..................... bollywood news in hindi live updates 22 September Shah Rukh Khan Pathan Karan Johar OTT debut - Hindi Filmibeat

Bollywood Hindi Highlights: शाहरुख के फैंस के लिए खुशखबरी, OTT डेब्यू के लिए करण ने कसी कमर

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 22 September: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। इस फिल्म के सीक्वल 'पठान 2' को लेकर फैंस बेसब्र हो रहे थे। इसी बीच फिल्म 'पठान 2' को लेकर बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, फिल्म 'पठान' के राइटर अब्बास टायरवाला ने एक इंटरव्यू के दौरान पठान 2 को लेकर जानकारी दी है। साइरस ब्रोचा के पॉडकास्ट में अब्बास टायरवाला ने कहा,' पठान 2 शेड्यूल हो गई है। स्क्रिप्ट भी पूरी हो चुकी है। अब इसका डायलॉग लिखा जाना है, मैं उम्मीद कर रहा हूं कि मेकर्स अब इसे मुझे ऑफर करेंगे।' फिल्म 'पठान 2' को लेकर आए इस अपडेट के बाद शाहरुख खान के तमाम चाहने वाले फैंस काफी खुश हो गए हैं।

इंडस्ट्री के पॉपुलर फिल्ममेकर करण जौहर ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। करण जौहर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स संग मिलकर बिग बजट की वेब सीरीज बनाने जा रहे हैं और इसको लेकर काफी उत्साहित हैं। 'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर जिस टॉपिक पर वेब सीरीज बना रहे हैं, ये उनके दिल के काफी करीब है। इस वेब सीरीज में हिंदी सिनेमा की कई एक्ट्रेसेस नजर आने वाली हैं। इस वेब सीरीज की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है, करण जौहर की इस वेब सीरीज का नाम अभी तय नहीं हुआ है लेकिन साल 2025 की शुरुआत में शुरू करने की योजना है। करण जौहर इन दिनों अपनी टीम के साथ मिलकर इसी प्रोजेक्ट के काम करने लगे हैं। नेटफ्लिक्स के साथ बनने जा रही ये वेब सीरीज साल 2026 में रिलीज होगी।

LIVE Feed
  • Sep 22, 2024 8:28 PM

    Sangram Singh ने रचा इतिहास, MMA मुकाबले में जीत दर्ज करने वाले बने पहले भारतीय पुरुष पहलवान

    भारतीय पहलवान संग्राम सिंह ने गामा इंटरनेशनल फाइटिंग चैंपियनशिप में अपना पहला मुकाबला जीतकर एमएमए की दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। आपको बता दें कि संग्राम सिंह ने मात्र एक मिनट और तीस सेकंड में पाकिस्तानी फाइटर अली रजा नासिर को चारों खाने चित्त कर दिया। अली संग्राम से 17 साल छोटे हैं। संग्राम मिक्शड मार्शल आर्ट्स मुकाबला जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष पहलवान बन गए हैं।

  • Sep 22, 2024 5:11 PM

    बिग बॉस में आने के लिए डॉलीचाय वाला ने मांगी भारी रकम, 1 घंटे की लेंगे इतनी तगड़ी फीस...

    डॉलीचाय वाला देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी पॉपुलर हैं उनकी चाय के दीवाने तो बिल गेट्स भी हैं। डॉलीचाय वाला के चाय बनाने का अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। वहीं Viral Bollywood की माने तो बिग बॉस के मेकर्स ने डॉलीचाय वाला को शो के लिए अप्रोच किया है। वहीं इस शो में आने के लिए डॉलीचाय वाला ने मोटी रकम की मांग की है। जी हां, बताया जा रहा है कि अगर डॉलीचाय ने 20 लाख रुपये प्रति सप्ताह की मांग की है।

  • Sep 22, 2024 3:36 PM

    World Rose Day: रानी मुखर्जी ने कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ मनाया वर्ल्ड रोज़ डे, बोलीं- मैं भी एक मां हूं...

    रानी मुखर्जी ने कार्यक्रम में कहा, 'बच्चे रोज़ डे की टी-शर्ट और मिलते-जुलते कैप्स में बहुत प्यारे लग रहे हैं। मैं आप सबके साथ समय बिताकर बेहद खुश हूं। मुझे यहां बुलाने के लिए आपका बहुत धन्यवाद। आप सभी छोटे फरिश्तों के जैसे हैं। मैं यहां मौजूद सभी माता-पिता से कहना चाहती हूं कि आपके सहयोग के बिना आपके बच्चे इस लड़ाई को नहीं लड़ पाते। मैं आप सभी को सलाम करती हूं।"

  • Sep 22, 2024 3:13 PM

    Sudesh Lehri के साथ सेट पर हुई बड़ी दुर्घटना

    Comedian Sudesh Lehri Accident: कॉमेडियन सुदेश लहरी रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स के सेट पर एक दुर्घटना का शिकार हो गए। घटना के समय लहरी एक्ट्रेस निया शर्मा के साथ एक एपिसोड की शूटिंग कर रहे थे। प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया कि लहरी और शर्मा ने एक साथ कुकिंग सेगमेंट में हिस्सा लिया था, तभी कॉमेडियन ने गलती से खुद को चाकू से काट लिया।

    Sudesh Lehri के साथ सेट पर हुई बड़ी दुर्घटना
  • Sep 22, 2024 3:10 PM

    Preeti Jhangiani के पति Parvin Dabas का हेल्थ अपडेट आया सामने

    Parvin Dabas Health Update: एक्टर परवीन डबास का हाल ही में बेहद भयंकर कार एक्सीडेंट हुआ था। एक्टर को लेकर खबर आई थी कि वो ICU में भर्ती हैं और उनको गंभीर चोटें आई हैं। उनकी पत्नी एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी इस दौरान उनके साथ हैं। जैसे ही ये खबर सामने आई इसको लेकर चर्चा है और लोग उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता कर रहे रहे हैं। अब एक्टर की सेहत को लेकर खबर सामने आ रही है।

    Preeti Jhangiani के पति Parvin Dabas का हेल्थ अपडेट आया सामने
  • Sep 22, 2024 3:06 PM

    इवेंट में पहुंचीं Hina Khan को Karisma Kapoor ने लगाया गले

    हिना खान जैसे ही इवेंट में पहुंचती हैं तो करिश्मा कपूर अपनी सीट से उठकर उन्हें गले लगाती हैं। वहीं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा हाथ जोड़कर हिना खान को प्रणाम करती हैं। बाद में एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी हिना पर खूब प्यार लुटाती हैं। बता दें कि हिना खान स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हिना खान लगातार कीमोथेरेपी ले रही हैं और फैंस भी इस जर्नी में एक्ट्रेस का जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। हिना खान अपनी यह इमोशनल जर्नी लगातार सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। बीते दिनों हिना खान ने अपना सिर भी मुंडवा लिया था।

  • Sep 22, 2024 2:55 PM

    राजकुमार और श्रद्धा का चल रहा जादू, 'स्त्री 2' ने कर ली इतनी कमाई

    राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' 600 करोड़ रुपये के क्लब के दरवाजे खड़ी है। ये फिल्म रविवार के कलेक्शन से ये जादुई आंकड़ा पार कर जाएगी। फिल्म 'स्त्री 2' ने बीते शनिवार को 3.80 करोड़ रुपये की कमाई की है और अब तक 598.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, फिल्म की शुक्रवार की कमाई से शनिवार की कमाई में गिरावट आई है। इसके पीछे का कारण है कि शुक्रवार को नेशनल सिनेमा डे के चलते टिकट की रेट कम थी। जिसके चलते लोग सिनेमाघरों की तरफ उमड़ पड़ी। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' साल 2024 में अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी है। अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म 'स्त्री 2' कुल कितनी कमाई करती है।

  • Sep 22, 2024 12:06 PM

    Jaane Tu Ya Jaane Na Sequel: दिखेगा एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का ट्विस्ट

    साइरस बरूचा को दिए एक इंटरव्यू में अब्बास टायरवाला ने बेहद ही मजेदार किस्सा शेयर किया। अब्बास ने बताया कि जब उन्होंने 'जाने तू या जाने ना' के सीक्वल की स्टोरी आमिर खान को बताई तो एक्टर भड़क गए थे। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि मुझे यह कहने की इजाजत है या नहीं। लेकिन आमिर खान इस बात को लेकर काफी संवेदनशील हैं कि क्या बात की जानी चाहिए और क्या नहीं, लेकिन 'जाने तू या जाने ना' के तुरंत बाद मैं फिल्म के सीक्वल का आइडिया लेकर उनके पास गया था। मैंने आमिर खान को बताया कि फिल्म की कहानी जय और अदिति के अलग-अलग रहने से शुरू होगी। सीक्वल में वह दोनों अलग हो जाएंगे और जय का मेघना के साथ एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर चलेगा।' अब्बास ने बताया कि मेरा ये आइडिया सुनकर आमिर खान भड़कर बोले थे, 'मुझे फर्क नहीं पड़ता कि 'जाने तू' का सीक्वल कौन बनाए, लेकिन वह तुम बिल्कुल भी नहीं होगे। उन्होंने कहा था कि यह बहुत ही बकवास आइडिया है।'

  • Sep 22, 2024 12:05 PM

    Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट में फैन ने स्टेज पर फेंका फोन

    दिलजीत दोसांझ अक्सर अपनी परफॉर्मेंस से फैंस को एंटरटेन (Entertainment News) करते रहते हैं। दिलजीत दोसांझ का हाल ही में पेरिस में एक कॉन्सर्ट था। इस कॉन्सर्ट के दौरान जब दिलजीत दोसांझ परफॉर्म कर रहे थे तभी उनके एक फैन ने स्टेज पर फोन फेंका। इस घटना पर दिलजीत दोसांझ गुस्सा ना होकर काफी कूल नजर आए और उसका फोन वापस कर दिया। इसके साथ ही दिलजीत दोसांझ ने कहा, 'अपने फोन को सुरक्षित रखो पाजी।' इसके बाद दिलजीत दोसांझ ने अपनी जैकेट उतारकर फैन को गिफ्ट कर दी। पंजाबी सिंगर और एक्टर का ये वीडियो वायरल हो गया और लोग उनकी सादगी के दीवाने हो गए।

  • Sep 22, 2024 12:04 PM

    War 2 के सेट से लीक हुआ Hrithik Roshan का धांसू एक्शन सीन

    वॉर 2 के सेट के इस स्टंट वीडियो को धड़ल्ले से एक्स पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में ऋतिक रोशन व्हाइट टीशर्ट के साथ ब्लू जैकेट पहने नजर आ रहे हैं, साथ ही उन्होंने अपनी आंखों पर काला चश्मा भी लगाया हुआ है। इस लुक में ऋतिक बेहद ही हैंडसम लग रहे हैं। वीडियो में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) पहले कूदते हैं और फिर कार की तरफ भागते दिख रहे हैं। 'वॉर 2' के सेट पर दर्शकों की जबरदस्त भीड़ देखी जा रही है। वहीं इस सेट पर ऋतिक के बॉडी डबल भी नजर आ रहे हैं, जो खतरनाक एक्शन सीन के लिए पूरी तरह से तैयार लग रहे हैं।

  • Sep 22, 2024 12:04 PM

    Farhan-Shibani को मिलते थे Love Jihad के ताने

    हाल ही में शिबानी दांडेकर रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में मेहमान बनकर आई थीं। इस दौरान शिबानी ने फरहान संग अपनी डेटिंग के साथ-साथ शादी को लेकर भी कई राज खोले। शिबानी दांडेकर ने बताया कि जब मैं फरहान संग रिलेशनशिप में आई तो लोग हमारे रिश्ते को लव जिहाद का नाम देने लगे थे। साथ ही कुछ लोग मुझे गोल्ड डिगर भी कहते थे। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं इस बारे में क्या सकती थी भला? क्या मैं यह सोचकर रोती की लोग मेरे बारे में ऐसा कह रहे हैं।' शिबानी ने आगे कहा कि सच्चाई केवल ये है कि भले ही हम दोनों अलग-अलग धर्म को फॉलो करते हों, लेकिन हमने शादी कर ली है और हम अपनी जिंदगी में खुश हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'लोग जो कुछ भी कहना चाहें कह सकते हैं लेकिन हमारी यही सच्चाई है।'

  • Sep 22, 2024 12:01 PM

    Alia Bhatt ने पति Ranbir Kapoor के पीछे छोड़ा था जासूस?

    कपिल शर्मा ने शो में पूरी टीम के साथ मजेदार बातें कीं और जिक्र आलिया की स्पाई थ्रिलर फिल्मों की आई। एक्ट्रेस ने शादी से पहले स्पाई थ्रिलर राजी में स्पाई की भूमिका निभाई थी और शादी के बाद वह स्पाई थ्रिलर अल्फा (Alpha) में नजर आएंगी। कपिल ने आलिया से कहा, "आलिया, आपको क्या लगता है, लड़कियां शादी से पहले या बाद में जासूसी करने में बेहतर होती हैं? मैं सीधे मुद्दे पर आता हूं। क्या आपने कभी रणबीर की जासूसी की है?" आलिया ने जवाब दिया, "मुझे कभी भी उस पर जासूसी करने की जरूरत महसूस नहीं हुई।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X