Bollywood Hindi News Live: जाह्नवी कपूर के हाथ लगी बड़ी फिल्म, शादी के लिए गोवा पहुंचे रकुल जैकी

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 18 February: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

जाहन्वी कपूर RRR के एक्टर राम चरण के साथ अगली फिल्म करने को तैयार हैं। वह साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर के साथ फिल्म RC 16 में नजर आएंगी। फिल्म का कहानी के बारे में अभी खुलासा नहीं किया गया है। इस फिल्म का डायरेक्शन बुची बाबू सेना कर रहे हैं।

TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "यह एक पैन इंडिया प्रोजेक्ट है और फिल्ममेकर्स एक ऐसी एक्ट्रेस को कास्ट करना चाहते थे जिसकी नेशनल रिकॉल वैल्यू हो। इस फीमेल रोल के लिए उनकी खोज जाह्नवी कपूर पर आकर रुकी है। एक्ट्रेस को भी स्क्रिप्ट पसंद आई है और वह फिल्म के लिए राजी हो गई हैं।"

काफी समय हो गया है जब रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई बार एक-दूसरे के प्रति प्यार दिखाने और कई मौकों पर एक साथ देखे जाने के बाद, इस सेलिब्रिटी जोड़े ने आखिरकार पति-पत्नी बनने का फैसला किया है। अपनी शादी की रस्म शुरू करने के लिए, यह जोड़ा आखिरकार गोवा पहुंच गया, जहां वे नवविवाहित जोड़े के रूप में लौटेंगे।

LIVE Feed
  • Feb 18, 2024 4:24 PM

    Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya ने की छप्परफाड़ कमाई, दुनियाभर में बनाया रिकॉर्ड

    अमित जोशी और आराधना शाह के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) जब से रिलीज हुई है तब से ही अपनी कमाई को लेकर चर्चाओं में बनी है। लव, रोमांस और ड्रामा से भरी इस फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं और फिल्म छप्परफाड़ कमाई करती नजर आ रही है। बता दें कि हाल ही में फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन सामने आया है। कम बजट में फिल्म बनने के बाद भी फिल्म ने 9 दिनों के अंदर 98.06 करोड़ रुपये का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन कर लिया है। उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल होगी।

    Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya ने की छप्परफाड़ कमाई, दुनियाभर में बनाया रिकॉर्ड
  • Feb 18, 2024 4:09 PM

    मौत के मुंह से बाहर निकलीं रश्मिका मंदाना, फ्लाइट में हुआ ये हादसा

    साउथ से लेकर बॉलीवुड तक धूम मचाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ एक बड़ा हादसा हो गया है। हाल ही में उन्होंने फैन्स के साथ जानकारी है कि वे मौत के मुंह से बाहर आई हैं। दरअसल एक्ट्रेस मुंबई से हैदराबाद जा रही थीं, लेकिन किसी दिक्कत की वजह से फ्लाइट को आपातकाल लैंडिग करनी पड़ गई। ऐसे में दूसरी फ्लाइट करवाकर पैसेंजर्स को हैदराबाद भेजा गया है। एक्ट्रेस फोटो शेयर करते हुए लिखती हैं- सिर्फ आपकी जानकारी के लिए...आज हम मौत से बच गए। जैसे ही फैन्स को यह खबर मिली है फैन्स एक्ट्रेस के लिए चिंता जता रहे हैं।

  • Feb 18, 2024 3:16 PM

    रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी के लिए पत्नी और बेटी के साथ रवाना हुए अक्षय कुमार, देखें VIDEO

    बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी होने जा रही है। बीते दिन कपल ने बाबा सिद्धिविनायक के दर्शन करके आर्शीवाद दिया था। वहीं हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अक्षय कुमार पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटी नितारा के साथ रॉयल वेडिंग के लिए निकल गए हैं। बताया जा रहा है कि कपल की रॉयव वेडिंग गोवा में है।

  • Feb 18, 2024 3:07 PM

    मौत की फेक खबर उड़ाने के बाद पूनम पांडे ने डिलीट किए सारे सर्वाइकल कैंसर के पोस्ट

    पूनम पांडे इन दिनों जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। पिछले दिनों उनकी मौत की उड़ी झूठी खबर सुन हर कोई हैरान रह गया था। पूनम पांडे ने अपनी मौत की झूठी खबर उड़ाई थी। जिसमें उन्होंने खुद को सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित बताया था। बाद में उन्होंने एक वीडियो के जरिए बताया था कि उनकी मौत नहीं हुई है जागरुकता पाने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया था, लेकिन वहीं अब उन्होंने इस मुद्दे से जुड़ा हर पोस्ट और वीडियो डिलीट कर दिया है और एक लेटेस्ट पोस्ट किया है जिसमें लिखा है जल्द सच्चाई सभी के सामने होगी।

  • Feb 18, 2024 12:24 PM

    'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में 9वें दिन 60% से अधिक की बढ़ोत्तरी देखी गई

    शाहिद कपूर और कृति सेनन अभिनीत फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' हफ्ते के दिनों में बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है, दूसरे वीकेंड में इसमें 66% से अधिक की अच्छी वृद्धि देखी गई। सैकनिलक में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने कल (शनिवार) 4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन 51.92 करोड़ रुपये हो गया है।

  • Feb 18, 2024 12:21 PM

    शादी से पहले रकुल प्रीत के चेहरे पर दिखा शानदार ग्लो

    रकुल प्रीत सिंह, जो अगले हफ्ते गोवा में अपने प्रेमी जैकी भगनानी से शादी करने वाली हैं, आखिरकार अपनी समुद्र तट पर शादी के लिए गंतव्य पर पहुंच गई हैं। जल्द ही शादी करने वाले इस जोड़े की तस्वीरें गोवा पहुंचते ही ली गईं और रकुल की शादी से पहले की चमक ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।

  • Feb 18, 2024 12:20 PM

    जॉन सीना ने जिम में गाया शाहरुख खान का 'भोली सी सूरत', दिल जीत रहा है

    सोशल मीडिया पर सनसनी बने जॉन सीना अपने हालिया वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, जिसमें वह शाहरुख खान का लोकप्रिय गाना दिल तो पागल है से भोली सी सूरत गाते नजर आ रहे हैं और यह गाना दिल जीत रहा है।

  • Feb 18, 2024 10:50 AM

    जायरा वसीम ने किया सुहानी भटनागर को याद

    दंगल गर्ल जायरा वसीम ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में को-स्टार सुहानी भटनागर को याद करते हुए दुख व्यक्त किया है। अदाकारा ने कहा, 'मैंने अभी ये खबर पढ़ी और मैं अभी तक इससे बाहर नहीं निकल पाई हूं। मैं उम्मीद कर रही थी कि ये अफवाह हो। मुझे इस पर यकीन नहीं हो पा रहा है। जैसे ही मैंने ये खबर पढ़ी मैं पुरानी यादों में चली गई जहां हमने अच्छा वक्त बिताया था। वो बेहद अच्छी इंसान थीं और हमने कई अच्छी यादें बनाईं। मैं सोच नहीं पा रही हूं कि उनके पैरेंट्स इस वक्त किस दर्द से गुजर रहे होंगे। भगवान उन्हें हिम्मत दे।'

  • Feb 18, 2024 10:49 AM

    आलिया भट्टी ने काली साड़ी में चलाया काला जादू

    बॉलीवुड फिल्म स्टार आलिया भट्ट अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग से दर्शकों की फेवरेट बन चुकी हैं। अदाकारा इस वक्त इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस मानी जाती हैं। आलिया भट्ट ने बैक टू बैक हिट फिल्में देकर दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई। अब हाल ही में अदाकारा अपनी अपकमिंग वेब सीरीज पोचर के प्रमोशन के लिए लंदन पहुंचीं। जहां अदाकारा ने ब्लैक साड़ी में अपना जलवा बिखेरा।

  • Feb 18, 2024 10:44 AM

    Aamir Khan ने जब Suhani Bhatnagar के लिए कही थी ऐसी बात

    महज 19 साल की उम्र में सुहानी भटनागर के निधन ने फिल्म इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया, खासकर उन लोगों को जिनके साथ उन्होंने फिल्म 'दंगल' में काम किया था। दिवंगत एक्ट्रेस को याद करते हुए, हम आपको बताएंगे जब आमिर खान ने कहा था कि फिल्म के बच्चों ने अपने परफॉर्मेंस से फिल्म को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

    Aamir Khan ने जब Suhani Bhatnagar के लिए कही थी ऐसी बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X