..................... bollywood news in hindi live updates 20 December salaar 24 hours shows animal part 3 - Hindi Filmibeat

Bollywood Hindi News Live: यहां 24 घंटे चलेंगे सालार के शोज, एनिमल के 3 पार्ट्स लाएंगे संदीप रेड्डी वांगा

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 20 December: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सालार इस हफ्ते रिलीज होने के लिए तैयार है। साउथ में प्रभास का अच्छा खासा क्रेज देखने को मिलता है और इस बीच सरकार ने टिकट के दाम बढ़ाने की इजाजत देकर मेकर्स की चांदी कर दी है। 22 दिसंबर से लेकर 28 दिसंबर तक फिल्म की टिकटों के दाम सिंगल स्क्रीन थिएटर में 65 रुपये और मल्टीप्लेक्स में 100 रुपये बढ़ाने की अनुमति दी गई है।

इसके अलावा सरकार द्वारा जारी किए गए इस नोटिस में रात में 1 बजे से भी एक शो चलाने की इजाज मेकर्स को मिल गई है। यानि रिलीज वाले दिन (22.12.2023) को तेलंगाना में रात 1 बजे भी एक शो चलाया जा सकेगा। क्योंकि फिल्म का रन टाइम 3 घंटे है, तो ऐसे में 1 बजे वाला शो सुबह 4 बजे तक चलेगा। वहीं अगले दिन के शोज 4 बजे से ही शुरू हैं तो इस तरह रिलीज वाले दिन 24 घंटे फिल्म के शोज चलते रहेंगे।

रणबीर कपूर, अनिल कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' की अपार सफलता के बाद फैंस इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के दूसरे पार्ट का नाम 'एनिमल पार्क' होने वाला है, जिसे लेकर संदीप ने कहा था कि वो इस दूसरे पार्ट को और भी ज्यादा खूंखार बनाने वाले हैं।

अब फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने 'एनिमल' के तीसरे पार्ट पर भी अपनी राय रखी है। संदीप रेड्डी ने कहा कि दर्शकों को इस फिल्म का वॉल्यूम 2 और 3 भी देखने को मिलेगा। संदीप ने इस फिल्म की तुलना महाभारत से भी की। उन्होंने कहा कि उन्होंने फिल्म के दूसरे पार्ट का नाम एनिमल पार्क इसलिए रखा क्योंकि वहां पर कुछ जानवर होंगे जो कि रणबीर की तरह ही होंगे। इन सबके बीच लड़ाई होगी। जैसे महाभारत में भाइयों के बीच हुई थी।

LIVE Feed
  • Dec 20, 2023 7:38 PM

    केरल हाईकोर्ट ने मोहनलाल अभिनीत फिल्म 'नेरू' की रिलीज पर रोक लगाने से किया इनकार

    मोहनलाल अभिनीत और जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित मलयालम फिल्म "नेरू" की रिलीज पर केरल उच्च न्यायालय ने रोक लगाने से इनकार कर दिया है। यह फिल्‍म गुरुवार को रिलीज होने वाली है। हालांकि स्टे नहीं मिला, लेकिन अदालत ने केंद्र सरकार, निर्देशक-सह-लेखक जीतू जोसेफ और सह-लेखक शांति मायादेवी सहित प्रतिवादियों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

  • Dec 20, 2023 7:01 PM

    सोहेल की बर्थडे पार्टी में सलमान ने हाथ पकड़ मां सलमा को सीढ़ियों से उतारा, वीडियो वायरल

    एडल्ट फिल्मों से मशहूर होने वाली मिया खलीफा ने फिलहाल इंडस्ट्री को तो अलविदा कह दिया है लेकिन उनकी बोल्डनेस है कि थमने का नाम ही नहीं ले रही है। अब एक बार फिर से मिया खलीफा ने अपना सेक्सी हुस्न का जलवा दिखाया है जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है।

  • Dec 20, 2023 5:51 PM

    'बिग बॉस 17': अंकिता लोखंडे ने 2 साल तक छुपाया सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप

    'बिग बॉस 17' के नवीनतम एपिसोड में प्रतिभागी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे काफी भावुक होती नजर आई। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने दिवंगत स्टार सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने ब्रेकअप को यह सोचकर दो साल तक छुपाया कि वह एक दिन वापस आएंगे।

  • Dec 20, 2023 5:41 PM

    Merry Christmas Trailer: फैंस का इंतजार हुआ खत्म, कैटरीना और विजय सेतुपति की केमस्ट्री दिखी शानदार

    Merry Christmas Trailer: फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। फिल्मी दुनिया के दो शानदार कलाकार कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की बहुचर्चित फिल्म मैरी मैरी क्रिसमस का शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। दर्शकों को ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। ट्रेलर में कैटरीना और विजय की केमस्ट्री बहुत ही प्यारी दिख रही है।

  • Dec 20, 2023 5:01 PM

    बेटी और पत्नी के साथ Ram Charan ने किए 'महालक्ष्मी मंदिर' में माता के दर्शन, सामने आया वीडियो

    Ram Charan video: साउथ सुपरस्टार राम चरण का एक बहुत ही प्यारा सा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर अपनी बेटी और पत्नी के साथ सुबह सुबह मंदिर माता के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान एक्टर को देखने के लिए काफी भीड़ इकट्ठी हो गई हैं तो एक्टर अपनी फैमली को प्रोटेक्ट करते हुए मंदिर से बाहर निकले हैं।

  • Dec 20, 2023 4:22 PM

    हल्दी सेरेमनी में दुल्हन श्रेनु पारेख ने ली स्वैग से एंट्री, स्कूटी पर दूल्हे को पीछे बैठाकर दिखाया टशन

    इश्कबाज फेम एक्ट्रेस श्रेनु पारेख खबरों में बनी हैं। एक्ट्रेस श्रेनु पारेख जल्द शादी करने वाली हैं, उनकी प्री वेडिंग फेस्टिविटीज चर्चा में बनी हुई है। श्रेनु की हल्दी सेरेमनी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

    हल्दी सेरेमनी में दुल्हन श्रेनु पारेख ने ली स्वैग से एंट्री, स्कूटी पर दूल्हे को पीछे बैठाकर दिखाया टशन
  • Dec 20, 2023 4:07 PM

    कचरे से प्लास्टिक उठाकर Urfi Javed ने बनाई अपनी ड्रेस, सोशल मीडिया पर वीडियो देख फैंस हुए खुश

    Urfi Javed New Look: सोशल मीडिया सेंसेशल उर्फी जावेद आए दिन सोशल मीडिया पर लाइम लाइट में बनी रहती हैं। उर्फी एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं खबरों में रहने का। कभी अपने स्टाइल, कभी अपने बयान और कभी कभी पैपराजी के साथ चिट-चैट करते हुए उर्फी सोशल मीडिया पर छाई ही रहती ही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का नया लुक सामने आया है। इस बार हसीना का लुक कचरे से प्लास्टिक उठाकर बनाया गया है। इस लुक को देखकर आप भी एक्ट्रेस की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

  • Dec 20, 2023 3:26 PM

    Viral Video: भारत घूमने आई कोरियन ब्लॉगर के साथ शख्स ने की अश्लील हरकत, जान बचाकर भागी लड़की

    Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई सारे वीडियोज सामने आते रहते हैं। इनमें से कई सारे वीडियो ऐसे होते हैं जो कि खबरों में आ जाते हैं और इन पर लोग अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देते हैं। इसी बीच हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि साउथ कोरिया से एक ब्लॉगर आई है, जो महाराष्ट्र में अपना ब्लॉग बना रही है, जिसके साथ दो से तीन युवक गंदी हरकत करते हैं। जिसके बाद वह वहां से अपनी जान बचाकर भाग जाती है।

  • Dec 20, 2023 2:43 PM

    Salaar Advance Booking: प्रभास के दीवाने फैंस, धड़ल्ले से बिकी 'सालार' की टिकट्स क्रैश हुए वेबसाइट!

    Salaar Advance Booking: साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म सालार पार्ट 1 सीजफायर को लेकर खबरों में बने हुए हैं। एक्टर की फिल्म को लेकर फैंस के बीच अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। हर तरफ फिल्म को लेकर बज बना हुआ है। ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग भी काफी धड़ल्ले से हो रही है। इसी बीच खबर आई है कि सालार की एडवांस बुकिंग के चलते बुकिंग प्लेटफॉर्म भी क्रैश हो गए हैं।

    Salaar Advance Booking: प्रभास के दीवाने फैंस, धड़ल्ले से बिकी 'सालार' की टिकट्स क्रैश हुए वेबसाइट!
  • Dec 20, 2023 2:33 PM

    Video: शाहरुख खान की Dunki का इवेंट बना Memorable, दुबई में चला एक्टर का जादू

    Video: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग मच अवेटेड फिल्म 'डंकी' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर फिल्म का प्रमोशनल भी जमकर कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म के प्रमोशन के लिए एक्टर दुबई पहुंचे हैं। दुबई में एक्टर का अलग ही जादू देखने को मिला। दुबई के बुर्ज खलीफा पर डंकी का ऑफिशियल ट्रेलर प्ले किया गया, फिर एक स्पेशल ड्रोन शो रखा गया जिसमें शाहरुख का सिग्नेचर पोज और एक हवाई जहाज दिखाया गया। ये पल शाहरुख खान और उनके फैंस के लिए काफी खास था।

  • Dec 20, 2023 1:09 PM

    रश्मिका मंदाना डीपफेक केस में दिल्ली पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार

    कुछ दिनों पहले रश्मिका मंदाना अपने एक डीपफेक वीडियो की वजह से चर्चा में आ गई थीं। रश्मिका मंदाना के इस डीपफेक वीडियो को लेकर काफी विवाद हुआ था। जिसके बाद भारत सरकार ने भी इसके खिलाफ एक्शन लेने की बात कही थी। अब इन सब के बाद रश्मिका मंदाना के इस केस जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए 4 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है।

  • Dec 20, 2023 12:02 PM

    एनिमल के सीक्वल की हुई ऑफिशियल अनाउंसमेंट

    रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर रिवेंज ड्रामा 'एनिमल' के निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर फिल्म के सीक्वल की घोषणा कर दी है। फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी हैं। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित, इसके सीक्वल का नाम एनिमल पार्क है। मंगलवार को खबर साझा करते हुए, टी सीरीज के आधिकारिक पेज ने लिखा, "यह विश्वास पर बनी साझेदारी है, जो क्रिएटिव फ्रीडम से प्रेरित है और एक अटूट बंधन से मजबूत है। निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक #संदीपरेड्डीवंगा ने अगले सिनेमाई वंडर-प्रभास स्पिरिट, एनिमल पार्क और अल्लू अर्जुन सागा का अनावरण किया- ये अध्याय कबीर सिंह और #एनिमल की शानदार सफलता का अनुसरण करते हैं।"

  • Dec 20, 2023 11:53 AM

    Arshad Warsi ने 'एनिमल' को लेकर दिया विवादित बयान, पहले फिल्म की पोर्न से की तुलना और फिर...

    फिल्म में संदीप रेड्डी वांगा को कथित तौर पर हिंसा और महिलाओं के अपमान का महिमामंडन करने के लिए आलोचना मिली है। इसके अतिरिक्त, रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर रणबीर और तृप्ति डिमरी के इंटीमेट और न्यूड सीन के वायरल हो जाने के बाद विवाद और बढ़ गया। इस बीच एक चर्चा के दौरान, अरशद वारसी ने सेक्स कॉमेडी में शामिल होने पर अपना नजरिया साझा किया और खुलासा किया कि क्या वह भविष्य में संदीप रेड्डी वांगा के साथ फिल्म करेंगे या नहीं।

    Arshad Warsi ने 'एनिमल' को लेकर दिया विवादित बयान, पहले फिल्म की पोर्न से की तुलना और फिर...
  • Dec 20, 2023 11:13 AM

    रणदीप हुड्डा ने वाइफ लिन लैशराम संग सपना चौधरी के सॉन्ग पर किया डांस

    लिन लैशराम के फैन पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में लिन लैशराम अपने पति रणदीप हुड्डा के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने हरियाणी डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी के पॉपुलर सॉन्ग 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर ठुमके लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के साथ लिखा है, 'मणिपुर और हरियाणा।'

  • Dec 20, 2023 11:12 AM

    सलमान का मां के लिए प्यार देखकर खुश हुए लोग

    सलमान खान का नया वीडियो सामने आ रहा हैं। इस वीडियो में सलमान खान अपने भाई सोहेल खान की बर्थडे पार्टी में नजर आ रहे हैं। इस वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान एकदम अलग अंदाज में दिखाई दिए। इस वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान अपनी मां सुशीला चरक के साथ नजर आ रहे हैं वो अपनी मां को कार तक छोड़ने पहुंचे। सलमान खान की ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। सलमान खान के इस वीडियो को देखने के बाद उनकी खूब तारीफ हो रही है।

  • Dec 20, 2023 11:10 AM

    शाहरुख के नाम हुआ दुबई का आसमान

    डंकी की रिलीज से पहले, दुबई का आसमान शाहरुख खान के नाम, उनके सिग्नेचर पोज और कई ड्रोनों द्वारा एक हवाई जहाज से रोशन किया गया था। फिल्म का ट्रेलर प्रतिष्ठित बुर्ज खलीफा पर भी प्रदर्शित किया गया था। दुबई में डंकी ड्रोन कार्यक्रम की कई तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। डंकी में तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर और बोमन ईरानी भी हैं और यह गुरुवार, 21 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।

  • Dec 20, 2023 9:36 AM

    पैपराजी को देखकर फिर भड़क उठे Salman Khan, गुस्से में लाल होकर उंगली दिखा कर कहा- 'पीछे हटो सब'

    Salman Khan Angry: बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान मंगलवार रात मुंबई में सोहेल खान के 53वें जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए। सलीम खान, हेलेन, सलमा खान, अर्पिता खान और आयुष शर्मा, अलवीरा खान के साथ अतुल अग्निहोत्री और उनकी बेटी अलीजेह अग्निहोत्री और करीबी दोस्तों सहित पूरा खान परिवार सोहेल का जन्मदिन मनाने के लिए एक साथ आया।

    पैपराजी को देखकर फिर भड़क उठे Salman Khan, गुस्से में लाल होकर उंगली दिखा कर कहा- 'पीछे हटो सब'
  • Dec 20, 2023 9:07 AM

    आयशा के आने के मनारा को लगी मिर्ची, एक पल भी मुनव्वर को अकेला छोड़ने के लिए तैयार ही नहीं हसीना

    आयशा के आने के बाद मुनव्वर ने अपनी गलतियां स्वीकार कीं और आरोप-प्रत्यारोप के कारण मानसिक रूप से भी टूट गए। मनारा ने हमेशा मुनव्वर का साथ दिया है और लोगों को लगता है कि मनारा के मन में मुनव्वर के लिए एक सॉफ्ट कॉर्नर है। आयशा की एंट्री के बाद से ही मनारा परेशान नजर आ रही हैं और मुनव्वर के प्रति उनका लगाव अब साफ नजर आ रहा है।

    आयशा के आने के मनारा को लगी मिर्ची, एक पल भी मुनव्वर को अकेला छोड़ने के लिए तैयार ही नहीं हसीना
  • Dec 20, 2023 9:05 AM

    एक्टिंग की दुनिया में नहीं चला सिक्का तो अब Kangana Ranaut करेंगी ये काम, 2024 में होगा बड़ा उलटफेर

    Kangana Ranaut In Politics: पिछले कई महीनों से यह अफवाह थी कि कंगना रनौत 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी और अब उनके पिता ने इस बारे में एक बड़ा अपडेट साझा किया है। News18 की रिपोर्ट के अनुसार, कंगना के पिता अमरदीप ने पुष्टि की है कि अभिनेत्री अगले साल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।

    एक्टिंग की दुनिया में नहीं चला सिक्का तो अब Kangana Ranaut करेंगी ये काम, 2024 में होगा बड़ा उलटफेर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X