पैपराजी को देखकर फिर भड़क उठे Salman Khan, गुस्से में लाल होकर उंगली दिखा कर कहा- 'पीछे हटो सब'

Salman Khan Angry: बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान मंगलवार रात मुंबई में सोहेल खान के 53वें जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए। सलीम खान, हेलेन, सलमा खान, अर्पिता खान और आयुष शर्मा, अलवीरा खान के साथ अतुल अग्निहोत्री और उनकी बेटी अलीजेह अग्निहोत्री और करीबी दोस्तों सहित पूरा खान परिवार सोहेल का जन्मदिन मनाने के लिए एक साथ आया।
सलमान खान को आया गुस्सा
जहां सभी खान परिवार के लोग खुशी-खुशी तस्वीरें खिंचवा रहे थे, वहीं दूसरी तरफ अचानक सलमान खान को गुस्सा आ गया। जी हां, सलमान खान उस वक्त पैपराजी पर भड़क गए उन्होंने एक्टर की तस्वीरें लेने के लिए कार को घेर लिया था। एक्टर ने गुस्से में कहा- 'पीछे हटो सब'।
सलमान खान का लुक
'टाइगर 3' अभिनेता सलमान खान ने मिनिमल लुक के साथ काली टी-शर्ट और बरगंडी रंग की पैंट में स्वैग बिखेरा। उनकी बहन अर्पिता को काले रंग की फ्लोरल-प्रिंटेड फ्लोर-लेंथ ड्रेस पहने देखा गया। उनके पति आयुष शर्मा ग्रे टी-शर्ट और उसी रंग की पैंट में बेहद आकर्षक लग रहे थे।
'टाइगर 3' की सफलता का आनंद ले रहे सलमान
सलमान खान इन दिनों 'टाइगर 3' की सफलता का आनंद ले रहे हैं, जो टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट है और वॉर और पठान जैसी फिल्मों के साथ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। दिलचस्प बात यह है कि इसमें शाहरुख खान की कैमियो भूमिका और ऋतिक रोशन का एक पोस्ट-क्रेडिट सीन भी है। टाइगर फ्रैंचाइडी की पिछली दो फिल्मों के नाम हैं- 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है'। यह फिल्म रॉ एजेंट टाइगर (सलमान) और आईएसआई एजेंट जोया (कैटरीना कैफ) से जुड़े एक नए मिशन पर केंद्रित है।


Click it and Unblock the Notifications