एक हिट पाने के लिए तरसे जा रहे हैं प्रभास, सालार के रिलीज होते ही लगा प्राइवेसी का ग्रहण, लीक हुई पूरी फिल्म

Salaar Leaked Online: प्रभास स्टारर फिल्म सालार: पार्ट 1- सीजफायर रिलीज हो चुकी है और इसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। दो- पार्ट की पीरियड एक्शन ड्रामा की पहली किस्त 22 दिसंबर को रिलीज हो गई है। इस फिल्म का प्रभास के फैंस को बेसब्री से इंतजार था।
लीक हो गई सालार
सालार की रिलीज के साथ ही मेकर्स को बड़ा झटका लगा है। फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम, फिल्मीजिला, मूवीरुलज जैसे विभिन्न प्लेटफार्मों पर मुफ्त स्ट्रीमिंग और डाउनलोडिंग के लिए उपलब्ध है। इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म डंकी भी रिलीज के साथ ही ऑनलाइन लीक हो गई थी। इसके अलावा 'जवान', '12वीं फेल', 'ड्रीम गर्ल 2', 'गदर 2' जैसी फिल्में भी पायरेसी का शिकार हो चुकी हैं। आपको बता दें कि पायरेसी एक दंडनीय अपराध है।
पांच भाषाओं में हुई रिलीज
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सालार ओपनिंग डे पर जबरदस्त कमाई करेगी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पहले दिन 29 करोड़ रुपये की शानदार कमाई करेगी। बताया जा रहा है कि फिल्म सालार 400 करोड़ रुपये के बजट पर बनी है। आपको बता दें कि सालार को दुनिया भर में तेलुगु, मलयालम, तमिल और कन्नड़ समेत पांच भाषाओं में रिलीज किया गया है।
सालार को मिला A सर्टिफिकेट
'सालार' में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, टीनू आनंद, ईश्वरी शामिल हैं। केजीएफ के डायरेक्टर प्रशांत नील ने इसका निर्देशन किया है। सालार को सीबीएफसी से ए सर्टिफिकेट मिला है, जिसके बारे में प्रशांत नील ने कहा, 'मैं बहुत निराश था, मैं इसके सामने 20 मिनट तक बैठा रहा। मैं जानता हूं कि मैंने कोई अश्लील फिल्म या ऐसी फिल्म नहीं बनाई है जो हिंसा के प्रति असंवेदनशील हो। यह सब आवश्यक हिंसा है।'
आपको बता दें, प्रभास का सिक्का काफी समय से नहीं चल पा रहा है। 'बाहुबली' के बाद से ही प्रभास अपने नाम कोई बड़ी हिट फिल्म नहीं दे पाए हैं। फैंस और खुद एक्टर को भी उनकी एक बेहतरीन फिल्म का इंतजार है। एक्टर की पिछली फिल्म 'आदिपुरुष' भी कोई कमाल नहीं कर पाई थी और अब सबकी निगाहें 'सालार' पर ही टिकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications