रोड एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हुए एक्टर Parvin Dabas, आईसीयू में लड़ रहे हैं मौत से जंग!

Parvin dabas

Actor Parvin Dabas Accident- अभिनेता प्रवीण डबास के फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है। पता चला है कि शनिवार को सुबह अभिनेता का कार एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद उनको मुंबई के बांद्रा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

उनकी पत्नी एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी इस दौरान उनके साथ हैं। जैसे ही ये खबर सामने आई इसको लेकर चर्चा है और लोग उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता कर रहे रहे हैं। प्रवीण डबास की टीम ने एक नोट साझा करते हुए उनके इस एक्सीडेंट को लेकर जानकारी दी है।

मीडिया को मिली जानकारी

मीडिया के लिए नोट लिखते हुए बताया गया कि, ''हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि प्रो पांजा लीग के सह-संस्थापक प्रवीण डबास को शनिवार सुबह एक दुर्भाग्यपूर्ण कार दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह बांद्रा के होली फैमिली अस्पताल में आईसीयू में हैं।

घटना का विवरण अभी भी सामने आ रहा है, लेकिन हम पुष्टि कर सकते हैं कि श्री डबास को वर्तमान में चिकित्सा सहायता मिल रही है। इस चुनौतीपूर्ण समय में हमारी संवेदनाएं प्रवीण और उनके परिवार के साथ हैं। प्रो पांजा लीग प्रबंधन स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और उचित रूप से अपडेट प्रदान करेगा। हम श्री डबास और उनके प्रियजनों के लिए गोपनीयता का अनुरोध करते हैं। हम परवीन के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं।''

प्रवीण डबास ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं। खोसला का घोसला को लेकर वो काफी चर्चा में रहे थे। फिलहाल वो अस्पताल में हैं और जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।

Read more about: parvin dabas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X