हो आर्ची एंड्रयूज! मस्त रहो।"

  • Nov 23, 2023 11:01 AM

    Bigg Boss 17: जिग्ना वोहरा ने अरुण माशेट्टी को लेकर किया खुलासा, 'मैंने उसकी चड्ढी तक धोई है'

    Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्स को आज खुद बिग बॉस से एक अल्टीमेटम मिला, क्योंकि भव्य बिग बॉस का घर किसी कूड़ेदान से कम नहीं लग रहा था क्योंकि वहां के सदस्यों ने गंदगी मचा दी थी। इसी अफरा-तफरी के बीच अरुण मैशेट्टी और जिग्ना वोरा नॉमिनेशन पर चर्चा करते दिखे और 'अंडरगारमेंट्स' के मुद्दे पर भी पहुंच गए।

    Bigg Boss 17: जिग्ना वोहरा ने अरुण माशेट्टी को लेकर किया खुलासा, 'मैंने उसकी चड्ढी तक धोई है'
  • Nov 23, 2023 10:39 AM

    आलिया को आलू कहकर पुकारा तो चिढ़ीं एक्ट्रेस

    जीक्यू के मेन ऑफ द ईयर इवेंट में आलिया काफी ग्लैमरस अवतार में पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने मैचिंग हील्स और स्ट्रेट बालों के साथ ब्रिक-रेड प्लेसूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आलिया इवेंट में कैमरे के लिए पोज़ दे रही थी, तो पैपराजी ने उन्हें उनके निक नेक "आलू जी" से बुलाया। ये सुनकर आलिया पहले तो कंफ्यूज नजर आईं और फिर उन्होंने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा कि "ये क्या नया शुरू हो गया है आलू जी?" इसके बाद वह हंस पड़ीं जब लोगों ने उनके लुक की तारीफ की।

  • Nov 23, 2023 10:36 AM

    सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शादी के वीडियो पर किया खुलासा

    सिद्धार्थ मल्होत्रा, जो हाल ही में कॉफी विद करण 8 विद वरुण धवन में शामिल हुए थे, ने अपने वायरल शादी के वीडियो के बारे में खुलासा किया और खुलासा किया कि वह इसे पहले कभी भी साझा नहीं करना चाहते थे। उन्होंने कहा, "यह योजनाबद्ध नहीं था। मैं वीडियो को बाहर डालने के बिल्कुल खिलाफ था। लेकिन मनीष और कियारा को यह कहने का श्रेय जाता है कि 'चलो इसे बाहर डालते हैं।' क्योंकि मैं ऐसा था 'यह जबरदस्ती लग सकता है और हम इसे दे रहे थे।"

  • Nov 23, 2023 9:21 AM

    Anupamaa Updates: किंजल ने नहीं छोड़ा शो, गिरती TRP के कारण मेकर्स ने ही एक्ट्रेस को दिखा दिया बाहर का रास्ता

    Anupamaa Latest Updates: पिछले काफी समय से खबर आ रही थी कि अनुपमा से किंजल ने विदाई ले ली है और अब वो शो में नजर नहीं आने वाली है। इस खबर से हसीना के फैंस काफी निराश हो गए थे क्योंकि किंजल उर्फ निधि शाह अनुपमा शो का अहम हिस्सा हैं। लेकिन अब उन्होंने अपने फैंस को राहत की सांस दी है।

    Anupamaa Updates: किंजल ने नहीं छोड़ा शो, गिरती TRP के कारण मेकर्स ने ही एक्ट्रेस को दिखा दिया बाहर का रास्ता
  • Nov 23, 2023 9:20 AM

    वरुण-सिद्धार्थ को आलिया नहीं थी पसंद, एक्ट्रेस की हाइट देखकर उनके खिलाफ चली थी ये साजिश लेकिन...

    वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कॉफी काउच पर बैठकर कई खुलासे किए और सबसे बड़ा खुलासा तो उन्होंने आलिया भट्ट को लेकर किया और बताया कि कैसे उन्हें आलिया पसंद नहीं थी और वो किसी भी हाल में आलिया के साथ अपनी पहली फिल्म में काम नहीं करना चाहते थे।

    वरुण-सिद्धार्थ को आलिया नहीं थी पसंद, एक्ट्रेस की हाइट देखकर उनके खिलाफ चली थी ये साजिश लेकिन...

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X