Bollywood Highlights: सलमान ने अभिषेक को लगाया गले, 'डंकी' ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 22 December: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

आनंद पंडित की बर्थडे पार्टी में कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखने के बारे में फैंस कभी सपने में भी नहीं सोच पा रहे थे। जो काम कोई ना कर सका, वो काम आनंद पंडित की इस बर्थडे पार्टी में हो गया। जी हां, सलमान खान को पार्टी में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के साथ गर्मजोशी से गले मिलते हुए देखा गया। ये वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आनंद पंडित की बर्थडे पार्टी का एक इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, जिसमें बिग बी और अभिषेक बच्चन जन्मदिन मनाने वाले पंडित के साथ मंच पर खड़े हैं। सोनू निगम का प्रदर्शन तब हुआ जब सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला उनसे मिलने और अभिवादन के लिए मंच पर शामिल हुए, जिसके बाद कुछ ऐसा हुआ जिसने लोगों के दिलों को छू लिया। सलमान खान ने अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन को गले लगाया। यही नहीं, अभिषेक और सलमान के बीच काफी बातचीत भी हुई।

डंकी की पहले दिन हुई इतनी कमाई

शाहरुख खान स्टारर और राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म डंकी को डीसेंट ओपनिंग मिली है। सैकनिल्क की अर्ली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बता दें कि ये इस साल की सातवीं बड़ी ओपनिंग है, लेकिन शाहरुख खान की ही इस साल की रिलीज जवान और पठान से करीब आधी है। फिल्म को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। और उम्मीद है कि वीकेंड में फिल्म का कलेक्शन बढ़ेगा।

LIVE Feed
  • Dec 22, 2023 6:45 PM

    'बिग बॉस 17': मुनव्वर फारुकी और मन्नारा चोपड़ा के रिश्‍ते में आई खटास

    'बिग बॉस 17' के नवीनतम एपिसोड में मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारुकी के बीच अनबन दिख रही है। शो में दोनों एक-दूूसरे से नाराज दिखाई दिए। चैनल द्वारा साझा किए गए प्रोमो में मन्नारा कप्तानी कार्य के बाद मुनव्वर से नाराज दिख रही हैं, जहां उन्होंने मुनव्वर को 'पाखंडी' कहा।

  • Dec 22, 2023 6:45 PM

    'द लीजेंड ऑफ हनुमान' सीजन 3 के ट्रेलर में भगवान हनुमान और रावण के बीच महायुद्ध

    एनिमेटेड शो 'द लीजेंड ऑफ हनुमान' के तीसरे सीजन का ट्रेलर शुक्रवार को जारी किया गया। इसमें भगवान हनुमान और रावण के बीच महायुद्ध देखने को मिलेगा।

  • Dec 22, 2023 5:34 PM

    संस्कारी छवि छोड़ टीवी की बहू ने दिखाया अपना बोल्ड अवतार

    पूजा बनर्जी छोटे पर्दे का एक जाना माना चेहरा है। फैंस एक्ट्रेस को काफी पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की अच्छी खासी फैन फ्लॉइंग हैं। जब भी पूजा कुछ पोस्ट करती हैं फैंस उस पर जमकर प्रतिक्रियाएँ देते हैं। हाल ही में पूजा बनर्जी ने अपना एक वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में पूजा ने अपना संस्कारी बहू वाला अवतार पीछे छोड़ अपना बोल्ड अंदाज दिखाया है।

  • Dec 22, 2023 5:04 PM

    यूट्यूबर काम्या जानी के श्रीजगन्नाथ मंदिर में घुसने पर बवाल

    बीजेपी यूट्यूबर की गिरफ्तारी की मांग कर रही है। इसकी शुरुआत तब हुई थी जब काम्या पर आरोप लगा था उन्होने करोड़ों हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। दरअसल मंदिर आने से पहले काम्या का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो बीफ खाते हुए नजर आ रहीं थीं।

  • Dec 22, 2023 4:44 PM

    Anand Pandit की पार्टी में Kajol का जलवा

    बीती रात फिल्ममेकर आनंद पंडित का 60 वां जन्मदिन बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया गया। इस दौरान इस खास पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां शामिल हुई। ऐसे में इस शानदार पार्टी का हिस्सा बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल भी बनी। काजोल ने इस दौरान अपना एक ग्लैमरस अंदाज दिखाया और लाखों की साड़ी पहनकर लोगों को अपना दीवाना बनाया।

  • Dec 22, 2023 4:14 PM

    लड़का बनने के चक्कर में उर्फी जावेद की हो गई ऐसी हालत

    सोशल मीडिया सेंसेशन बनकर उर्फी जावेद अक्सर छाई रहती हैं। इस वक्त उनको एक तस्वीर सामने आई है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। क्रिसमस वाला कैप लगाकर उर्फी जावेद काफी सूजी हुई नजर आ रही हैं। दरअसल उन्होने दो तस्वीरें साझा की हैं।

    लड़का बनने के चक्कर में उर्फी जावेद की हो गई ऐसी हालत
  • Dec 22, 2023 3:36 PM

    मलाइका-जॉर्जिया को छोड़ अब इसके दीवाने हुए अरबाज खान

    दरअसल आपको बता दें की न्यूज़ 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार अरबाज खान बॉलीवुड की मशहूर मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों जल्दी ही शादी भी करने वाले हैं। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अरबाज खान और शूरा एक दूसरे को लेकर काफी ज्यादा सीरियस है और जल्दी ही इस रिश्ते को एक अलग मुकाम देना चाहते हैं। दोनों की इस शादी में सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल होने वाले हैं। खबरों के अनुसार दोनों 24 दिसंबर को शादी रचा लेंगे।

  • Dec 22, 2023 3:11 PM

    पैपराजी के इस एक कमेंट से ही भड़क गईं हिना खान

    हिना ने अपने लुक को डायमंड इयररिंग्स से एक्सेसराइज किया। उन्होंने पर्पल-टोन्ड आईशैडो, शेप्ड आइब्रो, काउंटर गाल और न्यूड लिपस्टिक के साथ अपने लुक को क्लासी बनाए रखा। वायरल हो रही एक क्लिप में, हिना ने उन लोगों को मजाकिया ढंग में जवाब दिया, जिन्होंने उनसे पोज़ देने के लिए कहा था। एक्ट्रेस ने कहा था- 'अच्छा तो अब आप मुझे पोज बताएंगे, बहुत बढ़िया'। इसके बाद हिना ताली बजाने लग जाती हैं

  • Dec 22, 2023 2:39 PM

    Oscar 2024: ऑस्कर की रेस से आउट हुई भारत की ऑफिशियल एंट्री मलयालम फिल्म 2018

    अगले साल होने वाले ऑस्कर अवार्ड ने अपनी शॉर्टलिस्टिड फिल्मों की लिस्ट जारी कर दी है। पहले इस लिस्ट में भारत की तरफ से फोरेन लेंगेवेज में मलयामल फिल्म '2018' भेजी गई थी लेकिन अब ये फिल्म एकेडमी अवॉर्ड की रेस से आउट हो गई है। इस खबर से इंडियन फैंस का दिल टूट गया है। इस बार इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से कोई भी फिल्म शॉर्टलिस्ट नहीं हो पाई है। खबरों के मुताबिक इस फिल्म बजट केवल 12 करोड़ रुपये था। लेकिन फिल्म ने अपने बढ़िया कंटेंट के चलते 100 करोड़ रुपये का आकंड़ा पार कर लिया था। यही वजह थी कि इस बार इस फिल्म को भारत की तरफ से ऑस्कर में भेजा गया था। लेकिन अफसेस ये फिल्म ऑस्कर में शॉर्टलिस्ट होनें में नाकामयाब रही।

    Oscar 2024: ऑस्कर की रेस से आउट हुई भारत की ऑफिशियल एंट्री मलयालम फिल्म 2018
  • Dec 22, 2023 2:17 PM

    मशहूर कवि-चित्रकार इमरोज का निधन, 97 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

    कलाकार-कवि इमरोज इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। शुक्रवार को अपने मुंबई स्थित आवास पर इमरोज ने अंतिम सांस ली। वे 97 वर्ष के थे और उम्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे। इमरोज का मूल नाम इंद्रजीत सिंह था। इमरोज अमृता प्रीतम के साथ अपने रिश्ते के बाद काफी लोकप्रिय हो गए थे। हालांकि, दोनों ने कभी शादी नहीं की, लेकिन 40 साल तक एक-दूसरे के साथ ही रहते थे।

  • Dec 22, 2023 1:42 PM

    बीती रात सलमान खान के साथ फीमेल फैन ने कर दी ऐसी हरकत, हैरान हो गए एक्टर! देखे वायरल वीडियो

    Salman Khan video: सोशल मीडिया पर बीती रात रात के कई सारे वीडियो और फोटोज छाए हुए हैं। ये वीडियो और फोटोज बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर आनंद पंडित के 60वां जन्मदिन पार्टी के हैं। इस खास पार्टी में कई सारे सितारों ने अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई थी। इस पार्टी में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी पहुंचे थे। पार्टी के बाद सलमान ने अपनी एक फीमेल फैन से मुलाकात की और फैन ने सबके सामने एक्टर के साथ ऐसी हरकत कर दी जिससे एक्टर भी थोड़े हैरान रह गए।

  • Dec 22, 2023 1:01 PM

    Deepika Padukone के को-स्टार Vin Diesel पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप

    दीपिका पादुकोण के XXX Return of Xander Cage के को-स्टार और ह़ॉलीवुड के मशहूर एक्टर विन डीजल इस वक्त मुसीबत में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर पर उनकी पूर्व असिस्टेंट एस्टा जोनासन ने योना उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगता हुए केस दर्ज करा दिया है और इसमें भी कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं।

    Deepika Padukone के को-स्टार Vin Diesel पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप
  • Dec 22, 2023 12:27 PM

    Dunki Box Office Collection Day 1: शानदार ओपनिंग के साथ डंकी का कमाल, फैंस को पसंद आए शाहरुख

    Dunki Box Office Collection Day 1: राजकुमारी हिरानी के निर्देशन में बनी शाहरुख खान की फिल्म डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज के बाद फिल्म को लेकर फैंस के बीच अलग ही उत्साह का माहौल देखने को मिला, दर्शकों ने थिएटर के बाहर डंकी के लेकर जश्न मनाया। रिपोर्ट से सामने आया है कि किंग खान की फिल्म डंकी ने शानदार ओपनिंग के साथ बॉक्सऑफिस पर अपना खाता खोला है। फिल्म के कलेक्शन को लेकर बात करें तो, सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, 120 करोड़ के लागत में बनी फिल्म डंकी ने अपनी रिलीज के पहले दिन 30 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि ये शुरुआती कमाई के आंकड़े हैं ऑफिशियल नंबर्स आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है, जो कि कुछ समय में सामने आ जाएंगे।

    Dunki Box Office Collection Day 1: शानदार ओपनिंग के साथ डंकी का कमाल, फैंस को पसंद आए शाहरुख
  • Dec 22, 2023 12:24 PM

    पैपराजी के इस एक कमेंट से ही भड़क गईं हिना खान, कहा-'अब आप मुझे सिखाएंगे'

    आनंद पंडित के 60वें जन्मदिन का जश्न सितारों से भरा था, जिसमें शाहरुख खान, सोनू निगम, सलमान खान, अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन और कई अन्य हस्तियां मौजूद थीं। इवेंट में हिना भी ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। वह स्लीवलेस बैंगनी रंग की बॉडीकॉन ड्रेस में सजी हुई थी, जिसके चारों ओर सेक्विन डिटेलिंग थी। यह ड्रेस हिना की टोन्ड बॉडी पर बिल्कुल फिट बैठ रही थी।

    पैपराजी के इस एक कमेंट से ही भड़क गईं हिना खान, कहा-'अब आप मुझे सिखाएंगे'
  • Dec 22, 2023 11:55 AM

    प्रभास की सारी दुआएं हुईं कबूल, सालार देखकर बेकाबू हो रहे फैंस, कहा-'हमारा बाहुबली वापस आ गया'

    Salaar Twitter Reaction: प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'सालार पार्ट 1: सीजफायर' आज बड़े पर्दे पर आ गई है। प्रभास के फैंस 'आदिपुरुष' की असफलता के बाद अपने हीरो की जीत का अनुभव देखने के लिए उत्सुक हैं। उन्हें यह भी लगता है कि 'सालार' उनके एक्शन स्टार के लिए सही फिल्म है।

    प्रभास की सारी दुआएं हुईं कबूल, सालार देखकर बेकाबू हो रहे फैंस, कहा-'हमारा बाहुबली वापस आ गया'
  • Dec 22, 2023 11:17 AM

    एक हिट पाने के लिए तरसे जा रहे हैं प्रभास, सालार के रिलीज होते ही लगा प्राइवेसी का ग्रहण, लीक हुई पूरी फिल्म

    Salaar Leaked Online: प्रभास स्टारर फिल्म सालार: पार्ट 1- सीजफायर रिलीज हो चुकी है और इसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। दो- पार्ट की पीरियड एक्शन ड्रामा की पहली किस्त 22 दिसंबर को रिलीज हो गई है। इस फिल्म का प्रभास के फैंस को बेसब्री से इंतजार था।

    एक हिट पाने के लिए तरसे जा रहे हैं प्रभास, सालार के रिलीज होते ही लगा प्राइवेसी का ग्रहण, लीक हुई पूरी फिल्म
  • Dec 22, 2023 9:23 AM

    शाहरुख खान भी पहुंचे आनंद पंडित की बर्थडे पार्टी में

    सुपरस्टार शाहरुख खान, जिनकी फिल्म डंकी हाल में रिलीज हुई, अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर निर्माता के जन्मदिन समारोह में शामिल हुए। वो ब्लैक सूट में काफी हैंडसम लग रहे थे।

  • Dec 22, 2023 9:21 AM

    अमीषा पटेल का सेक्सी अंदाज

    बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी इस पार्टी में बिलकुल हॉट अंदाज में नजर आईं। उन्होंने बेज कलर का टॉप और मिनी स्कर्ट पहना हुआ था। एक्ट्रेस का ये लुक काफी हॉट लग रहा है।

  • Dec 22, 2023 9:20 AM

    उर्वशी रौतेला का ग्लैमरस लुक

    इस सितारों से सजी महफिल में उर्वशी का भी ग्लैम लुक देखने को मिला। हसीना ने ट्रांसपैरेंट ब्लैक आउटफिट पहना हुआ था। जिसे देखने के बाद हर किसी के मुंह से सिर्फ वॉव ही निकला। उर्वशी के इस लुक की बहुत से लोग तारीफ कर रहे हैं।

  • Dec 22, 2023 9:19 AM

    कार्तिक आर्यन लगे डैपर

    बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन भी इस पार्टी में शान बढ़ाने पहुंचे। उन्होंने एवरग्रीन ऑल ब्लैक लुक से लोगों को अपना दीवाना बनाया।

  • Dec 22, 2023 9:18 AM

    काजोल की बोल्ड साड़ी

    शाहरुख खान के अलावा उनकी दीवाले को-स्टार काजोल भी पार्टी में स्टाइलिश अंदाज में शामिल हुईं। उन्हें नीले रंग की खूबसूरत और बोल्ड साड़ी में में देखा गया और वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

  • Dec 22, 2023 9:18 AM

    अमिताभ और अभिषेक बच्चन पहुंचे साथ

    आनंद पंडित के बर्थडे पर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन दोनों पहुंचे थे। इस बाप-बेटे की जोड़ी ने आनंद पंडित के साथ पोज भी दिए। यही नहीं इनके साथ जैकी श्रॉफ ने भी आनंद पंडित के साथ पोज दिए।

  • Dec 22, 2023 9:17 AM

    अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे अर्जुन रामपाल

    बॉलीवुड के हैंडसम हंक अर्जुन रामपाल आनंद पंडित के बर्थडे पर अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ पहुंचे। दोनों ने ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग की हुई थी और ग्रैबिएला काफी खूबसूरत और फिट दिख रही थीं।

  • Dec 22, 2023 9:16 AM

    आनंद पंडित के बर्थडे पर का लगा सितारों का मेला

    इस पार्टी में रितेश देशमुख, मनीष पॉल, शांतनु महेश्वरी, अनुपम खेर, वरुण शर्मा, मधुर भंडारकर और रणदीप हुड्डा अपनी नई नवेली दुल्हन लिन लैशराम के साथ पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X