Bigg Boss 17 से क्या बाहर हो जाएंगे अंकिता के पति विक्की जैन, घरवालों के सामने अभिषेक के संग की ये हरकत

Vicky Jain bigg boss

Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 में आए दिन कोई ना कोई बवाल होता ही रहता है। हाल ही में शो में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। जिसके बाद दर्शकों को काफी मसाला देखने को मिल रहा है। मुनव्वर और आएशा के रिश्ते का सच सामने आते ही हलचल मच गई है। लेकिन इस बीच एक बार फिर से बिग बॉस में एक झगड़ा सामने आया है।

विक्की जैन जो कभी अभिषेक कुमार के करीबी दोस्त हुआ करते थे। लेकिन अब अभिषेक कुमार और अंकिता लोखंडे के बीच अनबन हो गई है। शो में, कुमार ने खानजादी उर्फ फिरोजा खान के साथ एंगल बनाने की कोशिश की, लेकिन यह इतना अच्छा काम नहीं कर पाया। अब विक्की जैन की हाल ही में अभिषेक कुमार के साथ लड़ाई हो गई है और इस दौरान विक्की ने अभिषेक को बुरी तरह से धक्का दे दिया था।

विक्की और अभिषेक के बीच झगड़ा तब शुरु हुआ जब अभिषेक ने विक्की की उम्र का मजाक उड़ाया बदले में विक्की अभिषेक कुमार से कहते हैं कि एक भी लड़की उनके साथ रिश्ते में नहीं रहना चाहती। अभिषेक कुमार और विक्की जैन का बीच बहस हो ही रही होती है कि अंकिता लोखंडे अंदर आती हैं और उनके बीच गंदी बहस शुरू हो जाती है।

पिछले दिनों हमने देखा कि कैसे निर्माताओं ने कुछ कंटेस्टेंट को हद से ज्यादा हिंसक होने के कारण बाहर निकाल दिया। तहलका भाई उर्फ सनी आर्या भी इसी वजह से शो से बाहर हुए थे। अभिषेक कुमार के साथ भी उनकी मारपीट हुई। तो फैंस अब इस बात को लेकर कयास लगा रहे हैं कि क्या अब विक्की जैन भी शो से बाहर होंगे? हालांकि, कई लोगों का मानना है कि निर्माता इस जोड़ी के प्रति पक्षपाती हैं इसलिए जैन शो में बने रहेंगे।

हमें देखना होगा कि विक्की जैन पूरे सीज़न के लिए नॉमिनेट होते हैं या नहीं। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि मेकर्स निष्पक्ष रहेंगे। ऐसे कई लोग हैं जो मानते हैं कि यह अभिषेक कुमार की शो में खेलने की स्ट्रेटेजी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X