Bollywood Highlights: टाइगर वर्सेज पठान की तैयारियां शुरू, ट्विंकल ने पति को बताया बैग तो भड़कीं कंगना

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 22 February: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

शाहरुख खान इस साल के अंत में 'पठान-2' की शूटिंग शुरू करेंगे और इसी फिल्म से ही 'टाइगर वर्सेस पठान' की कहानी निकलेगी। पहले 'पठान - 2' रिलीज होगी और फिर साल 2026 में 'टाइगर वर्सेस पठान' की शूटिंग शुरू होगी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने 'टाइगर वर्सेस पठान' के लिए 100 दिन का शूट शेड्यूल तय किया है। यानी ये फिल्म साल 2027 तक सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्विंकल ने अपने एक पुराने वीडियो में बताया था कि उनकी मां डिंपल कपाड़िया ने उन्हें सिखाया था कि महिलाओं को मर्दों की कुछ खास ज्यादा जरूरत नहीं होती है। वह बोलीं, 'यह बिल्कुल क्लीयर है कि हमें आदमी की जरूरत नहीं है। हां, आदमी अच्छा लगता है जैसे आपके पास अच्छा हैंडबैग हो, तो मैं ऐसी ही सोच के साथ बड़ी हुई हूं।'

इस बयान के बाद कंगना का ट्विंकल पर गुस्सा फूटा है। कंगना ने लिखा, 'क्या हैं ये बिगड़े हुए लोग जो अपने पतियों को थैला कहते हैं और यह सब बोलकर क्या आप कूल बनना चाहते हो? ये नेपो किड्स चांदी के चम्मच के साथ पैदा होते हैं। सोने की थाली में परोसा हुआ उन्हें फिल्मी करियर मिलता है। इसका तो इन्हें सम्मान है नहीं, कम से कम मदरहुड लाइफ ही एंजॉय करें, लेकिन यह भी इन्हें अभिशाप लग रहा है। यह आखिर बनना क्या चाहते हैं? सब्जियां? क्या यह फेमिनिज्म है?'

LIVE Feed
  • Feb 22, 2024 5:35 PM

    फेक डेथ न्यूज उड़ाने के बाद मंदिर के दर्शन करने आईं पूनम पांडे, लोग बोले- अब तो डर लगता है...

    पूनम पांडे इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं, लेकिन पिछले दिनों उन्होंने एक फेक न्यूज उड़ाई थी कि उन्हें Cervical Cancer है। जिसस वजह से उनका निधन हुआ था, लेकिन बाद में उन्होंने खुलासा किया था कि अपनी जागरुकता के लिए उन्होंने ऐसा किया। इस फेक डेथ न्यूज की खबर की वजह से पूनम पांडे को जमकर ट्रोल किया गया था। इतना ही नहीं उनपर 100 करोड़ का मानहानि का केस भी दर्ज हुआ था। वहीं अब इस केस के बाद पूनम पांडे को पहली बार पब्लिक एरिया में स्पॉट किया गया है। जहां देखा जा सकता है कि वे मंदिर के दर्शन करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। आप भी देखें पूनम का नया लुक...

  • Feb 22, 2024 4:23 PM

    Cinema Lovers Day 2024: सिनेमा लवर्स के लिए गुड न्यूड, सिर्फ 99 रुपये में देख पाएंगे अपनी मनपसंद फिल्म

    Cinema Lovers Day 2024: शुक्रवार को मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर आइनॉक्स में सिनेमा लवर्स डे मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर सिनेमा प्रेमियों के लिए एक तोहफा भी दिया जा रहा है। पीवीआर की जानकारी के मुताबिक 23 फरवरी को हर टिकट की कीमत 99 रुपये होगी। इसमें प्रीमियम फॉरमेट्स और रेक्लाइनर्स शामिल नहीं हैं। बता दें कि इसमें टैक्स अलग से लगा हो सकता है। जिसकी वजह टिकट की कीमत में अंतर देखने को मिल सकता है। बता दें कि चुनिंदा शहरों में ही यह ऑफर लागू होगा। अगर आपको भी कम पैसों में फिल्म देखनी है तो पीवीआर सिनेमा की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

  • Feb 22, 2024 3:44 PM

    ईशा देओल ने तलाक के बाद पोस्ट की पहली तस्वीर

    अब शायद ईशा देओल धीरे धीरे इन सबसे बाहर आ रही हैं और कहा जा रहा है कि वो नॉर्मल होती जा रही हैं। तलाक के बाद पहली बार ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में ईशा देओल की तस्वीर नजर आ रही है जिसमें वो काफी रिलैक्स लग रही हैं

  • Feb 22, 2024 3:19 PM

    कीचड़ में खेलती दिखीं मालती मैरी, प्रियंका चोपड़ा ने दिखाए मिट्टी में सने हुए जूते

    एक तस्वीर प्रियंका चोपड़ा ने फिर साझा की है जिसमें वो जूते दिखातीं हुईं नजर आ रही हैं जो कि पूरी तरह से गंदे हैं। प्रियंका ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, ''प्रकृति का जादू। उसकी पहली पदयात्रा। उसने हर चीज़ को छुआ, पोखरों में तब तक कूदती रही जब तक कि उसके घुटनों तक कीचड़ न हो जाए।

    कीचड़ में खेलती दिखीं मालती मैरी, प्रियंका चोपड़ा ने दिखाए मिट्टी में सने हुए जूते
  • Feb 22, 2024 2:48 PM

    मुकेश अंबानी के बेटे-बहू की शादी में खास मेहमान बनकर आएंगे मार्क जुकरबर्ग और बिल गेट्स

    बताया जा रहा है कि मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, मॉर्गन स्टेनली के सीईओ टेड पिक, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बिल गेट्स, डिज्नी के सीईओ बॉब इगर, ब्लैकरॉक के सीईओ लैरी फिंक, एडनॉक के सीईओ सुल्तान अहमद अल जाबेर के साथ ही ईएल रोथ्सचाइल्ड के अध्यक्ष लिन फॉरेस्टर डी रोथ्सचाइल्ड, सिस्को के पूर्व अध्यक्ष जॉन चैम्बर्स, बुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट के सीईओ ब्रूस फ्लैट, मैक्सिकन बिजनेस मैग्नेट कार्लोस स्लिम समेत कई अंतरराष्ट्रीय मेहमान राधिका अनंत की रॉयल वेडिंग में नजर आने जा रहे हैं।

  • Feb 22, 2024 2:28 PM

    Divya Khosla ने क्यों हटाया पति का सरनेम 'कुमार'

    ताहिर जस्सूस के हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, यह कहा गया है कि दिव्या ने असल में अपने नाम से 'कुमार' हटा दिया है और सोशल मीडिया पर टी-सीरीज़ को भी अनफॉलो कर दिया है। लेकिन दिव्या ने ऐसा किसी मशहूर ज्योतिषी की सलाह पर किया है। दिव्या ज्योतिष में दृढ़ता से विश्वास करती है और इसलिए, जब एक ज्योतिषी ने उन्हें सलाह दी कि अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल जीवन में बेहतर विकास और शांति के लिए, उन्हें अपना सरनेम कुमार छोड़ना होगा, इसी वजह से उन्होंने ऐसा किया।

  • Feb 22, 2024 2:04 PM

    जैकी-रकुल की शादी में ये थीं खास चीजें, भूमि-अनन्या ने मिलकर की जीजू साथ मस्ती

    रकुल और जैकी की शादी में कई फिल्मी सितारों को देखा गया था। अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, रितेश देशमुख, वरुण धवन, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, आदित्य रॉय कपूर, अनन्या पांडे, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, भूमि पेडनेकर समेत कई सितारे गोवा में स्पॉट किए गए। वहीं कई तस्वीरें ऐसी भी हैं जहां भूमि और अनन्या रकुल और जैकी के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें काफी पसंद की जा रही हैं।

  • Feb 22, 2024 1:30 PM

    र्रा देगा अजय देवगन की मूवी 'शैतान' का ट्रेलर

    बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन जल्दी ही अपनी मचअवेटेड हॉरर थ्रिलर मूवी 'शैतान' लेकर सिल्वर स्क्रीन पहुंचने वाले हैं। इस मूवी को लेकर फैंस के बीच अभी से ही भारी क्रेज है। मूवी में सुपरस्टार अजय देवगन के अलावा आर माधवन दिलचस्प किरदार में नजर आएंगे। साथ ही मूवी में तमिल एक्ट्रेस ज्योतिका भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर मेकर्स ने आज रिलीज कर दिया है। जो जबरदस्त ट्विस्ट एंड टर्न्स से भरा है। मूवी की कहानी 'वशीकरण' पर आधारित है। जिसमें एक अंजान शख्स अजय देवगन के घर में जबरदस्ती घुस आता है। इसके बाद वो उनकी बेटी को अपने वश में कर लेता है। सामने आया फिल्म का ट्रेलर काफी जबरदस्त है।

  • Feb 22, 2024 1:17 PM

    नर्स का सहारा लेकर पहुंचे रणधीर कपूर हुए ट्रोल

    वो उम्र की वजह से ठीक से चल नहीं सकते हैं तो उनका सहारा एक फीमेल नर्स बनी हुई है। हालांकि ठीक पीछे उनकी पत्नी भी नजर आ रही हैं जो कि पैपराजी को फ्लाइंग किस देती हुई दिख रही हैं। इसके बाद ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग दो बातों को लेकर रणधीर को ट्रोल कर रहे हैं।

  • Feb 22, 2024 12:45 PM

    रूपाली गांगुली ने तीसरी बार दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड नाइट में बेस्ट एक्ट्रेस की ट्रॉफी को अपने नाम किया

    टीवी की दुनिया में एक्ट्रेस रूपाली गांगुली छाई हुई हैं। सीरियल अनुपमा ने रूपाली गांगुली को घर-घर में पहचान दिलाई है और इस शो की वजह से ही वह आज के समय में टीवी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक बन गई हैं। रूपाली गांगुली अनुपमा में एंट्री लेने के बाद कई अवॉर्ड को अपने नाम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस लगातार दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड नाइट में बेस्ट एक्ट्रेस की ट्रॉफी को अपने नाम कर रही हैं और अब तीसरी बार एक्ट्रेस ने इस चमचमाती ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है।

  • Feb 22, 2024 12:42 PM

    Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari का टीजर आया सामने

    बॉलीवुड फिल्म स्टार वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की अगली मूवी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का आज धांसू ऐलान हो गया। इस मूवी को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स के तहत बनाया जाने वाला है। जिसके निर्देशन की कमान डायरेक्टर शशांक खेतान ने संभाली है। दिलचस्प बात ये है कि ये मूवी जल्दी ही थियेटर्स भी पहुंचने वाली है।

  • Feb 22, 2024 12:36 PM

    करीना कपूर खान के बेटे जेह ने बर्थडे पर काटा स्पाइडरमैन थीम केक

    करीना कपूर और सैफ अली खान के छोटे बेटे जेह का अभी हाल में तीसरा जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया। जेह के बर्थडे पर एक पार्टी भी रखी गई थी। इस पार्टी में सोहा अली खान, रणबीर कपूर समेत कई स्टार्स नजर आए। अब इस पार्टी की इनसाइड फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं। जिसें सैफ अली खान की बहन सबा अली खान ने शेयर किया है।

  • Feb 22, 2024 12:34 PM

    प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहन शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं

    बी-टाउन में रोमांस पनप रहा है और शादी के बंधन में बंधने वाली अगली सेलिब्रिटी कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री मीरा चोपड़ा हैं। 'सफ़ेद' में अपनी भूमिका के लिए प्रसिद्ध, मीरा ने अपनी आगामी शादी की खबर से प्रशंसकों को प्रसन्न किया है, जो अगले महीने एक सुरम्य गंतव्य समारोह में होने वाली है। अभिनेत्री ने उत्साहपूर्वक मीडिया आउटलेट्स के सामने अपने साथी के साथ इस नई यात्रा को शुरू करने की अपनी योजना का खुलासा किया। मीरा ने जयपुर में 11-12 मार्च की शादी की तारीखें साझा कीं, लेकिन उन्होंने अपने प्रेमी की पहचान गुप्त रखी। हालाँकि, अफवाहें बताती हैं कि वह एक सफल उद्यमी हैं। जैसे-जैसे बड़े दिन की तैयारी चल रही है, मीरा के प्रशंसक उत्सुकता से उसके रहस्यमय आदमी के बारे में अधिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।

  • Feb 22, 2024 12:33 PM

    'लव, सेक्स और धोखा 2' में खास कैमियो करेंगी मौनी रॉय

    दिबाकर बनर्जी की 2010 की फिल्म 'लव, सेक्स और धोखा' के सीक्वल की वैलेंटाइन डे घोषणा के बाद एक रोमांचक अपडेट में, यह पता चला है कि प्रतिभाशाली मौनी रॉय 'लव, सेक्स और धोखा 2' में एक विशेष कैमियो भूमिका निभाएंगी। ' इंडियाटुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंडस्ट्री के एक अंदरूनी सूत्र ने मौनी की भूमिका की पुष्टि की है, जिसमें उनके पूरी तरह से नए अवतार में आने की ओर इशारा किया गया है, जो इस फिल्म में और भी एक्साइटमेंट लाने का वादा करता है।

  • Feb 22, 2024 12:32 PM

    Divya Khosla ने क्यों हटाया पति का सरनेम 'कुमार', वजह आई सामने

    ताहिर जस्सूस के हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, यह कहा गया है कि दिव्या ने असल में अपने नाम से 'कुमार' हटा दिया है और सोशल मीडिया पर टी-सीरीज़ को भी अनफॉलो कर दिया है। लेकिन दिव्या ने ऐसा किसी मशहूर ज्योतिषी की सलाह पर किया है। दिव्या ज्योतिष में दृढ़ता से विश्वास करती है और इसलिए, जब एक ज्योतिषी ने उन्हें सलाह दी कि अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल जीवन में बेहतर विकास और शांति के लिए, उन्हें अपना सरनेम कुमार छोड़ना होगा, इसी वजह से उन्होंने ऐसा किया।

    Divya Khosla ने क्यों हटाया पति का सरनेम 'कुमार', वजह आई सामने
  • Feb 22, 2024 10:32 AM

    फिनाले से पहले बिगड़ी शोएब इब्राहिम की हालत, दीपिका कक्कड़ ने दिखाई हाथ में ड्रिप लगी फोटो

    दीपिका कक्कड़ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें शोएब इब्राहिम बेड पर लेटे हुए दिख रहे हैं। शोएब इब्राहिम के एक हाथ में निडल लगी हुई है और वह काफी ज्यादा कमजोर लग रहे हैं। इस फोटो के साथ दीपिका कक्कड़ ने कैप्शन में लिखा, 'इनका दिमाग अभी भी काम करना चाहता है और अपना बेस्ट देना चाहता है, लेकिन शरीर ने हार मान ली है। जल्दी उठो मेरे हीरो।' शोएब इब्राहिम की ऐसी हालत देख फैंस थोड़ा परेशान हो गए हैं। हर कोई शोएब को जल्द ही ठीक होते हुए देखना चाहते हैं।

  • Feb 22, 2024 10:31 AM

    इमरान हाशमी ने 'डॉन 3' में एंट्री को लेकर कही ये बात

    इमरान हाशमी का नाम रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी की फिल्म 'डॉन 3' से जोड़ा जा रहा है। रिपोर्ट में बताया जा रहा था कि इमरान हाशमी इस फिल्म में रणवीर सिंह के मुकाबला करने वाले हैं। लेकिन अब इन सब के बीच इमरान हाशमी ने 'डॉन 3' को लेकर चुप्पी तोड़ी है। इमरान हाशमी ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में इमरान हाशमी ने बताया कि 'मुझे कभी फिल्म 'डॉन 3' ऑफर ही नहीं हुई है। मैं इस फिल्म को हिस्सा नहीं हूं।' इमरान हाशमी के इस बयान के बाद अब साफ हो गया है कि 'डॉन 3' में एक्टर नहीं नजर आने वाले हैं। अब देखना होगा 'डॉन 3' में रणवीर सिंह से कौन टक्कर लेने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X