..................... Ranveer Singh will go on paternity leave, will support pregnant wife Deepika Padukone - Hindi Filmibeat

पैटरनिटी लीव पर जाएंगे रणवीर सिंह, प्रेग्नेंट पत्नी दीपिका पादुकोण का देंगे साथ

ranveer Singh

Ranveer Singh will go on paternity leave: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी खास केमिस्ट्री की वजह से इंडस्ट्री में खास पंसद किए जाते हैं। हर फंक्शन में दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। बता दें कि इन दिनों तो दीपिका जमकर सुर्खियों में बनी हैं क्योंकि कुछ समय पहले ही उन्होंने एनाउंटमेंट की थी कि वे प्रेग्नेंट हैं। इतना ही नहीं उन्होंने खुलासा किया है कि वे सितंबर में बच्चे को जन्म देंगी। जहां अब तक देखा गया है कि कोई भी महिला डिलीवरी टाइम पर पैटरनिटी लीव लेती है। जिससे वह बच्चे और परिवार के साथ समय बिता पाए, लेकिन वहीं हाल ही में रणवीर सिंह ने भी एक बड़ा ऐलान किया है चलिए जानते हैं क्या है नया।

पैटरनिटी लीव लेंगे रणवीर सिंह
बता दें कि हाल ही में रणवीर सिंह ने यह घोषणा की है कि वे भी पैटरनिटी लीव लेंगे। मिल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका पादुकोण अपने लगभग सभी प्रोजेक्ट कंप्लीट कर चुकी हैं, लेकिन रणवीर सिंह का अभी कोई ब्रेक लेने का आइडिया नहीं था, लेकिन हाल ही में खबर मिल रही है कि रणवीर सिंह 1 साल की पैटरनिटी लीव पर जाएंगे। वे पत्नी दीपिका और बच्चे के साथ समय बिताना चाहेंगे।

फिल्मों से बनाएं दूरी ?
रणवीर सिंह के प्रोजेक्ट की बात करें तो उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। 'सिंघम अगेन', 'डॉन 3', 'तख्त', 'बैजू बावरा', 'मिस्टर इंडिया 2', 'अंदाज अपना अपना 2'। बता दें सिंघम की शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन ऐसी कई फिल्में हैं जिनकी शूटिंग अभी शुरू ही नहीं हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि जिस प्रोजेक्ट का उन्होंने काम शुरू नहीं किया है वे उस फिल्म की शूटिंग अभी शुरू भी नहीं करेगें। बता दें कि 29 फरवरी को कपल ने माता पिता बनने की घोषणा की थी। जिसके बाद इंडस्ट्री के सभी सितारों ने और फैन्स ने कपल को जमकर बधाई दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X