Aamir Khan ने जब Suhani Bhatnagar के लिए कही थी ऐसी बात, सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Suhani Bhatnagar Death: महज 19 साल की उम्र में सुहानी भटनागर के निधन ने फिल्म इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया, खासकर उन लोगों को जिनके साथ उन्होंने फिल्म 'दंगल' में काम किया था। दिवंगत एक्ट्रेस को याद करते हुए, हम आपको बताएंगे जब आमिर खान ने कहा था कि फिल्म के बच्चों ने अपने परफॉर्मेंस से फिल्म को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
2016 में स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'दंगल' रिलीज़ हुई थी। आमिर खान, जिन्होंने अपनी पूर्व पत्नी किरण राव के साथ फिल्म में एक्टिंग और प्रोडक्शन किया था, उन्होंने फिल्म में उनके परफॉर्मेंस के लिए सुहानी भटनागर और ज़ायरा वसीम की तारीफ की थी। ANI से बातचीत में उन्होंने कहा, 'अगर मुझे फिल्म में हमारे परफॉर्मेंस को रेटिंग देनी हो तो मैं कहूंगा कि इन बच्चों ने मेरे परफॉर्मेंस से दस गुना बेहतर परफॉर्म किया। मैं कुछ भी बढ़ा-चढ़ाकर नहीं कह रहा हूं। एक बार फिल्म रिलीज हो जाए तो दर्शक समझ जाएंगे। मैं पिछले 25 सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहा हूं, लेकिन ये बच्चे बेहद टैलेंटेड हैं।'
सुहानी की मौत की दुखद खबर सुर्खियों में आने के बाद, आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने एक बयान जारी कर एक चमकते सितारे की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'हमें अपनी सुहानी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ है। उनकी मां पूजाजी और पूरे परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना है। इतनी टैलेंटेड लड़की, ऐसी टीम प्लेयर, सुहानी के बिना 'दंगल' अधूरी होती। सुहानी, तुम हमेशा हमारे दिलों में एक सितारा बनी रहोगी। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।"
पूर्व एक्ट्रेस जायरा वसीम, जिन्होंने फिल्म में सुहानी की बहन, गीता फोगट के बचपन के रोल की भूमिका निभाई, उन्होंने खबर सुनकर अपना दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'सुहानी भटनागर के निधन की खबर से मैं शब्दों से परे सदमे में हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। उनके माता-पिता क्या अनुभव कर रहे होंगे यह सोचकर ही मैं बहुत दुःख से भर जाती हूं।'
भारतीय पहलवान बबीता फोगाट, जिनका रोल सुहानी ने फिल्म में निभाई थी, उन्होंने भी मृतक के परिवार के प्रति दुख जताया है और संवेदनाएं दी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'यह बहुत दुखद है कि सुहानी भटनागर, जिन्होंने फिल्म 'दंगल' में मेरे बचपन का किरदार निभाया था, उनका इतनी कम उम्र में निधन हो गया है। मैं इस पर विश्वास नहीं कर सकती; मैं इस खबर से स्तब्ध हूं!! ईश्वर सुहानी की आत्म को शांति प्रदान करें और इस दुख की घड़ी में पूरे परिवार और फैंस को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।' शांति।"
मीडिया से बातचीत के दौरान उनके पिता ने बताया कि करीब 11 दिन पहले सुहानी को एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें डर्मेटोमायोसिटिस का पता चला। उन्हें दुर्लभ ऑटोइम्यून बीमारी के लिए ट्रीटमेंट के रूप में स्टेरॉयड दिया गया था, जिसने समय के साथ उनके शरीर की इम्यूनिटी सिस्टम को कमजोर कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











