..................... bollywood news in hindi live updates 19 December munawar nazila breakup dunki salaar advance booking - Hindi Filmibeat

Bollywood Hindi News Live: आधी रात में मुनव्वर की गर्लफ्रेंड ने किया ब्रेकअप, 'डंकी' ने दी 'सालार' को पटखनी

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 19 December: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

इन दिनों मुनव्वर की निजी जिंदगी सोशल मीडिया पर नुमाईश बनी हुई है। आएशा खान मुनव्वर की जिंदगी में तूफान बनकर आईं और उनके खुलासे के बाद अब मुनव्वर की गर्लफ्रेंड नाजिला का भी बयान आ गया है। आएशा और मुनव्वर की बातें सुनकर नाजिला बीती रात इंस्टा लाइव पर आईं। इस दौरान नाजिला ने इंस्टाग्राम पर मुनव्वर फारूकी को झूठा बताया और कॉमेडियन से ब्रेकअप कर लिया।

नाजिला सीताशी ने बताया कि वह सिर्फ झूठ बोलता है। उनका मुनव्वर और उससे जुड़ी चीजों से अब कोई लेना देना नहीं है। ये शर्म की बात है कि इस मामले पर पब्लिकली बोला जा रहा है। आज के समय में लोग इस पर बात कर रहे हैं। मजाक उड़ा रहे हैं, जो मुझे नहीं चाहिए।

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' और साउथ के जाने माने एक्टर प्रभास की फिल्म 'सालार' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार है। दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग की स्थिति मजबूत बनी हुई है। Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, जहां डंकी ने पहले दिन ₹7.36 करोड़ की कमाई की है, वहीं सालार: पार्ट 1- सीजफायर सभी भाषाओं के लिए ₹6 करोड़ है। डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और उसके बाद 22 दिसंबर को सालार रिलीज होगी।

LIVE Feed
  • Dec 19, 2023 7:59 PM

    'बिग बॉस 17': विक्की, अभिषेक के बीच जुबानी जंग के साथ मारपीट

    'बिग बॉस 17' का नवीनतम एपिसोड ड्रामा और झगड़ों के नाम रहा। एक-दूसरे के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के बाद अभिषेक कुमार और विक्की जैन के बीच जमकर झगड़ा हुआ। आयशा खान की एंट्री के बाद लड़ाई शुरू हुई। समर्थ जुरेल और अभिषेक को इस बारे में बात करते हुए देखा गया कि वाइल्डकार्ड में कोई ऐसी लड़की आएगी जिसका रिलेशनशिप स्टेटस सिंगल हो।

  • Dec 19, 2023 7:58 PM

    रणदीप हुड्डा ने पत्नी लिन लैशराम को जन्मदिन की बधाई दी

    हाल ही में लिन लैशराम के साथ परिणय सूत्र में बंधे अभिनेता रणदीप हुड्डा ने मंगलवार को अपनी पत्नी के जन्मदिन के अवसर पर उनके लिए एक प्यारा संदेश शेयर किया। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ दिल छू लेने वाली तस्वीरें साझा की। पहली तस्वीर में वह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर उनके रिसेप्शन की है।

  • Dec 19, 2023 7:07 PM

    Bigg Boss 17: लड़ाई, झगड़ा और कहा-सुनी के बाद फिर साथ आए मुनव्वर और आयशा, साथ में किया क्यूट डांस

    Bigg Boss 17: रियलिटी शो बिग बॉस 17 इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो में आए दिन कई सारे दिलचस्प ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं जिससे दर्शकों का जमकर मनोरंजन हो रहा है। इसी बीच शो के कटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी बिग बॉस के घर में लगातार चर्चा में हैं। मुनव्वर की पर्सनल लाइफ को लेकर नेशनल टीवी पर बहुत कुछ देखने को मिला है। मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान शो में आ चुकी हैं। आयशा के आने के बाद मुनव्वर और उनके बीच बहुत लड़ाई-झगड़ा देखने को मिला। अब दोनों का एक डांस वीडियो सामने आया है जिसको देखकर दर्शक थोड़े कंफ्यूज हो गए हैं।

  • Dec 19, 2023 6:34 PM

    बेटी राबिया को लेकर पहली बार एयरपोर्ट पर दिखाई दी स्वरा भास्कर, फहाद अहमद ने किया वेलकम

    Swara Bhaskar: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों फिल्मों से बहुत दूर अपनी पर्सनल लाइफ एजॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर स्वरा अपनी बेटी राबिया और अपने पति फहाद अहमद के साथ वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि वह पहली बार अपनी बेटी के साथ एयरपोर्ट पर दिखाई दी। ऐसे में एक्ट्रेस के पति फहाद भी अपनी पत्नी और बेटी का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर खास अंदाज में पहुंचे।

  • Dec 19, 2023 5:52 PM

    Throwback Video: अपने एक्स बॉयफ्रेंड को अच्छा दोस्त मानती हैं ऐश्वर्या राय, वीडियो देख अभिषेक को लगेगा झटका!

    Throwback Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन बैसे तो हमेशा अपनी खुबसूरती, अपनी अदाएं, अपने काम और अपनी बेटी आराध्या को लेकर खबरों में रहती हैं। परंतु पिछले कुछ वक्त से बच्चन खानदान की बहू ऐश्वर्या अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। कई वक्त से खबरें आ रही हैं कि ऐश्वर्या और अभिषेक तलाक लेने जा रहे हैं। इसी बीच अब ऐश्वर्या का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड को अपना अच्छा दोस्त बता रही हैं।

  • Dec 19, 2023 5:20 PM

    हॉलीवुड अभिनेता जेम्स मैककैफ्री का निधन, 65 साल की उम्र में कैंसर से हारे जिंदगी की जंग

    हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जेम्स मैककैफ्री का निधन हो गया है। उन्होंने 65 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वे लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। उन्होंने लोकप्रिय वीडियो गेम फ्रेंचाइजी में 'मैक्स पायने' को अपनी आवाज दी थी और 'रेस्क्यू मी' सहित टेलीविजन शो में भी अभिनय किया था। अभिनेता के निधन की जानकारी उनके एक एजेंट ने दी।

  • Dec 19, 2023 5:09 PM

    Chhavi Mittal: टीवी एक्ट्रेस के सेट पर लगी आग, हुआ हादसा...बाल-बाल बची जान!

    Chhavi Mittal: टेलीविजन की जानी मानी एक्ट्रेस छवि मित्तल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हमेशा खुद से जुड़ी अपडेट फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। साथ ही छवि मित्तल यूट्यूब पर अपने ब्लॉग शेयर करती रहती हैं। हाल ही में छवि ने एक वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और यूट्यूब पर भी ब्लॉग में बताया है कि उनके साथ सेट पर एक हादसा हो गया।

  • Dec 19, 2023 4:34 PM

    पाकिस्तान में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आयशा उमर ने रखी बात,- 'हर वक्त सताता है किडनैपिंग-रेप का डर'

    आयशा उमर अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहती हैं। सभी जानते हैं कि आयशा लाइमलाइट में आने के लिए लीक से हटकर चलती हैं और फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल होती हैं। एक्ट्रेस और यूट्यूबर आयशा उमर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। आयशा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान पाकिस्तान में महिलाओं की स्वतंत्रता और सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार,- अपने इंटरव्यू के दौरान आयशा ने पाकिस्तान में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है। इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा,- 'इंसान के लिए स्वतंत्रता और सुरक्षा बेहद जरूरी है, जो यहां नहीं है। मैं यहां सुरक्षित महसूस नहीं करती। मैं सड़क पर टहलना चाहती हूं क्योंकि ताजी हवा के लिए हर इंसान बाहर जाना चाहता है, लेकिन ऐसा नहीं कर पाती।'

    पाकिस्तान में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आयशा उमर ने रखी बात,- 'हर वक्त सताता है किडनैपिंग-रेप का डर'
  • Dec 19, 2023 4:14 PM

    राजुकमार हिरानी के लाख छिपाने के बाद भी नहीं माने शाहरुख खान

    शाहरुख बोले, यह मेरी सर्वश्रेष्ठ फिल्म है… यह फिल्म आपको अपनी मातृभूमि, माता-पिता और प्रियजनों से प्यार करना सिखाएगी। इसका संबंध बाहर जाने, अपने लिए भविष्य तलाशने, लेकिन अपने घर से सबसे अधिक प्यार करने से है। तो, यह घर वापसी के बारे में है।

  • Dec 19, 2023 3:38 PM

    हाथ जोड़कर.. आंसू बहाकर.. मुनव्वर ने मांगी आयशा से माफी

    जी हां, गरमागरम टकराव के बाद, मुनव्वर को नेशनल टेलीविजन पर अपनी पर्सनल लाइफ के खुलासे पर रोते हुए देखा गया। चैनल द्वारा शेयर किए गए नए प्रोमो के मुताबिक, मुनव्वर और आयशा के बीच दिल खोलकर बातचीत होती दिख रही है, जिसमें मुनव्वर उनसे अपनी गलतियों के लिए माफी मांगते हैं।

  • Dec 19, 2023 2:59 PM

    हानिया आमिर फैंस के साथ क्लिक करवाती रहीं तस्वीरें, आम आदमी बने देखते रहे बादशाह!

    इस वीडियो में दोनों एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। मजेदार बात तो ये है कि हानिया आमिर को अपने फैंस के साथ सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है लेकिन बादशाह को कोई नहीं पहचान रहा। इस क्लिप बादशाह किसी फैन की तरह बगल में खड़े होकर सबकुछ देखते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद ये क्लिप आग की तरह वायरल हो रही है।

  • Dec 19, 2023 2:24 PM

    जया बच्चन ने करण जौहर के सामने श्वेता बच्चन को जड़ दिया था थप्पड़

    करण ने कहा, "हमारे पास बहुत मदर्स थीं जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि हम... मुझे याद है कि एक कार्डिनल नियम था कि हममें से किसी को भी फिल्म पत्रिकाएं पढ़ने की अनुमति नहीं थी। इसलिए, मैं अकेला था जो सिनेब्लिट्ज़ और स्टार डस्ट में घुसने की कोशिश करता था, लेकिन एक दिन जया आंटी ने श्वेता को थप्पड़ मार दिया क्योंकि वह मेरे साथ स्टार डस्ट पढ़ रही थी।'' करण जौहर ने बताया कि मैं श्वेता को गॉशिप के बारे में बता रहा था।

  • Dec 19, 2023 1:48 PM

    मां को हॉस्पिटल में छोड़ काम पर लौटी तनीषा मुखर्जी? बुरी तरह से ट्रोल

    काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रोल की जा रही हैं और इसका कारण उनकी मां की तबियत है। हाल ही में खबर आई थी कि तबियत बिगड़ने के बाद उनकी मां तनुजा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

    मां को हॉस्पिटल में छोड़ काम पर लौटी तनीषा मुखर्जी? बुरी तरह से ट्रोल
  • Dec 19, 2023 1:14 PM

    मलाइका अरोड़ा की कमर पर फैन ने ऐसे रख दिया हाथ

    इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा अपने फैंस के साथ फोटो क्लिक करवा रही थीं। ऐसे में एक फैन आया जो कुछ विकलांग लग रहा था। बाउंसर्स के सामने ये फैन आया और मलाइका अरोड़ा की कमर पर हाथ रखकर पोज देने लगा।

    मलाइका अरोड़ा की कमर पर फैन ने ऐसे रख दिया हाथ
  • Dec 19, 2023 12:50 PM

    तेलुगु फिल्म 'हनुमान' का रौंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज

    तेजा सज्जा स्टारर तेलुगु सिनेमा की सुपरहीरो फिल्म 'हनुमान' का टीजर रिलीज होने के बाद से ही फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर बेहद दमदार है और इसे देखकर यकीन मानिए रौंगटे खड़े हो जाएंगे। इसमें पौराणिक कथाओं और कल्पना का मिश्रण दिखाया गया है।

  • Dec 19, 2023 12:48 PM

    तनुजा को मिली अस्पताल से छुट्टी

    काजोल की मां और दिग्गज अभिनेत्री तनुजा की हाल में तबीयत खराब हो गई थी। तनुजा के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट आया है। दरअसल तनुजा की सेहत में अब सुधार है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है।

  • Dec 19, 2023 12:34 PM

    एयरपोर्ट पर किसी और लड़की को करीना कपूर समझ बैठे सैफ अली खान, करने वाले थे हग

    सामने आए वीडियो में सैफ अली खान बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर पहुंचते हैं। इस दौरान वो दोनों बच्चों को संभालते नजर आते हैं। इसी बीच पैपराजी एक फैमिली फोटो के लिए कहते हैं। इसी दौरान सैफ करीना की जगह फ्लाइट अटेंडेंट को कमर से पकड़ने ही वाले होते हैं कि उन्हें समझ आता है कि वो करीना नहीं हैं। ऐसे में वो हंसने लगते हैं और उनकी हंसी देखकर करीना भी मामले को समझ जाती हैं और वो भी हंस पड़ती हैं।

  • Dec 19, 2023 12:33 PM

    क्यों घर बसाकर पछताए Vicky Kaushal? शाह रुख ने किया खुलासा

    शाहरुख ने बताया कि क्लासरूम के एक सीन में वह विक्की कौशल के नींबू ब्रदर बन चुके हैं। एक्टर ने विक्की कौशल लेकर कहा कि लोग ब्लड ब्रदर्स बनते हैं, मैं नींबू ब्रदर्स बन चुका हूं। बहुत प्रेम हो चुका है। एक दो बार तो उसने (विक्की) मुझे फोन कर ये भी बोला कि 'कटरीना से मैंने जल्दी शादी कर ली..., अगर शादी नहीं की होती तो मैं आप से कर लेता।'

  • Dec 19, 2023 11:51 AM

    मुनव्वर ने मांगी आयशा से माफी

    मुनव्वर फारूकी आयशा से माफी मांगते हुए दिखते हैं। प्रोमो में आगे देखा जा सकता है कि आयशा सिंह मुनव्वर से बोलती हैं, 'अगर तुम मुझसे माफी मांग रहे हैं और सोचते हो कि मैं एक दिन में सब भूल जाऊंगी तो ऐसा नहीं हो सकता।' इस पर मुनव्वर फारूकी रोते हुए बोलते हैं, 'आयशा प्लीज।'

  • Dec 19, 2023 11:24 AM

    बिग बॉस से क्या बाहर हो जाएंगे अंकिता के पति विक्की जैन, घरवालों के सामने अभिषेक के संग की ये हरकत

    Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 में आए दिन कोई ना कोई बवाल होता ही रहता है। हाल ही में शो में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। जिसके बाद दर्शकों को काफी मसाला देखने को मिल रहा है। मुनव्वर और आएशा के रिश्ते का सच सामने आते ही हलचल मच गई है। लेकिन इस बीच एक बार फिर से बिग बॉस में एक झगड़ा सामने आया है।

    बिग बॉस से क्या बाहर हो जाएंगे अंकिता के पति विक्की जैन, घरवालों के सामने अभिषेक के संग की ये हरकत
  • Dec 19, 2023 11:13 AM

    विवेक ऑबरॉय के पिता ने दिया ऐश्वर्या राय को लेकर बयान

    सुरेश ओबेरॉय एनिमल की सफलता का आनंद ले रहे हैं, लेहरन रेट्रो के साथ एक इंटरव्यू में, वरिष्ठ अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्हें विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय के रिश्ते के बारे में पता नहीं था। उन्होंने कहा, "ज्यादातर चीजें तो मैं जानता ही नहीं था। विवेक ने मुझे कभी नहीं बताया। रामू (राम गोपाल वर्मा) ने मुझे बताया। रामू से पहले किसी और ने मुझे बताया था। मैंने उसे समझा दिया था। समझा था मत करो।" उसे ऐसा न करने को कहा)"

  • Dec 19, 2023 10:11 AM

    100 करोड़ के पार हुई सैम बहादुर

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 18वें दिन फिल्म ने महज 1.65 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने देश भर में कुल 78.25 करोड़ का कारोबार कर लिया है। वहीं, विक्की कौशल की ये फिल्म दुनिया भर में 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने में कामयाब रही है।

  • Dec 19, 2023 10:09 AM

    बॉबी देओल को अबरार का किरदार निभाते हुए आती थी घिन

    फिल्म कंपेनियन के साथ इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने अपने किरदार अबरार को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान बताया कि शूटिंग के पहले दिन उन्हें इस किरदार को निभाते हुए घिन आती थी। उन्होंने कहा कि हां जब मैंने इसकी शूटिंग शुरू की तो मुझे खुद पर घिन आती थी, लेकिन फिर मुझे फील हुआ कि मैं एक कैरेक्टर प्ले कर रहा हूं। मैं इतना घिनौना और चिड़चिड़ा क्यों फील कर रहा हूं?

  • Dec 19, 2023 10:04 AM

    क्रिसमस मनाने ससुराल पहुंचीं करीना कपूर

    करीना कपूर ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ नजर आ रही हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं। करीना कपूर इन तस्वीरों में पटौदी पैलेस में दिखाई दे रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X