Bigg Boss 17: मीडिया के तानों से आया विक्की जैन को होश, सबके सामने पत्नी अंकिता से ऐसे मांगी माफी

Bigg Boss 17 Update: बीती रात के एपिसोड में बिग बॉस सीजन 17 के छह फाइनलिस्ट अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, मनारा चोपड़ा, मुनव्वर फारुकी और अभिषेक कुमार शो में अपने सफर से जुड़े मीडिया के तीखे सवालों का जवाब देते नजर आए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंकिता और विक्की की शादी और उनके रिश्ते से जुड़े कई सवाल पूछे गए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अंकिता लोखंडे और विक्की जैन से पूछा गया कि क्या वे शो में आने के बाद कपल थेरेपी का ऑप्शन चुनेंगे। इसका जवाब देते हुए विक्की कहते हैं, "थेरेपी यहीं है। अभी मैं घुटनों में जाके इनको सॉरी बोल दूंगा।" इसके बाद विक्की अपने घुटनों पर बैठ जाते हैं और पूरे सीजन में अपने व्यवहार के लिए अपनी पत्नी अंकिता से माफी मांगते हैं।
विक्की जैन आगे कहते हैं, "सॉरी मंकू। मेरी गलती है मुझे माफ करदे।" इसके बाद विक्की कहते हैं, "क्योंकि मैं सच एक बात बोलना चाहता हूं। बाहर भी घर पर हम दोनों ही रहते हैं। तो उस वक्त आपको आपकी गलती शायद कोई बताने वाला नहीं होता और आपको समझ भी नहीं आती।"
वह आगे कहते हैं, "आज पहली बार ऐसा हो रहा है कि ये 100 दिनों में मुझे इतने सारे लोग और जब वही सवाल पूछ रहे हैं ना तो शायद मैं अपना लुकबैक कर रहा हूं तो मुझे ऐसा लग रहा है शायद सच में, मैं उस समय में मुझे नहीं एहसास हो पा रहा था। शायद उस वक्त ऐसी चीज हो रही थी जो बिल्कुल नहीं होनी चाहिए थी।"
विक्की ने खुलासा किया कि कैसे वह वह व्यक्ति नहीं है जो बिग बॉस में आकर बन गए थे और जीवन के हर मोड़ पर अंकिता के साथ खड़े रहे हैं। वह आगे कहते हैं, "मैं बहुत आभारी हूं कि मैं यहां सिर्फ उनकी वजह से हूं। मैं इस बात को स्वीकार करने से कभी नहीं कतराता।" उन्होंने साझा किया कि कैसे वह जर्नी में खो गए और कहीं न कहीं अपने रिश्ते को नजरअंदाज कर दिया। विक्की फिर से अंकिता से माफी मांगते हैं और उनसे वादा करते हैं कि वह सब ठीक कर देंगे। अंकिता खुश हो जाती है, उसकी माफी स्वीकार करती है और उसके गालों पर एक प्यारी सी किस देती है।


Click it and Unblock the Notifications











