Bollywood Highlights: शाहिद कपूर के हाथ लगी 'अश्वत्थामा', फ्लॉप होने की कगार पर अदा शर्मा की 'बस्तर'

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 20 March: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

शाहिद कपूर की पाइपलाइन में कई फिल्में हैं और उनके हाथ एक और फिल्म लग गई है। शाहिद कपूर को फिल्म 'अश्वत्थामा' में कास्ट किया गया है। इस फिल्म को सचिन बी रवि डायरेक्ट करने वाले है। गौरतलब है कि इस फिल्म के अनाउंसमेंट के समय कहा गया था कि इसमें विक्की कौशल नजर आएंगे। अब कन्फर्म हो गया है कि शाहिद कपूर फिल्म 'अश्वत्थामा' करेंगे।

अदा शर्मा स्टारर सुदीप्तो सेन की फिल्म 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन पाने के लिए संघर्ष कर रही है। पांचवें दिन फिल्म की कमाई में काफी गिरावट आई है। Sacnilk.com के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, अदा शर्मा की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर केवल 21 लाख रुपये का कलेक्शन करने का अनुमान है। पहले दिन बस्तर ने 40 लाख रुपये, दूसरे दिन 75 लाख रुपये और तीसरे दिन 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया। चौथे दिन फिल्म ने 24 लाख रुपये की कमाई की। फिलहाल फिल्म का कुल कलेक्शन 2.46 करोड़ रुपये ही है।

LIVE Feed
  • Mar 20, 2024 8:10 PM

    मुंबई लौटे न्यूली मैरिड कपल पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा, फैन्स की लगी भीड़

    न्यूली मैरिड कपल पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी हाल ही में हुई है। बता दें कि कपल आज 20 मार्च को मुंबई लौट आया है। इस दौरान देखा गया कि पुलकित नीले रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं तो वहीं नई दुल्हनिया पिंक कलर के फ्रांक सूट, लाल चूड़ा, मांग में सिंदूर भरे नजर आ रही हैं। फैन्स और पैपराजी ने देखते ही दोनों के शादी की जमकर बधाइयां दी हैं।

  • Mar 20, 2024 8:04 PM

    एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें, तीसरे दिन भी नहीं मिली जमानत

    बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता और जाने माने यूट्यूबर एल्विश यादव बीते कुछ दिनों में अचानक हुई गिरफ्तारी से फैन्स हैरान रह गए हैं बता दें कि लगातार इस केस को लेकर नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। सांप के जहर की तस्करी के मामले में जेल में बंद यूट्यूबर एल्विश यादव की जमानत अर्जी पर लगातार तीसरे दिन भी सुनवाई नहीं हो पाई है। आज बुधवार को भी अधिवक्ताओं की हड़ताल है। इसके बाद एल्विश यादव को वापस जेल में ले जाया गया है।

  • Mar 20, 2024 4:23 PM

    पैटरनिटी लीव पर जाएंगे रणवीर सिंह, बच्चे के साथ बिताएंगे समय

    Ranveer Singh will go on paternity leave: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही माता पिता बनने वाले है। ऐसे में रणवीर सिंह ने एक और बड़ी घोषणा कर दी है। हाल ही में रणवीर सिंह ने यह घोषणा की है कि वे भी पैटरनिटी लीव लेंगे। मिल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका पादुकोण अपने लगभग सभी प्रोजेक्ट कंप्लीट कर चुकी हैं, लेकिन रणवीर सिंह का अभी कोई ब्रेक लेने का आइडिया नहीं था, लेकिन हाल ही में खबर मिल रही है कि रणवीर सिंह 1 साल की पैटरनिटी लीव पर जाएंगे। वे पत्नी दीपिका और बच्चे के साथ समय बिताना चाहेंगे।

    पैटरनिटी लीव पर जाएंगे रणवीर सिंह, बच्चे के साथ बिताएंगे समय
  • Mar 20, 2024 3:52 PM

    पति और बेटी के साथ राम लला के दर्शन करने अयोध्या पहुंची प्रियंका चोपड़ा

    ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों भारत आई हुई हैं। कभी वे अंबानी की होली पार्टी में नजर आती हैं तो कभी वे वेकेशन पर जाती दिखती हैं। प्रियंका चोपड़ा भारत आते ही सुर्खियों में बन जाती हैं। बता दें कि इस बार प्रियंका चोपड़ा के साथ निक जोनस भी नजर आ रहे हैं। भले ही वे भारत लेट आए, लेकिन आते ही उन्होंने परिवार के साथ समय बिताना शुरू कर दिया है। वहीं हाल ही में निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा और मालती को आयोध्या में राम लला के दर्शन करते देखा गया। परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

  • Mar 20, 2024 3:24 PM

    बुरी फंसी Rakhi Sawant, पूर्व NCB अधिकारी ने दायर किया मानहानी का मुकदमा

    पूर्व नारकोटिक्स अधिकारी समीर बानखेडे (Sameer Wankhede) ने राखी सावंत (Rakhi Sawant) और उनके वकील अली काशिफ के शिलाफ मानहानी का मुकदमा दायर किया है। इतना ही नहीं उन्होंने मुआवजे की रकम 11 लाख रुपये मांगी है। यह मामला डिंडोशी सिटी सिविल कोर्ट में दायर किया गया है। खबरों के मुताबिक समीर वानखेडे ने साल 2023 के इंटरव्यू का हवाला देते हुए यह मुकदमा दायर करवाया है। जिसमें वे दावा करते हैं कि काशिफ अली खान और राखी ने मिलकर ऐसे बयान दिए हैं जो मनगढ़ंत और आधारहीन थे।

  • Mar 20, 2024 2:59 PM

    अपनी दुल्हनिया की हाथों पर मेहंदी लगाते नजर आए पुलकित सम्राट

    वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पुलकित सम्राट हरे रंग की डिजाइनर शेरवानी में नजर आ रहे हैं। तो वहीं कृति खरबंदा खूबसूरत लहंगा पहने हुई हैं। वहीं घर वाले जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। कृति द्वारा शेयर की गई पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि पुलकित सम्राट कृति के हाथों पर महेंदी लगाते नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में कृति मुस्कुराती नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर में पुलकित सम्राट की खुशी देखी जा सकती है। वे जमकर भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं।

  • Mar 20, 2024 2:36 PM

    दिशा पाटनी नहीं बल्कि ये एक्ट्रेस थी टाइगर श्रॉफ की पहली गर्लफ्रेंड?

    वीडियो में पहले टाइगर श्रॉफ बात करते हुए दिख रहे हैं और कह रहे हैं कि, ''मैं जिंदगी में काफी शर्मीला रहा हूं और यही कारण है कि मेरी पहली गर्लफ्रेंड 25 साल की उम्र में बनी थी। इसके लिए मैं अपने प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला का शुक्रगुजार हूं क्योंकि मेरी डेब्यू फिल्म के बाद वो मुझे मिली।'' इस पर वरुण धवन ने कहा, ''कृति सैनन?'' टाइगर श्रॉफ बोले, ''नहीं उसके बाद।'' वरुण बोले- ''कृति आई लव यू, कृपया आप लोग सीरियस ना लें हम लोग अच्छे दोस्त हैँ। सॉरी कृति.. ये सिर्फ एक मजाक था।'' इसके बाद ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इसपर कई सारी बातें कर रहे हैं।

  • Mar 20, 2024 1:58 PM

    'क्रू' का होली एंथम 'चोली' पहली बार होर्डिंग पर किया जाएगा लॉन्च

    टीज़र से लेकर ट्रेलर तक, एक गाना जिसने पूरे देश को उत्साहित किया है, वह अब जल्दी ही रिलीज होने वाला है। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर 'चोली' की रिलीज की तारीख की घोषणा कर दी है, सबको इस होली के मौसम पर इसके बीट्स पर ग्रूव करने के लिए इनवाइट किया है। ऐसे में इस उत्साह को और भी बढ़ाते हुए, मेकर्स ने एक और थ्रिलिंग अपडेट भी जारी किया है।

  • Mar 20, 2024 12:50 PM

    'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' पर सीमा हैदर का डांस देख शरमा जाएंगे अक्षय और रवीना

    सीमा और सचिन ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो तू चीज बड़ी है मस्त मस्त पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद लोगों को ये पसंद आ रही है। इस वीडियो को अगर रवीना टंडन और अक्षय कुमार ने देखा शायद उनको भी शर्म आ जाएगी।

  • Mar 20, 2024 12:11 PM

    पिता बनने के बाद रणवीर सिंह लेंगे इतनी लंबी छुट्टी

    जैसा कि दीपिका पादुकोण इस साल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं, खबर है कि रणवीर सिंह अपनी प्रेमिका के साथ रहने के लिए एक साल की पैटरनल लीव लेने की प्लानिंग बना रहे हैं।

  • Mar 20, 2024 12:09 PM

    'मडगांव एक्सप्रेस' की स्क्रीनिंग पर करीना कपूर संग पहुंचे सैफ अली खान

    'मडगांव एक्सप्रेस' की स्क्रीनिंग पर सैफ अली खान देसी लुक में नजर आए। सैफ अली खान ने इस दौरान कुर्ता पहना हुआ था। करीना कपूर इस वायरल हो रही तस्वीर में बेहद हसीन लग रही थीं। 'मडगांव एक्सप्रेस' की स्क्रीनिंग से सामने आई करीना कपूर की ये फोटो आते ही छा गईं। करीना कपूर और सैफ अली खान इस इवेंट के दौरान साथ में कफी खुश दिखाई दिए। करीना कपूर और सैफ अली खान की ये तस्वीर फैंस का दिल जीत रही है।

  • Mar 20, 2024 12:02 PM

    अवनीत कौर ने पार की बोल्डनेस की हदें

    फेमिना मामाअर्थ ब्यूटीफुल इंडियंस 2024 का अभी हाल में आयोजन हुआ था। इस इवेंट में बॉलीवुड के कई स्टार्स नजर आए, लेकिन सबका ध्यान अवनीत कौर ने अपनी तरफ खींच लिया। अवनीत कौर का नया लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अवनीत कौर का ब्रालेस लुक ने लोगों का दिल लूट लिया। अवनीत कौर अपने नए लुक में टैटू फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दीं।

  • Mar 20, 2024 10:08 AM

    फिल्म 'शैतान' ने 12वें दिन की इतनी कमाई

    साल 2024 भी बॉलीवुड के लिए काफी अच्छा जा रहा है। एक के बाद एक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही हैं। अब इस लिस्ट में अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म 'शैतान' भी जुड़ गई है। फिल्म 'शैतान' ने रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब 12 दिन पूरे कर लिए हैं। जिसके बाद फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। सैकनिल्क की अर्ली एस्टिमेट्स रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका की फिल्म 'शैतान' 12वें 3.15 करोड़ रुपये कमा सकती है।

  • Mar 20, 2024 10:07 AM

    'योद्धा' की कमाई में दिखा मामूली उछाल

    साल 2024 में एक्शन फिल्में खूब धमाल मचा रही है। पहले फिल्म 'फाइटर' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की, अब फिल्म 'योद्धा' ने धमाल मचा रखा है। सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पाटनी और राशि खन्ना की फिल्म 'योद्धा' की कमाई लगातार बढ़ रही है। इस फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन पूरे हो गए हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और दिशा पाटनी की फिल्म 'योद्धा' की कमाई में उछाल देखने को मिल रहा है। सैकनिल्क की अर्ली एस्टिमेट्स रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और दिशा पाटनी की फिल्म 'योद्धा' 5वें दिन 2.39 करोड़ रुपये कमाने वाली है। फिल्म की ये कमाई चौथे दिन के मुकाबले ज्यादा है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और दिशा पाटनी की फिल्म 'योद्धा' ने चौथे दिन महज 2.25 करोड़ रुपये ही कमाए थे।

  • Mar 20, 2024 10:06 AM

    मुकेश खन्ना ने बताया 'शक्तिमान' नहीं बन सकते ये स्टार्स

    टीवी की दुनिया में 'शक्तिमान' के किरदार से नाम कमाने वाले एक्टर मुकेश खन्ना इन दिनों अपनी फिल्मों और शोज से ज्यादा बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। जब से सुपरहीरो 'शक्तिमान' पर फिल्म बनने की खबर सामने आई है, तब के मुकेश खन्ना का कोई न कोई बयान सामने आ रहा है। अभी हाल हाल में मुकेश खन्ना ने 'शक्तिमान' के रोल के लिए रणवीर सिंह को रिजेक्ट करते हुए वीडियो शेयर किया था। इसके बाद अब मुकेश खन्ना का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मुकेश खन्ना ने बताया कि न तो शाहरुख खान, न ही अजय देवगन और अक्षय कुमार या टाइगर श्रॉफ 'शक्तिमान' के रोल के लिए फिट नहीं हैं। क्योंकि इन स्टार्स की पहले से एक इमेज बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुकेश खन्ना ने ये बयान डिजिटल कमेंटरी नाम के एक यूट्यूब से बात करते हुए दिया है।

  • Mar 20, 2024 10:05 AM

    इस स्टार के हाथ लगा लक्ष्मण का रोल

    रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। अब इस फिल्म में नए स्टार की एंट्री को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। माता सीता और भगवान हनुमान के बाद लक्ष्मण के रोल को लेकर भी खुलासा हो गया है। लक्ष्मण के रोल के लिए बॉलीवुड नहीं बल्कि एक टीवी स्टार को कास्ट किया गया है। टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक टीवी शो 'जमाई राजा' फेम रवि दुबे की फिल्म में एंट्री हो सकती है। रवि दुबे फिल्म में लक्ष्मण में नजर आने वाले हैं। लेकिन आपको बता दें अभी तक इसको लेकर अभी तक कोई भी अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है। अब देखना होगा मेकर्स इसको लेकर अब तक अपडेट देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X