Bollywood Highlights: ऋतिक दीपिका के इंटीमेट सीन पर चली कैंची, अयोध्या में धनुष का हुआ बुरा हाल

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 23 January: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की फिल्म 'द फाइटर' रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म के जानदार ट्रेलर ने पहले ही लोगों के दिलों को जीत लिया है। अब, रिलीज से पहले फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी सीबीएफसी से भी इस फिल्म को यू ए सर्टिफिकेट भी मिल गया है।

लेकिन इस सर्टिफिकेट के बदले बोर्ड ने कुछ मॉडिफिकेशन के लिए बोला है और साथ ही जो ज्यादा सेक्सुअल सजेस्टेड विजुअल्स है उसे हटाने को कहा है। जी हां, जिसका मतलब है ऋतिर रोशन और दीपिका पादुकोण के इंटीमेट सीन पर कैंची चल सकती है।

तमिल इंडस्ट्री के सुपरस्टार धनुष बीते दिन अयोध्या पहुंचे थे, इस दौरान उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए इस वीडियो में तमिल सुपरस्टार धनुष को यहां भारी सिक्योरिटी के बीच बाहर निकाला जा रहा था। जहां वो भीड़ का शिकार हो गए। इस दौरान धनुष काफी धक्का-मुक्की के बीच से गुजरते हुए सिक्योरिटी के बीच अपनी कार तक पहुंचे।

इस इवेंट में सुपरस्टार धनुष ही नहीं, उनके पूर्व ससुर रजनीकांत को भी आमंत्रित किया गया था। यहां रजनीकांत भी पहुंचे थे। मगर सुपरस्टार धनुष इस दौरान उनके साथ नजर नहीं आए।

LIVE Feed
  • Jan 23, 2024 7:08 PM

    फाइटर के इवेंट में ऋतिक रोशन संग दिखा दीपिका पादुकोण का धांसू अंदाज

    सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में वे अपनी अपकमिंग मूवी फाइटर के प्रमोशन में नजर आ रही हैं। जिसका वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वे व्हाइट स्वेटशर्ट और ब्लू जींस में नजर आ रही हैं। उनका ये लुक काफी धांसू है, देखें वीडियो...

  • Jan 23, 2024 6:29 PM

    राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के दिन श्रिया सरन ने पहना अपनी शादी का जोड़ा

    एक्ट्रेस श्रिया सरन, जिन्होंने मुंबई में अपने घर पर राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाया, ने इस शुभ अवसर पर अपनी शादी की साड़ी पहनी और इस दिन को 'जादुई' बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूरा किया। इस विशेष अवसर की झलक में 'दृश्यम' फेम एक्ट्रेस को उनकी शादी के जोड़े में देखा गया, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

  • Jan 23, 2024 5:37 PM

    एक्टर बोमन ईरानी को ब्रिटिश संसद से मिलेगा विशेष सम्मान

    'मुन्ना भाई' फ्रेंचाइजी, '3 इडियट्स', 'खोसला का घोसला' और अन्य फिल्मों के लिए जाने जाने वाले एक्टर बोमन ईरानी को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए ब्रिटिश संसद द्वारा एक विशेष सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। एक्टर को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एक विशेष स्पीकर के रूप में भी आमंत्रित किया गया है। बोमन ईरानी 24 जनवरी को अपने परिवार के साथ कार्यक्रमों के लिए लंदन जाएंगे। 25 जनवरी को वह भाषण देंगे।

  • Jan 23, 2024 4:54 PM

    'बिग बॉस 17': पत्नी अंकिता से माफी के लिए घुटनों पर बैठे विक्की

    हाल ही में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए दिग्गज बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपनी पवित्र यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। मंगलवार को अभिनेता ने एक्‍स पर अयोध्या में मंदिर परिसर से कुछ तस्‍वीरें शेयर की। बिग बी के साथ उनके बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन भी थे।

  • Jan 23, 2024 4:24 PM

    राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए सीता माता ने भी किया पीएम मोदी का शुक्रिया

    एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया, जो अन्य हस्तियों के साथ अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुईं, ने कंगना रनौत, अनुपम खेर, नितीश भारद्वाज और सुनील लहरी के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा कीं। एक्ट्रेस दीपिका को रामानंद सागर की 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। शो में अरुण गोविल को भगवान राम और सुनील को लक्ष्मण के रूप में दिखाया गया था।

  • Jan 23, 2024 4:06 PM

    प्रेम चोपड़ा की बायोपिक में कर सकता है ये सुपरस्टार?

    प्रेम चोपड़ा का कहना है कि उनकी बायोपिक में कोई और नहीं बल्कि रणबीर कपूर होने चाहिए। इस दौरान वो एक वेबसाइट से बात कर रहे थे। उन्होने कहा, "रणबीर कपूर, वह एक बहुत अच्छे अभिनेता हैं। मैं 'एनिमल' में उनके प्रदर्शन से आश्चर्यचकित हूं, वह एक महान अभिनेता हैं। वह सुपरस्टार की श्रेणी में हैं, वास्तव में वह पहले से ही वहां हैं। इसलिए प्रेम चोपड़ा का किरदार निभाने के लिए सही विकल्प हैं।"

  • Jan 23, 2024 3:40 PM

    रामायण के राम Arun Govil के साथ मुस्लिम परिवार ने क्लिक करवाईं तस्वीरें, लोगों ने कहा, 'यही है असली भारत'

    मुस्लिम शख्स ने अपने परिवार को बताया कि ये रामायण के राम हैं। इसके बाद अरुण गोविल ने इस परिवार के साथ तस्वीर क्लिक करवाई थी। अब ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को Viral Bhayani ने साझा किया है।

    रामायण के राम Arun Govil के साथ मुस्लिम परिवार ने क्लिक करवाईं तस्वीरें, लोगों ने कहा, 'यही है असली भारत'
  • Jan 23, 2024 2:46 PM

    Delhi Metro स्टेशन बना अश्लीलता का नया अड्डा

    इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक कपल है जो कि मेट्रो स्टेशन पर अश्लील हरकतें करता हुआ नजर आ रहा है। इस कपल ने भी देख लिया था कि कोई उनका वीडियो बना रहा है लेकिन किसी तरह का फर्क नहीं पड़ा। लगातार ये दोनों मेट्रो स्टेशन प्लेटफॉर्म पर अश्लीलता करते रहे।

    Delhi Metro स्टेशन बना अश्लीलता का नया अड्डा
  • Jan 23, 2024 1:57 PM

    विकी कौशल ने पोस्ट की राम मंदिर की तस्वीरें

    अभिनेता विकी कौशल इस वक्त खबरों का हिस्सा हैं। उन्होने कुछ तस्वीरें सीधे राम मंदिर से साझा की हैं। इन तस्वीरों में वो अलग अलग एंगल से तस्वीरें क्लिक करते दिखे हैं।

  • Jan 23, 2024 1:27 PM

    रोहित शेट्टी ने आसान किया अल्लू अर्जुन का रास्ता

    फिल्ममेकर रोहित सेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' को दर्शकों से मिले निगेटिव रिव्यूज का असर 'सिंघम अगेन' पर पड़ सकता है। जिसकी वजह से अजय देवगन स्टारर इस मूवी पर अब हर किसी की नजर टिक गई है। 'इंडियन पुलिस फोर्स' के बाद रोहित शेट्टी की मूवी 'सिंघम अगेन' भी उनके कॉप यूनिवर्स की अगली कड़ी है। जिसे लेकर फैंस का उत्साह सांतवे आसमान पर है। मगर अब लोगों के इस क्रेज को 'इंडियन पुलिस फोर्स' के पिटने से झटका लगा है।

  • Jan 23, 2024 1:25 PM

    रुबीना दिलैक की बहन रोहिणी बनीं मां

    रुबीना दिलैक की बहन रोहिणी दिलैक ने अपने यूट्यूब चैनल पर व्लॉग के जरिए बेटी की जन्म दी खुशखबरी फैंस को दी है। इस वीडियो में अस्पताल के बेड पर लेटी हुई रोहिणी ने अपने फैंस को बताया कि वह अस्पताल में चेकअप करवाने आई थीं, लेकिन उन्हें डिलीवरी के लिए एडमिट कर लिया। इस वीडियो में रोहिणी अपनी लाडली बेटी को हाथ में पकड़े हुए नजर आईं, जिसकी खुशी रोहिणी के चेहरे पर साफ झलक रही है।

  • Jan 23, 2024 12:37 PM

    रामलला के दर्शन के दौरान भीड़ में फंसीं आलिया भट्ट

    हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने साथ में अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अब कपल अयोध्या से वापस मुंबई लौट आया है। लेकिन इसी बीच आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई रणबीर कपूर की तारीफ करता हुआ नजर आया। इस वीडियो में रणबीर कपूर अपनी पत्नी को भीड़ से बचाते हुए दिखाई दिए।

  • Jan 23, 2024 12:36 PM

    अनन्या पांडे ने 'मछरदानी' जैसी ड्रेस पहने किया रैंप वॉक

    अनन्या पांडे का एक ऐसा लुक सामने आया है, जिसके बाद लोग उनकी तुलना भी उर्फी जावेद से कर रहे हैं। अनन्या पांडे के नए लुक का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। अनन्या पांडे का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अनन्या पांडे रैंप वाक करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान अनन्या पांड ने बेहद अतरंगी आउटफिट पहन रखा है।

  • Jan 23, 2024 12:34 PM

    दीपिका पादुकोण इस वजह से 'फाइटर' के प्रमोशन में नहीं हुईं शामिल

    बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार है। ऋतिक रोशन प्रमोशन इवेंट में खूब धमाल मचा रहे हैं। लेकिन फिल्म के प्रमोशन से दीपिका पादुकोण नदारद दिखीं। जिसको लेकर सवाल उठने लगे थे। बॉलीवुड हंगामा से बातचीत के दौरान सिद्धार्थ आनंद ने कहा कि ये एक स्ट्रेटिजिकल कदम कदम, जिसे उन्होंने अपने उठाया है। इसके बाद सिद्धार्थ आनंद ने कहा कि 23 जनवरी के होने वाले फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में दीपिका नजर आएंगीं।

  • Jan 23, 2024 10:34 AM

    फिसड्डी साबित हुई पंकज त्रिपाठी 'मैं अटल हूं'

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक ‘मैं अटल हूं’ में पंकज त्रिपाठी ने लीड रोल निभाया है। फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उनका कोई जादू नहीं चला। ‘मैं अटल हूं’ 19 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। सोमवार यानी चौथे दिन फिल्म भारत में सिर्फ 80 लाख की कमाई कर पाई है। अब तक फिल्म ने टोटल 6.45 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

  • Jan 23, 2024 10:33 AM

    'हनुमान' के सेकंड पार्ट का ऐलान

    ‘हनुमान’ फिल्म ने हिंदी के साथ-साथ साउथ भाषाओं में 12 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। सिर्फ 20 करोड़ में बनी इस फिल्म ने मेकर्स को मालामाल कर दिया। रामलला प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर भी ‘हनुमान’ ने शानदार कमाई की है और उन्होंने इस दिन फिल्म के सीक्वल का भी ऐलान कर दिया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूसरे पार्ट में तेजा सज्जा नजर नहीं आने वाले हैं?

  • Jan 23, 2024 9:16 AM

    राम लला के लिए Jackie Shroff ने दिखाई अनूठी श्रद्धा

    22 जनवरी, 2024 एक महत्वपूर्ण दिन था जब देश ने अयोध्या में राम मंदिर के भव्य प्रतिष्ठापन समारोह का बेसब्री से इंतजार किया। फेमस बॉलीवुड सितारों सहित कई भारतीय हस्तियों की उपस्थिति से यह कार्यक्रम और भी रंगारंग हो गया। लेकिन इन सबके बीच जैकी श्रॉफ का वीडियो वायरल हो रहा है।

    राम लला के लिए Jackie Shroff ने दिखाई अनूठी श्रद्धा
  • Jan 23, 2024 9:13 AM

    पत्नी आलिया को बातों में बिजी देख एक्स गर्लफ्रेंड संग रणबीर ने की ये हरकत, वायरल वीडियो ने खोली पोल

    कई टॉप सेलेब्रिटी बीते दिन अयोध्या में पहुंचे थे, जहां वे ऐतिहासिक राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। इस अभिषेक समारोह की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

    पत्नी आलिया को बातों में बिजी देख एक्स गर्लफ्रेंड संग रणबीर ने की ये हरकत, वायरल वीडियो ने खोली पोल
  • Jan 23, 2024 9:11 AM

    मीडिया के तानों से आया विक्की जैन को होश, सबके सामने पत्नी अंकिता से ऐसे मांगी माफी

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अंकिता लोखंडे और विक्की जैन से पूछा गया कि क्या वे शो में आने के बाद कपल थेरेपी का ऑप्शन चुनेंगे। इसका जवाब देते हुए विक्की कहते हैं, "थेरेपी यहीं है। अभी मैं घुटनों में जाके इनको सॉरी बोल दूंगा।" इसके बाद विक्की अपने घुटनों पर बैठ जाते हैं और पूरे सीजन में अपने व्यवहार के लिए अपनी पत्नी अंकिता से माफी मांगते हैं।

    मीडिया के तानों से आया विक्की जैन को होश, सबके सामने पत्नी अंकिता से ऐसे मांगी माफी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X