Varun Dhawan Siddharth Malhotra को आलिया नहीं थी पसंद, एक्ट्रेस की हाइट देखकर उनके खिलाफ चली थी ये साजिश लेकिन

Varun Dhawan Siddharth Malhotra On Alia Bhatt: मशहूर इंटरव्यू बेस्ड रिएलिटी शो 'कॉफी विद करण' एक बार फिर से हाजिर है अपने नए सीजन के साथ। इस शो के अब तक चार एपिसोड आए हैं और पांचवा एपिसोड आज आया है, जिसमें वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आए।
वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कॉफी काउच पर बैठकर कई खुलासे किए और सबसे बड़ा खुलासा तो उन्होंने आलिया भट्ट को लेकर किया और बताया कि कैसे उन्हें आलिया पसंद नहीं थी और वो किसी भी हाल में आलिया के साथ अपनी पहली फिल्म में काम नहीं करना चाहते थे।
आलिया के साथ काम नहीं करना चाहते थे वरुण सिद्धार्थ
वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस बात का खुलासा किया था कि वो नहीं चाहते थे कि आलिया भट्ट 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का हिस्सा बनें। करण ने इस पर खुलासा करते हुए कहा- "मुझे अभी भी याद है, जब आलिया पहली बार अंदर आई थीं, तो कैसे आप दोनों ने मुझे मैसेज भेजा था कि आप आलिया को कास्ट नहीं कर सकते। आप में से एक ने कहा कि वह बहुत छोटी है।"
घबराई हुई थीं आलिया
करण ने आगे कहा- "जब हमने आलिया के साथ फोटो शूट किया, उसके तीन महीने बाद एक फोटो शूट के लिए, मुझे याद है कि वह चुपचाप खड़ी रही और आप दोनों में से किसी की भी तरफ नहीं देखा। या तो वह घबराई हुई थी या शर्मीली थी क्योंकि आप सभी मुझे पहले से ही जानते थे। वह मुझे बिल्कुल नहीं जानती थी।"
वरुण धवन दिखाते थे दूसरी एक्ट्रेस की फोटोज
करण ने यह भी बताया कि वरुण उन्हें दूसरी एक्ट्रेस की तस्वीरें दिखाते थे, जिन्हें वह आलिया की जगह कास्ट कर सकते हैं। शुक्र है कि उन्होंने वरुण की बात नहीं मानी और अपने फैसले पर कायम रहे। जबकि SOTY को अधिक तारीफें नहीं मिली लेकिन आलिया, वरुण और सिद्धार्थ को स्टारडम मिल गया। आलिया और वरुण ने बद्रीनाथ की दुल्हनिया और कलंक जैसी फिल्मों में साथ काम किया। सिद्धार्थ और आलिया ने असल जिंदगी में भी कुछ समय तक डेट किया। अब आलिया ने रणबीर कपूर से शादी कर ली है और सिद्धार्थ ने कियारा को हमसफर बना लिया है।


Click it and Unblock the Notifications